जनवरी 7, 2026 1:18 अपराह्न

printer

दक्षिणी फिलीपींस के तट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप

आज सुबह दक्षिणी फिलीपींस के दावो ओरिएंटल प्रांत के तट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप 42 किलोमीटर की गहराई पर आया था और इसका केंद्र तटीय शहर मनाय से लगभग 47 किलोमीटर दूर था। भूकंप के कारण पूरे द्वीप में झटके महसूस किए गए। इसके केंद्र के पास मौजूद पुलिस और आपदा राहत अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति या चोट की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।