अक्टूबर 17, 2025 6:51 अपराह्न

printer

ढाका में राष्ट्रीय चार्टर से पहले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

 

बांग्‍लादेश में जुलाई राष्ट्रीय चार्टर पर हस्ताक्षर से पहले आज प्रदर्शनकारियों ने रैली के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों से टकराव किया। यह घटना बांग्लादेश की संसद के निकट क्षेत्र में हुई।

 

पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को संसद परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और नियंत्रण कक्ष में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और पुलिस सहित सुरक्षा बलों को तुरंत तैनात किया गया।

 

प्रदर्शनकारी ढाका के माणिक मिया एवेन्यू स्थित संसद परिसर के पास धरना देने के लिए एकजुट हुए थे। इन प्रदर्शनकारियों में 2024 के जुलाई विद्रोह में घायल हुए लोग और मारे गए लोगों के परिवार शामिल थे। उन्होंने जुलाई के घायल नायकों के रूप में आधिकारिक मान्यता और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी को चार्टर में शामिल करने की मांग रखी थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला