दिसम्बर 10, 2024 1:03 अपराह्न

printer

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रवींद्र नाथ महतो दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

 
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता रवींद्र नाथ महतो आज सर्वसम्मति से दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन ने रवींद्र नाथ महतो को उनके निर्वाचन पर बधाई दी और विश्वास जताया कि वे सदन की परंपरा को कायम रखते हुए निष्पक्ष रूप से कार्यवाही करेंगे।
 
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कल विधानसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद सदन में चालू वित्त वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला