मई 25, 2024 8:03 अपराह्न

printer

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने दक्षिण कोरिया के इचियोन में चल रही विश्व तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में अंतिम चार में जगह बनाई

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने दक्षिण कोरिया के इचियोन में चल रही विश्व तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बना ली है। इससे पहले दीपिका ने कल महिला रिकर्व के क्वार्टर फाइनल में तुर्की की बेर्रा एलिफ गोक्किर पर जीत दर्ज की थी। वहीं भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रियांश की जोड़ी तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में कंपाउंड मिक्सड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने कड़े सेमीफाइनल में मेजबान देश दक्षिण कोरिया की जोड़ी को हराया। इस तरह भारत ने टूर्नामेंट में दूसरा पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले बुधवार को ज्योति, परनीत कौर और अदिति स्वामी की कंपाउंड महिला टीम ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया था।