दिसम्बर 7, 2024 1:00 अपराह्न

printer

जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करें अधिकारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। उधमसिंह नगर के खटीमा में आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान श्री धामी ने लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला