सितम्बर 10, 2025 5:44 अपराह्न

printer

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने आज नई दिल्ली में दुनिया के पहले डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय-आदि संस्कृति का शुभारंभ किया

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने आज नई दिल्ली में दुनिया के पहले डिजिटल जनजातीय विश्वविद्यालय-आदि संस्कृति का शुभारंभ किया। श्री उइके ने कहा कि आदि संस्कृति एक डिजिटल अकादमी और ई-लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म है। जो राष्ट्रीय और वैश्विक दर्शकों के लिए आदिवासी कला, संस्कृति, शिल्प और जानकारी का एक ऑनलाइन बाज़ार है। उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक संरक्षण और आजीविका के नए अवसर सृजित करेगा। एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी के परियोजना अधिकारियों के साथ आदि कर्मयोगी अभियान पर राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि जनजातीय विरासत का संरक्षण केवल संस्कृति की रक्षा के बारे में नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सम्मान, सशक्तिकरण और अवसर सुनिश्चित करने के बारे में भी है।