अगस्त 30, 2024 7:16 अपराह्न | Chhattisgarh news

printer

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है। इससे अब जिले में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित तैंतीस वर्षीय महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। इसके अलावा दो नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या सौ के करीब पहुंचने वाली है। अब तक स्वाइन फ्लू के छियानवे मरीजों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से चालीस एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला