मई 10, 2025 9:59 पूर्वाह्न

printer

चम्पावत जिले में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन

चम्पावत जिले में खबरों पर सख्त नजर रखने के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन कर जिला सूचना अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने बताया कि यह समिति जिला आपदा परिचालन केंद्र में चैबीस घंटे सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति देश की सुरक्षा एवं सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भ्रामक खबरें, फर्जी सूचनाएं एवं प्रोपेगेंडा आधारित समाचारों के प्रसार  पर निगरानी करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और झूठी, भ्रामक अथवा उकसाने वाली खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला