सितम्बर 15, 2025 10:31 अपराह्न

printer

गृहमंत्री शाह एएनटीएफ प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में एंटी नारकोटिक्‍स टास्‍क फोर्स – एएनटीएफ प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्‍मेलन दो दिन का होगा। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नशा मुक्त भारत के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक रोडमैप तैयार करने हेतु एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य करेगा। इस सम्मेलन का विषय “संयुक्त संकल्प, साझा उत्तरदायित्व” है। इस सम्मेलन में देश में मादक द्रव्यों के खतरे से निपटने में सभी संबंधित हितधारकों द्वारा किए गए सामूहिक प्रयासों की व्यापक समीक्षा की जाएगी।

    इस अवसर पर, श्री शाह मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट-2024 का विमोचन भी करेंगे। इसके बाद वे ऑनलाइन मादक द्रव्य निपटान अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस सम्‍मेलन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा अन्य सरकारी विभागों के हितधारक भी शामिल होंगे।

    मोदी सरकार ने मादक द्रव्यों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई है। श्री शाह ने 2021 में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स स्थापित करने का निर्देश दिया था। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन अप्रैल 2023 में हुआ था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला