फ़रवरी 1, 2025 9:01 पूर्वाह्न

printer

आर्थिक संकट के बाद सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा श्रीलंका, कारों के आयात पर प्रतिबंधों में ढील के लिए राजपत्र- गजट जारी किया

श्रीलंका ने कारों के आयात पर प्रतिबंधों में ढील देने के लिए एक राजपत्र- गजट जारी किया है। इससे संकेत मिलता है कि श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। अधिसूचना में पहली फरवरी से निजी वाहनों के लिए सीमा-आयात शुल्क पर 50 प्रतिशत अधिभार लगाने की बात कही गयी है।

 

श्रीलंकाई सरकार ने अलग-अलग राजपत्र भी जारी किए हैं जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों पर संशोधित करों और नए लक्जरी कर का विवरण दिया गया है।

 

श्रीलंका ने पहले 2021 में नोटों की छपाई और अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष समर्थित गणनाओं से जुड़ी आर्थिक चिंताओं के कारण 3 हजार से अधिक वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

केवल परिवहन विभाग और राज्य संस्थानों के साथ पंजीकृत आयातक ही कई वाहनों का आयात कर सकते हैं, जबकि अन्य एक साल में केवल एक वाहन ही ला सकते हैं।