अगस्त 29, 2025 5:52 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत तथा अफ्रीका के संबंधों पर कार्य करने की बात कही

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार को दोगुना करने के लिए भारत तथा अफ्रीका के संबंधों पर कार्य करने की बात कही। नई दिल्‍ली में बीसवें भारतीय उद्योग परिसंघ इंडिया-अफ्रीका बिज़नेस कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत तथा अफ्रीका के बीच का व्‍यापार पूरी तरह से संतुलित है। भारत का निर्यात 42 बिलियन डॉलर से अधिक और आयात चालीस बिलियन डॉलर पर है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, महत्‍वपूर्ण खनिज, नवीकरणीय ऊर्जा और सेवाओं को एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। श्री गोयल ने कहा कि सस्‍ती गतिशीलता समाधान की अफ्रीका की बढ़ती मांग को पूरा करने में भारतीय विनिर्माता महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्‍होंने कोविड महामारी के दौरान अफ्रीका को दिए गए भारतीय सहयोग का भी स्‍मरण किया। श्री गोयल ने कहा कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस लेन-देन खर्च को कम करने में सहायक हो सकता है। यह अफ्रीका की वित्‍तीय प्रणाली को सशक्‍त भी बना सकता है।  

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला