मई 27, 2024 1:51 अपराह्न

printer

एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में भारत ने अर्जेंटीना को चार के मुकाबले पांच गोल से हराया

बेल्जियम के एंटवर्प में एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में भारत ने अपने चौथे मैच में अर्जेंटीना को चार के मुकाबले पांच गोल से हरा दिया है। भारत के लिए मैच के 7वें मिनट में अरायजीत सिंह हुंदाल, 18वें मिनट में गुरजंत सिंह और 29वें, 50वें और 52वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत का अगला मुकाबला 1 जून को जर्मनी से होगा।