जनवरी 18, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पुनर्निर्माण से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में 8 FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पुनर्निर्माण कार्य से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कल शाम 8 अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज की हैं। ये मामले शहर के चौक पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए। इनमें हिंदू देवी-देवताओं की छवियों का इस्तेमाल, हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को गुमराह करने, जन आक्रोश भड़काने, सामाजिक सद्भाव भंग करने और निर्माण एजेंसी के साथ-साथ सरकार की छवि धूमिल करने जैसे आरोप शामिल हैं। मणिकर्णिका घाट पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और सौंदर्यीकरण का कार्य कर रही निर्माण एजेंसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।