नवम्बर 28, 2024 9:42 अपराह्न

printer

उत्तरकाशी जिले में अमृत सरोवरों को महिलाओं की आजीविका से जोड़ा जा रहा

उत्तरकाशी जिले के छह विकास खंडों के विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत बनाए गए अमृत सरोवरों को महिलाओं की आजीविका से जोड़ा जा रहा है। इन सरोवरों को पर्यटन और मछली पालन समेत सिंचाई के लिए विकसित किया जाएगा। योजना के तहत सरोवरों के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी जाएगी। इसके लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला