अप्रैल 6, 2025 2:05 अपराह्न

printer

इजरायल ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍य के रूप में आईं ब्रिटेन की दो महिला सांसदों को हिरासत में लिया

इजरायल ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍य के रूप में आईं ब्रिटेन की दो महिला सांसदों अब्तिसाम मोहम्मद और युआन यांग को हिरासत में ले लिया और उन्हें देश में प्रवेश करने से रोक दिया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इजरायल की इस कार्रवाई को अस्वीकार्य और अत्यंत चिंताजनक बताया है।

 

दूसरी ओर इजरायल के आव्रजन मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटेन की इन दोनों सांसदों को देश में प्रवेश से इसलिए रोका गया क्‍योंकि इनका इरादा इजरायलियों के खिलाफ नफरत फैलाने का था।