मार्च 22, 2025 1:34 अपराह्न

printer

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन, पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सहित अन्य की सुरक्षा मंजूरी रद्द की   

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सहित व्हाइट हाउस के कई पूर्व वरिष्‍ठ और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है। व्हाइट हाउस द्वारा कल सुरक्षा एजेंसी प्रमुखों को भेजे गए पत्र में ट्रंप ने कहा है कि अब आगे से इन सभी लोगों को महत्‍वपूर्ण सरकारी दस्‍तावेजों तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक सरकारी विभाग और एजेंसी प्रमुखों को इन लोगों को मिली किसी भी तरह की सुरक्षा मंजूरी को रद्द करने का निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला