जनवरी 6, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: उपराष्‍ट्रपति जे. डी. वेन्‍स के आवास पर तोड़-फोड़ के आरोप में एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

 

अमरीका में कल एक व्‍यक्ति को उपराष्‍ट्रपति जे. डी. वेन्‍स के ओहायो स्थित आवास में खिड़कियां तोड़ने और अन्‍य संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक बयान में खुफिया सेवा के प्रवक्‍ता एंथोनी गुलयेलमी ने ये जानकारी दी। घटना के समय उपराष्‍ट्रपति और उनका परिवार घर पर नहीं थे। इसी दौरान खुफिया सेवा के अधिकारियों ने आधी रात के समय खिड़की टूटने का शोर सुनकर इस व्‍यक्ति का पीछा किया। 26 वर्षीय इस व्‍यक्ति की पहचान कैंटकी के विलियम डिफूर के रूप में की गई है। डिफूर को तोड़-फोड़ और अन्‍य आरोपों के सिलसिले में अदालत में पेश किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला