जुलाई 24, 2025 11:41 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की टीम दो से तीन सप्ताह में करेगी ईरान का दौरा, ईरान ने दी अनुमति

ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की  तकनीकी टीम को अपने यहां दौरा करने की सहमति दे दी है।

 

यह टीम दो-तीन सप्‍ताह में ईरान जाएगी। ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम गरिबाबादी ने बताया कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन अपने परमाणु प्रतिष्‍ठानों को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि अमरीका और ईरान के बीच, बातचीत का नया दौर होता है तो यह अप्रत्‍यक्ष रूप से होगा।

 

इससे पहले, श्री गरिबाबादी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र चार्टर के ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स के दूतो के साथ विशेष बैठक की और इस्राइल और अमरीका के हाल के हमलों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि ईरान यूरेनियम संवर्द्धन जारी रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला