दिसम्बर 2, 2024 7:04 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्‍ट्रीय दिव्‍यांगजन दिवस पर राष्‍ट्रीय दिव्‍यांग जन सशक्तिकरण पुरस्‍कार प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल अंतर्राष्‍ट्रीय दिव्‍यांगजन दिवस पर राष्‍ट्रीय दिव्‍यांग जन सशक्तिकरण पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। कुल 22 व्यक्तियों और 11 संस्‍थानों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्‍द्र कुमार इस अवसर पर दिव्‍यांगजन के सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्‍याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

 

सर्वश्रेष्‍ठ दिव्‍यांगजन श्रेणी में व्‍यक्तिगत उत्‍कृष्‍टता के लिए इस वर्ष अमर जैन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार ग्रहण करेंगे। वे शत प्रतिशत दृष्टि बाधित लोगों को कानूनी परामर्श उपलब्ध कराते हैं। अमर जैन ने अपनी प्रेरक जीवन कथा साझा करते हुए उनके समक्ष आई बाधाओं का उल्‍लेख किया।

75 प्रतिशत गतिशीलता दिव्‍यांगता के साथ प्रतीक खंडेलवाल को सर्वश्रेष्‍ठ दिव्‍यांगजन श्रेणी में व्‍यक्तिगत उत्‍कृष्‍टता के लिए सम्‍मानित किया जाएगा। श्री खंडेलवाल रैंप माई सिटी के संस्‍थापक हैं। उन्‍होंने बताया कि उनका स्‍टार्टअप उद्यम किस तरह शहरी परिवेश को दिव्‍यांगजन के लिए अधिक सुगम्‍य बनाने में मदद कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला