जनवरी 15, 2025 7:08 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना दिवस के अवसर पर सेना कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना दिवस के अवसर पर सेना कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि भारतीय सेना अपने साहस, बहादुरी और बलिदान के लिए जानी जाती है। उन्होंने देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता की भी सराहना की।  रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए हर भारतीय, सेना का आभारी है।