मार्च 11, 2025 9:03 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से किया वर्चुअल संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये सरकारी कार्मिकों को सेवा व सुशासन को प्राथमिकता देनी होगी। पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकास खंड के स्थानीय निवासियों से साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।
 
 
उन्होंने कहा कि सी०एम० डैशबोर्ड और सी०एम० हेल्पलाइन की व्यवस्था जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए की गई है। साथ ही, समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रैपिड सॉल्यूशन टीम को पहले चरण में पौड़ी जिले में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का लाभ यमकेश्वर के नागरिकों को भी मिलेगा और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये हमेशा तैयार है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला