अगस्त 27, 2025 10:49 पूर्वाह्न

printer

भारत ने कहा कि गाजा के खान यूनिस में पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक है

भारत ने कहा है कि गाजा के खान यूनिस में पत्रकारों की हत्या स्तब्धकारी और अत्यंत खेदजनक है। पत्रकारों की जान जाने के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने संघर्ष में नागरिकों की जान जाने की हमेशा निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि इज़राइली अधिकारियों ने इस मामले में पहले ही जाँच शुरू कर दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला