जुलाई 6, 2025 8:17 अपराह्न

printer

भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन ने रथ से श्रद्धालुओं के समक्ष सुना बेशा अर्थात स्वर्ण वेशभूषा में दर्शन दिए

ओडिशा में भगवान जगन्‍नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की सुना बेशा अर्थात स्‍वर्णिम पोशाक रस्‍म आज शाम पवित्र शहर पुरी में विश्‍व भर के लाखों श्रद्धालुओं के एकत्रित होने का साक्षी बना। इन प्रतिमाओं को भगवानों के श्री मंदिर के सिंह द्वार पर उनके रथों पर स्‍वर्ण आभूषणों से सजाया गया। ये प्रतिमाए अपने नौ दिन के प्रवास की समाप्‍ति के बाद ग्रैंड रोड पर अपने रथों पर सवार होकर श्री गुंडिचा मंदिर से 12वीं सदी के सिंह द्वार पर वापस लौटे। पुरी में सुना बेशा रस्‍म के लिए और श्री मंदिर के निकट सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला