जनवरी 3, 2025 4:24 अपराह्न

printer

देहरादून में अपंजीकृत मदरसों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजधानी में अपंजीकृत मदरसों की स्थिति की समीक्षा के लिये संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे अपंजीकृत मदरसों की पूरी जानकारी दें और उनके निरीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई करें। इसके साथ ही पंजीकृत मदरसों के बारे में रिपोर्ट पेश करने को भी कहा गया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला