सितम्बर 3, 2025 8:01 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज नौ महिलाओं सहित बीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज नौ महिलाओं सहित बीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन पर तैंतीस लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इन माओवादियों ने सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुकमा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कथित तौर पर हिंसा की कई घटनाओं में शामिल थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला