जून 24, 2025 9:22 पूर्वाह्न

printer

ईरान की मिसाइलें दागे जाने पर सक्रिय हुई इस्राइल की रक्षा प्रणाली, कई इलाकों में सायरन

इस्राइल की सेना ने कहा है कि उसने आज सुबह ईरान से इस्राइल पर दागी गई मिसाइलों की पहचान की है और उसकी रक्षा प्रणाली सक्रिय हो गई हैं। इस्राइल रक्षा बलों ने कहा कि कुछ समय पहले मिसाइलों की पहचान के बाद इस्राइल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे। ईरान के विदेश मंत्री ने संकेत दिया था कि दोनों देशों के बीच विरोधी गतिविधियां समाप्‍त हो सकती हैं और अगर इस्राइल, ईरान पर हमले रोक देता है तो वह भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला