दिसम्बर 14, 2025 5:51 अपराह्न

printer

अमरीका से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर यूक्रेन युद्ध समाप्त वार्ता करने के लिए आज बर्लिन पहुंचे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के समझौते पर वार्ता करने के लिए आज बर्लिन पहुंचे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमिर ज़ेलेंस्की ने कल शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन, अमरीका और यूरोपीय अधिकारी अगले कुछ दिनों में बर्लिन में कई बैठकें करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैठक यूक्रेन में शांति सुनिश्चित करने और यह गारंटी प्राप्त करने के लिए आयोजित की जा रही है कि रूस तीसरी बार यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करेगा। अमरीका, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्‍त करने की कोशिश में महीनों से दोनों देशों की मांगों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। संभावित समझौतों की तलाश में कई बड़ी बाधाएं आई हैं, जिनमें यूक्रेन के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र पर रूस का नियंत्रण भी शामिल है।