February 6, 2026 10:39 PM

views 95

अमरीका और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को ओमान में अ-प्रत्यक्ष बातचीत की

अमरीका और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को ओमान में अ-प्रत्यक्ष बातचीत की, जो पिछले साल अमरीकी सैन्य हमलों में ईरानी परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच पहली औपचारिक बातचीत थी। ओमान के विदेश मंत्री बदर अलबुसैदी की मध्यस्थता में हुई यह बातचीत ओमान की राजधा...

February 6, 2026 10:41 PM

views 84

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री बिरला ने कहा कि शानदार प्रदर्शन से टीम ने लाखों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पल देश के युवाओं में नई ऊर्जा और असीम प्रेरणा भरेगा।

February 6, 2026 10:30 PM

views 133

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिन की मलेशिया यात्रा पर कुआलालंपुर के लिए रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह दो दिन की मलेशिया यात्रा पर कुआलालंपुर के लिए रवाना होंगे। यह प्रधानमंत्री की मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर ले जाने के बाद यह पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान श्री मोदी रविवार को...

February 6, 2026 10:00 PM

views 89

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा के पास मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए

भामरागड़ तालुका में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के पास फोडेवाड़ा गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सीनियर कमांडर प्रभाकर समेत सात माओवादी मारे गए। 3 फरवरी को शुरू हुई इस गोलीबारी में सी-60 कमांडो, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल- सी.आर.पी.एफ. और त्वरित कार्रवाई बल की टीम शामिल थीं। प्रभाकर, एक डिविजनल ...

February 6, 2026 10:31 PM

views 108

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने ई-सांख्यिकी पोर्टल के लिए एमसीपी सर्वर का बीटा संस्करण लॉन्च किया

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आज आधिकारिक आंकड़ों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ईसांख्यिकी पोर्टल के लिए अपने मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल-एमसीपी सर्वर का बीटा संस्करण लॉन्च किया। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एआई टूल और एप्लिकेशन के साथ एकीकर...

February 6, 2026 9:52 PM

views 40

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सदस्य रीता मिसल ने नई दिल्ली में आयोजित फिक्‍की के न्यू एज रिस्क 2026 सम्मेलन को संबोधित किया

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सदस्य रीता मिसल ने आज कहा कि आपदा से निपटने की क्षमता लागत का बोझ नहीं बल्कि दीर्घकालिक स्थिरता और प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए एक रणनीतिक निवेश है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में आयोजित फिक्‍की के न्यू एज रिस्क 2026 सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सुश्री मिसल ने कहा...

February 6, 2026 10:26 PM

views 55

नेपाल बिल्डकॉन इंटरनेशनल एक्सपो ने दिया उद्योगों के पेशेवरों, कंपनियों और नवप्रवर्तकों को एक मंच

गुरुवार को शुरू हुआ नेपाल बिल्डकॉन इंटरनेशनल एक्सपो का 11वां संस्करण काठमांडू के भृकुटिमंडप में भवन, निर्माण, बुनियादी ढांचे और डिजाइन व्यापार की चार दिवसीय प्रदर्शनी है। एक्सपो ने नेपाल और भारत, चीन, जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य कई विदेशी देशों से उद्योग के पेशेवरों, कंपनियों और नवप्रवर्तकों को एक मंच प...

February 6, 2026 9:26 PM

views 71

विदर्भ के नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली जिले को भारत के ग्रीन स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि विदर्भ के नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली जिले को भारत के ग्रीन स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित एडवांटेज विदर्भ 2026 मध्य प्रदेश औद्योगिक महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए फडणवीस ने...

February 6, 2026 9:24 PM

views 45

लेबनान और सीरिया ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए; 300 से अधिक सीरियाई कैदी स्वदेश भेजे जाएंगे

लेबनान और सीरिया ने आज एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत 300 से अधिक सीरियाई कैदियों को लेबनानी जेलों से उनके देश सीरिया भेजा जाएगा, ताकि वे अपनी बाकी सज़ा वहीं पूरी कर सकें। लेबनान की राजधानी बेरूत में सरकार के मुख्‍यालय में लेबनान के उप प्रधानमंत्री तारेक मित्री और सीरिया के न्याय ...

February 6, 2026 9:22 PM

views 57

आगामी राष्ट्रीय चुनाव में जनादेश से सत्ता में वापसी होने पर उसकी विदेश नीति “बांग्लादेश प्रथम” के सिद्धांत पर आधारित होगी: बीएनपी

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बी एन पी ने आज कहा कि आगामी राष्ट्रीय चुनाव में जनादेश से सत्ता में वापसी होने पर उसकी विदेश नीति "बांग्लादेश प्रथम" के सिद्धांत पर आधारित होगी। जिसमें सभी अंतरराष्ट्रीय संबंधों का केन्‍द्र राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और नागरिक कल्याण होगा। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने ...