February 26, 2026 8:47 PM

views 95

चुनावी खर्च सीमा याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग से जवाब: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव उद्देश्यों के लिए राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले व्यय पर सीमा लगाने के निर्देश देने वाली याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत,  न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस...

February 26, 2026 8:35 PM

views 393

दिल्ली पुलिस ने फर्जी प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाली महिलाओं को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी प्रवर्तन निदेशालय - ईडी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की अपर उपायुक्‍त ऐश्‍वर्या शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाकर ग़ाज़ियाबाद के वैशाली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि आ...

February 26, 2026 7:29 PM

views 107

दिल्ली नगर निगम ने एमटीएस-डीवीसी कर्मचारियों का वेतन 17,500 से बढ़ाकर 27,900 किया

दिल्ली नगर निगम ने एमटीएस - डीवीसी कर्मचारियों का वेतन 17 हजार 500 से बढ़ाकर 27 हजार 900 कर दिया है। एक सोशल मिडिया पोस्ट में दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने यह जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि 30 वर्षों से इस लंबित मांग पूरी होने से लगभग चार हजार  परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने...

February 26, 2026 7:31 PM

views 170

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 सप्ताह–52 सुधार संकल्प के तहत भारतीय रेलवे में दो और सुधारों की घोषणा की

केंद्रीय रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे में इस वर्ष 52 सप्ताहों में 52 सुधार करने के संकल्प के अंतर्गत दो और सुधारों की घोषणा की है। राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए, श्री वैष्णव ने तीसरे सुधार, रेल प्रौद्योगिकी नीति का अनावरण किया। इसका उद्देश्य रेलवे में प्रौद्योगिकी को बड़े पैमान...

February 26, 2026 7:25 PM

views 73

27 फरवरी को दिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान का 57वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा

भारतीय जनसंचार संस्थान -आई.आई.एम.सी का 57वां दीक्षांत समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे। आई.आई.एम.सी के कुलाधिपति तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक विदयार्थियों को डिप...

February 26, 2026 7:20 PM

views 65

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अनिल अंबानी–रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ ₹2,220 करोड़ कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो -सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा को कथित तौर पर धोखा देने और उसे दो हजार दो सौ बीस करोड़ रुपये से अधिक का  नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत के आधार पर सीबीआई द्वारा साजिश, धोखाधड़ी...

February 26, 2026 7:15 PM

views 57

सरकार सीमा शुल्क प्रशासन को तकनीकी, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाने के लिए उसे मजबूत कर रही है: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज कहा कि सरकार राष्ट्रीय भारत के सीमा शुल्क प्रशासन को अधिक प्रौद्योगिकी-आधारित, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाने के लिए उसे मजबूत कर रही है। नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह दिन ...

February 26, 2026 6:41 PM

views 61

दिल्ली सरकार ने चांदनी चौक में ₹160 करोड़ की भूमिगत बिजली लाइन परियोजना की शुरुआत की

दिल्ली सरकार ने आज चांदनी चौक में 160 करोड़ रुपये की भूमिगत बिजली लाइन परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना के अंतर्गत 26 प्रमुख सड़कों पर फैले लगभग 52 किलोमीटर लंबे बिजली की ओवरहेड तारों को भूमिगत किया जाएगा। इसके साथ ही, मंडोली में ग्रिड सब-स्टेशन और द्वारका तथा गोयला खुर्द में बैटरी ऊर्जा भंडारण पर...

February 26, 2026 6:39 PM

views 174

दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में निगम आलोक पत्रिका-2025 का विमोचन, हिंदी कार्यशाला का आयोजन

दिल्ली नगर निगम के राजभाषा विभाग द्वारा आज निगम मुख्यालय, सिविक सेंटर में निगम आलोक पत्रिका-2025 का विमोचन और हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान, हिंदी कार्यशाला में राजभाषा के प्रभावी प्रयोग, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के संवर्धन तथा भाषा की सरलता और सशक्त अभिव्यक्ति पर विस्तार से चर्चा क...

February 26, 2026 6:32 PM

views 146

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज में परीयोजनाओं का किया उद्घाटन

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज राजधानी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कई परीयोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत परिसर मे छात्र सुविधा केंद्र, भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र, खेल सुविधा केंद्र, मल्टीमीडिया सेमिनार हॉल तथा पाँच आधुनिक कक्षाएं, और कॉलेज पुस्तकालय में लाइब्रेरी मैनेजमें...