February 27, 2026 12:12 PM

views 144

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार और वित्त’ विषय पर वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार द्वारा प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सुगम व्यापार और प्रौद्योगिकी आधारित सुशासन का विस्तार करने के साथ देश सुधार की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस गति को बनाए रखने के लिए नीतिगत इरादों तक ही सीमित न रहकर उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर भी ध्यान देना आवश...

February 27, 2026 12:04 PM

views 119

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरी। उड़ान भरने से पहले राष्ट्रपति को वायुसेना के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की परिचालन क्षमताओं के बारे में जानकारी दी। यह उड़ान अनुभवी वायुसेना पायलटों द्वारा संचालित की गई और इसमें स्...

February 27, 2026 11:52 AM

views 61

बांग्लादेश: टीआईबी ने नए गवर्नर की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर उठाया सवाल

बांग्लादेश बैंक के नए प्रमुख के रूप में व्यापारी मोहम्मद मुस्तकुर रहमान की नियुक्ति और सेंट्रल बैंक के गवर्नर एहसान हबीब मंसूर की अचानक बर्खास्तगी के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और आर्थिक विवाद छिड़ गया है। एक गैर लाभकारी संगठन, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश (टीआईबी) ने नए गवर्नर की स्वतंत्रता ...

February 27, 2026 2:06 PM

views 212

डीएमके में शामिल हुए तमिलनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम

तमिलनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया अन्ना डी. एम. के. समन्वयक ओ. पन्नीरसेल्वम और उनके बेटे तथा पूर्व सांसद रविंद्रनाथ आज सत्तारूढ़ डीएमके में शामिल हो गए। उनके समर्थक भी चेन्नई के अरिवलयम स्थित पार्टी मुख्यालय में डीएमके में शामिल हुए।

February 27, 2026 11:00 AM

views 69

नागालैंड के उच्च शिक्षा विभाग ने मौसम विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

नागालैंड के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य में मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडलीय अनुसंधान को मजबूत करने के लिए मौसम विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर कल कोहिमा स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग और दोनों पक्षों के अधिकारियों की उपस्थित...

February 27, 2026 10:56 AM

views 148

एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर अध्याय शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर अध्याय शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। संवाददाताओं से बातचीत में श्री प्रधान ने कहा कि उन्होंने एन.सी.ई.आर.टी. को सभी पुस्तकें वापस लेने और रद्द करने का निर्देश द...

February 27, 2026 10:53 AM

views 95

गृह मंत्री अमित शाह ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

गृह मंत्री अमित शाह ने आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जीवन की अंतिम सांस तक ‘वंदे मातरम्’ का गान करते हुए चंद्रशेखर आजाद जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध वीरतापूर्ण लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन ए...

February 27, 2026 10:45 AM

views 61

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मराठी भाषा गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मराठी भाषा गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि मराठी भाषा को धर्म, संप्रदाय और जाति से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ने वाली भाषा है। उन्‍होंने कहा कि अपनी समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत के कारण पूरे विश्‍व में इसका महत्‍वप...

February 27, 2026 10:22 AM

views 63

भारत और केन्या के बीच रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारत और केन्या के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की चौथी बैठक में रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। कल हुई बैठक में सैन्य सहयोग बढ़ाने, प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने नौसेनाओं के बीच पारस्परिक संपर्क सहित सै...

February 27, 2026 10:19 AM

views 54

जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने मुगल रोड के 40 किमी लंबे हिस्‍से को फिर से खोलने का निर्देश दिया

जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन ने मुगल रोड के 40 किलोमीटर लंबे हिस्‍से को आज से फिर से खोलने का निर्देश दिया है। यह वैकल्पिक राजमार्ग सोपियां से पीर की गली तक फैला है। यह भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में बंद रहता है। इसके खुलने से कश्‍मीर घाटी तथा सीमावर्ती जिलों - राजौरी और पुंछ के बीच संपर्क बढ़ेगा। राष...