March 23, 2026 9:22 PM

views 312

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 100 गीगावाट तक बढ़ाना है और वह परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिए रूस को एक विश्वसनीय और भरोसेमंद साझेदार मानता है। 'भारत और रूस: एक नए द्विपक्षीय कार्यक्रम की दिशा में' विषय पर आयोजित सम्मेलन को...

March 23, 2026 9:34 PM

views 190

एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। इनमें 92 हजार 612 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी भरी हुई है। जग वसंत जहाज में 33 और पाइन गैस जहाज में 27 भारतीय नाविक सवार हैं। इन जहाजों की 26 से 28 मार्च के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है।

March 23, 2026 9:12 PM

views 58

पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और आइसलैंड में स्‍थायी विदेश सचिव मार्टिन एजोल्फसन ने चौथी भारत-आइसलैंड विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और आइसलैंड के विदेश मंत्रालय में स्‍थायी विदेश सचिव मार्टिन एजोल्फसन ने आज आइसलैंड के रेकजाविक में चौथी भारत-आइसलैंड विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के स...

March 23, 2026 9:09 PM

views 73

राष्ट्रपति मुर्मु का विश्व टीबी दिवस की पूर्व संध्या पर देश से टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि क्षय रोग आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जिससे विश्व में लाखों लोग प्रभावित हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि क्षय रोग से उत्पन्न वैश्विक चुनौती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को विश्व स्तर पर ...

March 23, 2026 9:04 PM

views 91

पीएम मोदी ने लोकसभा में आश्‍वासन दिया- पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में ऊर्जा सुरक्षा का कोई संकट नहीं

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को चिंताजनक बताया और कहा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोकसभा में पश्चिम एशिया पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इसका कच्चे तेल की कीमतों पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक ...

March 23, 2026 8:56 PM

views 321

यूआईडीएआई ने जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में ‘मेगा आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान 2.0′ शुरू की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और परियोजना समग्र शिक्षा, विद्यालय शिक्षा विभाग के सहयोग से जम्मू-कश्मीर में मेगा आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। यह अभियान आज से शीतकालीन क्षेत्रों के विद्यालयों में शुरू हो गया है, जबकि ग्रीष्मकालीन क्षेत्...

March 23, 2026 9:18 PM

views 64

असम, केरलम् और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का काम आज शाम समाप्‍त हो गया। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। बृहस्‍पतिवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इन दो राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेश में एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।  तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के च...

March 23, 2026 8:14 PM

views 77

उत्तर प्रदेश दुर्घटना: 4 की मौत, 12 घायल; केंद्र और राज्य ने मुआवज़े का ऐलान किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ इलाके में आज दोपहर एक कोल्ड स्टोरेज केन्‍द्र की छत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।     मलबे से 17 मजदूरों को बचाया गया है और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमें बचाव और राहत अभियान में...

March 23, 2026 7:59 PM

views 65

मणिपुर में सीआरपीएफ और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने संदिग्ध नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

मणिपुर में सीआरपीएफ और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने संदिग्ध नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार राज्य के इंफाल पूर्वी जिले के इस तस्कर को आज सुबह माओ चेकपॉइंट पर गिरफ्तार किया गया। उसकी गाड़ी की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने इसके बैग से 174 ग्राम वजन का संदिग्ध नश...

March 23, 2026 7:50 PM

views 61

राज्यसभा में आज विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2026 पर चर्चा हुई

राज्यसभा में आज विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2026 पर चर्चा हुई। इस विधेयक के माध्‍यम से वित्त वर्ष 2026-27 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशि के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने का प्रावधान किया गया है। चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा को वापस भेज दिया जाएगा। लोकसभा ने पिछले सप्ताह इस विधेयक ...