September 18, 2023 8:58 PM

views 58

महाराष्ट्र में कल से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाने के लिए मुंबई सहित समूचा राज्‍य तैयार

महाराष्ट्र में मुंबई सहित समूचा राज्‍य कल से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि समाज के सभी वर्गों के लोग और लाखों घरों में श्रद्धालु कल गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा के लिए गणेश प्रतिमाएं समारोहपूर्वक स्थापित करेंगे। 

September 18, 2023 8:56 PM

views 43

बिहार: निशानेबाज गौरव भारती ने राष्ट्रीय स्तर के 32वें जीबी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

बिहार के निशानेबाज गौरव भारती ने राष्ट्रीय स्तर के 32वें जीबी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल में आयोजित हुई थी। गौरव भारती बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिगहा स्थित इंडोर शूटिंग रेंज के प्रशिक्षु हैं। इस केंद्र से कई खे...

September 18, 2023 8:56 PM

views 53

गुजरात में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए आज गांधीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

गुजरात में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए आज गांधीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। राज्‍य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नर्मदा और भरूच सहित वर्षा प्रभावित 7 जिलों में प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की। श्री पटेल ने कहा कि प्रभावित...

September 18, 2023 8:55 PM

views 34

प्रधानमंत्री द्वारा बैंकों द्वारा शिल्पकारों और कारीगरों को सस्ती ब्याजदर पर ऋण दिए जाने की घोषणा के बाद कामगारों में खुशी का माहौल

पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री द्वारा कल बैंकों द्वारा शिल्पकारों और कारीगरों को सस्ती ब्याजदर पर ऋण दिए जाने की घोषणा के बाद कामगारों में खुशी है। फतेहपुर के रहने वाले कामगार रामचन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि इस योजना से मिलने वाले ऋण से वह अपना कारोबार आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने प्रधा...

September 18, 2023 8:52 PM

views 29

सतीश महाना ने निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, सतीश महाना ने आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद-मऊ के विधानसभा क्षेत्र-घोसी से उपचुनाव में निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान एवं विधानसभा कार्य संचालन नियमावली...

September 18, 2023 8:52 PM

views 48

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि गणेश चतुर्थी उत्साह, खुशी और खुशी का त्योहार है जो मिलकर काम करने का संदेश देता है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह त्‍यौहार जीवन में विनम्र रहने और समाज में सद्भाव और भाईच...

September 18, 2023 8:50 PM

views 47

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया द्वारा एकीकृत कार्यालय परिसर उड़ान भवन का उद्घाटन

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने आज नई दिल्‍ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर एक एकीकृत कार्यालय परिसर उडान भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि नया भवन प्रधानमंत्री के संकल्‍प से सिद्धि आह्वान का प्रतीक है। श्री सिंधिया ने कहा कि यह भवन न सिर्फ ...

September 18, 2023 8:49 PM

views 29

मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण के तहत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज शाहजहांपुर के तिलहर में कई स्थानों पर कलश में मिट्टी और चावल एकत्र किया गया। ग्राम पंचायत तलवीपुर दियुरिया में विधायक सलोना कुशवाहा ने घर-घर जाकर मिट्टी और चावल लिया। इस दौरान बीडीओ ब्रजेश मिश्...

September 18, 2023 8:44 PM

views 69

आंगनबाड़ी केन्द्रों का कायाकल्प बच्चों के विकास को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा– बेबीरानी मौर्य

उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का कायाकल्प बच्चों के विकास को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने आज लखनऊ में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों की 1 दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया।...

September 18, 2023 8:42 PM

views 40

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल से नये भवन में शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल से नये संसद भवन में शुरू होगी। संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन, लोकसभा की बैठक दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर नए भवन में होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक दोपहर सवा दो बजे होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य समूह फोटो के लिए सुबह संसद भवन के केन्‍द्रीय कक्ष में एक...