March 15, 2024 9:16 PM

views 47

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

बिहार में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। आज शाम राजभवन में आयोजित समारोह में भारतीय जनता पार्टी से 12 और जनता दल-यूनाइटेड से नौ मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमण्‍डल के विस्तार के साथ नीतीश सरकार में मंत्...

March 15, 2024 9:14 PM

views 49

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक नागपुर में शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक आज से नागपुर में शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया। बैठक में छत्तीसगढ़ सहित 45 प्रांतों के डेढ़ हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल हो रहे है...

March 15, 2024 9:14 PM

views 42

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के चतरा जिले में मां भद्रकाली के प्रसिद्ध इटखोरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के एक दिवसीय दौरे के दौरान आज रांची में खूंटी और लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्रों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पार्टी कोर कमेटी के बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में श्री सिंह ने वन नेशन वन इलेक्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गयी रिपोर्ट पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी...

March 15, 2024 9:10 PM

views 31

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये 2 ऐप को लांच किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गये 2 ऐप को लांच किया। इनमें आईओ मितान मोबाइल ऐप और दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा तैयार त्रिनयन एप शामिल हैं। आईओ मितान मोबाइल ऐप के माध्यम से जहां अधिकारियों को किसी मामले की विवेचना में मदद मिलेगी। वहीं, त्रिनयन एप के माध्यम से 100 कि...

March 15, 2024 9:04 PM

views 34

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के शास्त्री चौक के पास नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह भवन का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक के पास नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 1 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से किया गया है। भवन में सैनिक परिवारों के लिए विश्राम कक्ष, सामुदायिक हॉल के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर ...

March 15, 2024 9:02 PM

views 31

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 47 करोड़ रूपए के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने मोहला में सामुदायिक भवन के लि...

March 15, 2024 9:00 PM

views 36

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आने वाले शैक्षणिक सत्र से शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आने वाले शैक्षणिक सत्र से शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। यह घोषणा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए की। श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से स्कूल में...

March 15, 2024 8:58 PM

views 30

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 4 शहरों के लिए 240 सिटी बसों के संचालन की मंजूरी दी

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 4 शहरों के लिए 240 सिटी बसों के संचालन की मंजूरी दे दी है। इसके तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। रायपुर में सौ, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में पचास-पचास और कोरबा में चालीस ई-बसों को चलाने की स्वीकृत...

March 15, 2024 8:54 PM

views 27

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तर पर एक टोल फ्री नंबर जारी किया जायेगा–खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तर पर एक टोल फ्री नंबर जारी किया जायेगा। इस नंबर पर उपभोक्ता घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इनकी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। मंत्री श्री राजपूत विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प...

March 15, 2024 8:54 PM

views 30

संदेशखाली की पांच महिलाओं सहित हिंसा के शिकार 11 पीड़ितों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

संदेशखाली की पांच महिलाओं सहित हिंसा के शिकार 11 पीड़ितों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय की सुरक्षा के लिए उनसे हस्तक्षेप की मांग की। सेंटर फॉर एससी/एसटी सपोर्ट एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. पार्थ ब...