March 15, 2024 9:43 PM

views 32

पेपर लीक करने वाले गिरोह पर उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी

पेपर लीक करने वाले गिरोह पर उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस के विशेष जांच दल ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दोनों ही आरोपी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं, जिन्हें आज लखनऊ में ...

March 15, 2024 9:39 PM

views 29

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया

समाजवादी पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के साथ समझौते पर मोहर लगाते हुए पार्टी ने भदोही सीट तृणमूल कांग्रेस को दे दी है। पार्टी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना सीट से मनोज कुमार, मेरठ से भानू प्रताप सि...

March 15, 2024 9:39 PM

views 39

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 4 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट तथा स्मार्टफोन वितरित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि फार्मा सेक्टर में उत्तर प्रदेश पहले उपभोक्ता स्टेट था। दवाएं तथा अन्य जरूरी मेडिकल उत्पाद बाहर से आते थे। अब उत्तर प्रदेश फार्मा सेक्टर का उत्पादक और निर्यातक बन जाएगा। इसके लिए सरकार 2000 एकड़ में फार्मा पार्क बना रही है। यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा...

March 15, 2024 9:37 PM

views 41

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया साथ ही 1 हजार 488 करोड़ से अधिक की 466 परियोजनाओं की शुरुआत की। विश्वविद्यालय के शिलान्यास के साथ ही...

March 15, 2024 9:33 PM

views 38

स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 5000 कर्मियों को बहाल कर दिया गया है

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 5000 कर्मियों को बहाल कर दिया गया है। वहीं लगभग 25 हजार कर्मियों का रूका हुआ वेतन भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। हड़ताल के दौरान कार्यालय में अनुपस्थि...

March 15, 2024 9:21 PM

views 35

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर में ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आज रायपुर में ’छत्तीसगढ़ विजन 2047’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने किया। पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास के लिए अगले 25 वर्षों के रोडमेप के संबंध में चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि हमें बदलते समय को समझते ...

March 15, 2024 9:20 PM

views 34

बर्मिंघम में ऑल इंग्‍लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में आज लक्ष्‍य सेन पुरूष सिंगल्‍स में अपनी चुनौती रखेंगे

बर्मिंघम में ऑल इंग्‍लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में आज लक्ष्‍य सेन पुरूष सिंगल्‍स में अपनी चुनौती रखेंगे। उनका मुकाबला मलेशिया के ली जी जिया से होगा। लक्ष्‍य ने डेनमार्क के ऐंडर्स एंटोन्सन को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है।

March 15, 2024 9:19 PM

views 43

आध्यात्मिकता पर आधारित हमारी संस्‍कृति ने विश्‍व बन्‍धुत्‍व की भावना को अपने केन्‍द्र में रखा है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आध्यात्मिकता पर आधारित हमारी संस्‍कृति ने विश्‍व बन्‍धुत्‍व की भावना को अपने केन्‍द्र में रखा है। आज शाम हैदराबाद में कान्हा शांति वनम में चार दिवसीय आध्‍यात्मिक महोत्‍सव को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत किसी एक दर्शन को सही और अन्‍य को गलत सिद्ध ...

March 15, 2024 9:17 PM

views 44

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली में सार्वजनिक शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने कहा है कि वह केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली में सार्वजनिक शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि वह शिकायत निवारण आकलन सूचकांक में 2023-24 के दौरान लगातार शीर्ष 10 मंत्रालयों में रहा है, शिकायत निवारण आकलन सू...

March 15, 2024 9:16 PM

views 37

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया जारी

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित है। इसके तहत साढ़े सत्रह से इक्कीस वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक आवेदक अग्निवीर जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन आदि पदो पर भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।