March 24, 2024 11:16 AM

printer

Aaj savere

नमस्‍कार। सुप्रभात। आज सवेरे में सभी श्रोताओं का हार्दिक अभिनंदन। मैं हूं नवीन सक्सेना और मेरे साथ हैं मेरे सहयोगी सायरा मुज्‍तफा। बसंत का महीना लगने के बाद से ही होली का इंतजार शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है।
Hello Naveen Saksena and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our, daily news magazine programme, Aaj Savere with excitiing anecdotes of the day and much more — In the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates and recall the historical information related to this day, that is 24 March 2024. So, let’s begin with the headlines.
Suryakant Tripathi Nirala
केशर की, कलि की पिचकारी;
पात-पात की गात सँवारी।
राग-पराग-कपोल किए हैं,
लाल-गुलाल अमोल लिए हैं,
तरू-तरू के तन खोल दिए हैं,
आरती जोत-उदोत उतारी,
गन्ध-पवन की धूप धवारी।
गाए खग-कुल-कण्ठ गीत शत,
संग मृदंग तरंग-तीर-हत,
भजन-मनोरंजन-रत अविरत,
राग-राग को फलित किया री-
विकल-अंग कल गगन विहारी ।
आलीरी नंदलाल मुरली बजाई है।
ब्रज की ये नारी कभी हिम्मत ना हारी,
श्याम मारे पिचकारी और श्यामा मन भाई है।
ग्वालन की टोली करें गोपियां ठिठोली,
राधे हँस बोली देत कृष्ण को बधाई है।
शिवदीन ये वसंत और लाई है बहार नई,
साजे ब्रजराज आज बाजे शहनाई है।

<><><>

नवीन- नजर डालते हैं अब तक के मुख्य समाचारों पर-
केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर गर्मी के महीनों के दौरान अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए तत्काल उपाय करने को कहा है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि गर्मी के महीनों में तापमान बढ़ने के कारण अस्पताल में आग, एक बड़ा खतरा बन जाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया कि वे राज्य स्वास्थ्य विभागों और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को एकसाथ मिलकर काम करने का निर्देश दें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके अधिकार क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई है।

<><><>

The Central Election Committee meeting of BJP was held yesterday at the party headquarters in New Delhi to give its nod to candidates for the Lok Sabha polls. Prime Minister Narendra Modi, BJP National President JP Nadda, Union Ministers Amit Shah and Rajnath Singh, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath among others attended the meeting along with members of the committee and office bearers from states. The Committee deliberated on names of the candidates for over three hours.

<><><>

आज विश्व क्षय रोग दिवस है। टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करने के लिए हर वर्ष 24 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने टीबी के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे क्षय रोग को नियंत्रित करने की चुनौतियों के बारे में लोग जागरूक हो सकेंगे।

<><><>

Congress has fielded its UP unit chief Ajay Rai against Prime Minister Narendra Modi from Varanasi Lok Sabha seat. Senior Congress leader Digvijaya Singh will contest from Rajgarh Lok Sabha seat in Madhya Pradesh. The party yesterday released another list of 45 candidates for the ensuing Lok Sabha polls. MP Danish Ali will be the Congress candidate from Amroha seat in UP while Karti Chidambaram will fight from Sivaganga seat and Manickam Tagore from Virudhnagar Parliamentary constituency in Tamil Nadu. The Congress has left Rajasthan’s Nagaur Lok Sabha seat for Hanuman Beniwal’s Rashtriya Loktantrik Party. Congress has also released the first list of 18 candidates for the upcoming Sikkim Assembly pols.

<><><>

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आज श्रीनगर में चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।

<><><>

In order to ensure smooth, transparent and inclusive electoral process, Chief Electoral Officer (CEO), J&K, Pandurang K Pole on Saturday conducted a comprehensive visit of Kishtwar district to review preparations for the upcoming Lok Sabha Elections.
The visit encompassed inspection of Intermediate Strong Rooms as well as inspection of facilities available for Lok Sabha Election at established polling stations of far off places like Marwah, Warwan and Machail Paddar areas of the district.

<><><>

In Russia, death toll from the terrorist attack at the Crocus City Hall has climbed to 133. Quoting Russian Investigative Committee, state media TASS reported that search operation is underway and rubble is being removed from the concert hall. According to the Russian Health Ministry, 147 people were injured. Russia said it arrested 11 people yesterday along with the four gunmen.
The attack on the Crocus City Hall was claimed by Islamic State affiliate Islamic State – Khorasan Province (ISIS-K) but Russian security service has claimed that the attackers had links to Ukraine and were leaving for the neighbouring country. Ukraine said allegations of Ukrainian involvement are absurd. Meanwhile, US said that the claim by ISIS-K is credible and believes that Ukraine was not responsible for the attacks.

<><><>

आईपीएल क्रिकेट में कल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया। जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाए। आंद्रे रसेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स ने चंडीगढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया।
आज दोपहर साढ़े तीन बजे जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा जबकि शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

<><><>

In Badminton, Indian star shuttler Kidambi Srikanth crashed out of the Swiss Open tournament at Basel in Switzerland yesterday. Srikanth lost to Lin Chun-Yi 21-15, 09-21, 18-21 in men’s singles semifinals. India’s challenge in Swiss open ended after the exit of Kidambi Srikanth.

<><><>

नवीन – आज सवेरे में अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें।
सायरा – चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद
नवीन- दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता
दिल्‍ली समाचार
The latest announcement of the Indian Institute of Technology Madras includes higher secondary students who studied subjects other than math to apply for online BS Degree Data Science. The Institute has called for applications for under graduation in Electronic systems program also. Prof.Vignesh said that students dont need to have math, physics and Chemistry in their class 12 and math in class apply for these courses. Students who have completed class XI are also eligible to apply . He said that last year the institute had received 40 thousand applications.

<><><>

The Bengaluru District Election officer and Commissioner, Bengaluru Bruhat Mahanagara Palike, Tushar Girinath has said various awareness campaigns are planned to improve voter turnout in the city. He said that the voting percentage was less in 935 polling booths out of the 1,897 booths in Bengaluru South Lok Sabha constituency in 2019, The officials have been given suitable instructions to improve the voting percentage in the upcoming general elections. He informed that the Booth-level officials will visit all the houses within the respective polling booths.

<><><>

Due to water crisis and to cope with the increasing demand for water tankers, the Hyderabad Metropolitan Water Supply and Sewerage Board will supply water through tankers even during night.With extra shifts,. HMWSSB Managing Director Dana kishore said the demand for water board tankers has increased due to the depletion of underground water in the month of February itself. He said arrangements will be made to supply tankers for domestic needs during the day and for commercial purposes at night.

<><><>

नवीन- दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता
दिल्‍ली समाचार
दिल्‍ली में कल होली के दिन दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो ट्रेने उपलब्‍ध नहीं रहेगीं। दिल्‍ली मेट्रो की सभी लाइने दो बजे तक बंद रहेगी। इसमें रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्‍सप्रेस लाइन भी शामिल है। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी टर्मिनल स्‍टेशनों से सभी लाइनों पर मेट्रो रोज की तरह उपलब्‍ध होगी। दिल्‍ली परिवहन निगम के अनुसार होली के दिन दोपहर दो बजे तक बसें नहीं चलेंगी। इसके बाद भी 25 प्रतिशत बसें ही सडकों पर उतारी जाएंगी। इसलिए शाम के समय भी बसें कम रहेगी।

<><><>

दिल्‍ली पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत दो बच्‍चों को उनके परिवार से मिलाया। दक्षिण जिले के कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने एक तीन वर्षीय नाबालिग लड़के को उसके परिवार से मिला कर सराहनीय कार्य किया है। दूसरी ओर उत्‍तरी जिले के पुलिस थाना बाडा हिंदू राव के स्‍टाफ ने आठ वर्षीय बालक को “ऑपरेशन मिलाप” के तहत कुछ ही घंटों में उसके परिवार से मिलाया।

<><><>

दिल्‍ली पुलिस के रोहिणी जिला की एक टीम ने एक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया और थाना अमन विहार क्षेत्र से छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से 58 हजार तीन सौ रूपये जब्त की गई।

<><><>

दिल्ली में कल रात 8.30 बजे से 9.30 बजे के बीच ‘अर्थ आवर’ मनाते हुए गैर-जरूरी लाइटें और अन्य उपकरण बंद करके 206 मेगावाट बिजली बचाई ग ई ।
अर्थ आवर के हिस्से के रूप में, दिल्लीवासियों ने एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें और उपकरण बंद करके मुंबई, लॉस एंजिल्स, लंदन, हांगकांग, सिडनी, रोम, मनीला, सिंगापुर और दुबई सहित दुनिया भर के शहरों में एक अरब से अधिक लोगों के साथ शामिल हुए।

<><><>

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने 24 और 25 मार्च को मोनोरेल के लिए सिविल रखरखाव कार्य करने का निर्णय लिया है। इसके कारण, वडाला डिपो स्टेशन से चेंबूर स्टेशन तक मोनोरेल के एक चरण में सेवाएं रविवार को सुबह 6 बजे से निलंबित रहेंगी। हालाँकि, सेवाएँ रात 8 बजे के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी और रात 11 बजे तक हर घंटे एक सेवा चलेगी।
25 मार्च को वडाला डिपो स्टेशन से चेंबूर स्टेशन तक सेवाएं सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच एक घंटे के अंतराल पर चलेंगी। वडाला डिपो स्टेशन और संत गाडगे महाराज चौक स्टेशन के बीच संपर्क मार्ग पर सेवाएं 18 मिनट की प्रगति के साथ संचालित होंगी। सोमवार को कुल 147 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

<><><>

मध्य रेलवे ने पहले 128 होली स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने की घोषणा की थी। अब त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दो अतिरिक्त अनारक्षित होली स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे के अनुसार, सीएसएमटी-पटना-सीएसएमटी अनारक्षित स्पेशल सीएसएमटी मुंबई से पटना और पटना से सीएसएमटी मुंबई के लिए कल्याण, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा में रुकने के साथ शुरू की जाएंगी।

<><><>

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के चार जिलों में नए मजिस्‍ट्रेट नियुक्‍त किए हैं। श्रीमती जोयोशी दास गुप्‍ता को पूर्ब मेदिनीपुर, श्रीमती मोमिता गोदारा बसु को झारग्राम, श्रीमती के राधिका अय्यर को पूर्ब बर्धमान और श्री शशांक सेठी को बीरभूम का जिला मजिस्‍ट्रेट बनाया गया है।

<><><>

नवीन – अब बात महानगरों के मौसम की।
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, रात में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 17 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मुम्‍बई में मौसम साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बात करें तापमान की तो ….न्‍यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
सायरा – चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद का मौसम।
Chennai is expected to have partly cloudy with haze. The minimum temperature is 25 degrees Celsius and maximum will be around 35 degrees.
Bengaluru is expected to have partly cloudy sky. The minimum temperature is 20 degrees Celsius and maximum will be around 34 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 21 degrees and a maximum of 37 degrees Celsius.

<><><>

इतिहास
24 मार्च का इतिहास
⦁ देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं
⦁ तपेदिक को लेकर भी यह दिन खास है क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डा. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम टुबरोक्लोसिस का पता लगा लिया है, जो इनसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है। यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को ‘‘विश्व तपेदिक दिवस’’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं परतंत्र भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।
⦁ 1307 Malik Kafur, Alauddin Khilji’s Commander, won the impregnable fort of Devgiri. The fort was entered by the enemy. Raja Ramdeva was taken prisoner and sent to Delhi where Alauddin recieved him untill his death in 1312.
⦁ 1855 : कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।
⦁ 1855-First long distance telegram message was opened between Agra and Calcutta at a distance of 1,300 km.
⦁ 1902-Anusilan Samiti, a revolutionary organisation, was formed in Bengal.
⦁ 1968-The second Indian-made rocket ‘Menaka’ successfully launched at the Thumba station.
⦁ 1946: लार्ड पेथिक लारेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
⦁ 1972 : ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।
⦁ 1989 : ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण ।
⦁ 1974-Lokprabha weekly started its publication.
⦁ 1977-Morarji Desai elected leader of Janata Party and sworn in as the Prime Minister of India at New Delhi.
⦁ 2020 : कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

<><><>

और अब समय है उन हस्तियों को याद करने का, जिनकी आज पुण्‍यतिथि या जन्मदिवस है।
मुथुस्वामी दीक्षितार
आज कर्नाटक संगीत में 500 संगीत रचनाओं का निर्माण करने वाले रचनाकार मुथुस्वामी दीक्षितार की जयंती है। इनका जन्म आज ही की दिन १७७५ में तिरुवरुर, तंजावुर (तमिलनाडु) में हुआ था।
मुथुस्वामी दीक्षितार दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत शैली के महान प्रतिपादक थे. मुथुस्वामी दीक्षितार कर्नाटक संगीत के 18वीं शताब्दी के संगीतकारों की तिकड़ी (त्यागराज, श्यामा शास्त्री और मुथुस्वामी दीक्षितार) में सबसे कम उम्र के संगीतकार थे इनकी अधिकांश रचनाएं आज भी व्यापक रूप से कर्नाटक एवं दक्षिण भारत में होने वाले विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में प्रसिद्ध संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत की जाती हैं. या. भारतीय संगीत में इस विशेष योगदान के लिए इन्हें भारतीय संगीत के इतिहास में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. इनके संगीत और काव्य का प्रत्येक राग अपने आप में विशेष था, जो अलग-अलग भारतीय देवी-देवताओं को समर्पित था. इन्होंने संगीत के माध्यम से ईश्वर के अद्वैत दर्शन का प्रचार-प्रसार किया था. इसके अतिरिक्त इन्होंने संगीत के जटिल राग और सुरों को मधुर तथा कविता के आसन रूपों में परिवर्तित किया, जिसे ‘कीर्ति’ के नाम से जाना जाता इन्होंने अपनी 500 रचनाओं में से प्रत्येक का निर्माण न केवल मधुर भाव के साथ किया है बल्कि ये रचनाएं मानव जीवन की संवेदनाओं की गहराई से भी भरी हुई हैं. इनकी संस्कृत की रचनाओं में मंदिर के देवी-देवताओं को आधार मानकर वर्णन किया गया है.
इन्होंने 21 अक्टूबर, 1835 को अपना नश्वर शरीर त्याग दिया.
Muthuswami Dikshitar (Mudduswamy Dikshitar mononymously Dikshitar, was a South Indian poet, singer and veena player, and a composer of Indian classical music, who is considered one of the musical trinity of Carnatic music. Muthuswami Dikshitar was born on 24 March 1775 in Tiruvarur near Thanjavur, in what is now the state of Tamil Nadu in India, to a family that is traditionally traced back to Virinichipuram in the northern boundaries of the state. His compositions, of which around 500 are known and are noted for their elaborate, poetic descriptions of Hindu gods / temples and for capturing the essence of the raga forms through the vainika (veena) style that emphasises gamakas. They are in a slower speed (chowka kala). He is also known by his signature name of Guruguha which is also his mudra (and can be found in each of his songs).

<><><>

Thoguluva Meenatchi Iyengar Soundararajan 24 March 1922 – 25 May 2013), popularly known as TMS, was an Indian Carnatic musician and a playback singer in Tamil cinema for over six and a half decades. He sang over 10,138 songs from 3,162 films, including devotional, semi-classical, Carnatic, classical and light music songs.[4] He gave classical concerts starting in 1943. He lent his voice to actors and thespians in the Tamil film industry such as M. G. Ramachandran, Sivaji Ganesan, N. T. Rama Rao, Gemini Ganesan, S. S. Rajendran, Jaishankar, Ravichandran, A. V. M. Rajan, R. Muthuraman, Nagesh, Sivakumar, Kantha Rao, Rajkumar, Prem Nazir and A. Nageswara Rao.

<><><>

Habib Jalib (24 March 1928 – 12 March 1993; Urdu, Punjabi: حبیب جالب) was a poet, left-wing activist who opposed martial law, authoritarianism and state oppression. poet Faiz Ahmed Faiz said that he was the poet of the masses. He opposed military coups and administrators and was duly jailed several times. Senior journalist Hamid Mir also considers Sufism to have played a major role in his political stances against dictatorship.

<><><>

सत्येन्द्र प्रसन्नो सिन्हा (अंग्रेज़ी: Satyendra Prasanno Sinha ; जन्म- 24 मार्च, 1863, बीरभूम ज़िला, बंगाल; मृत्यु- 4 मार्च, 1928, बहरामपुर) प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे, जिनका क़ानूनी कार्यकाल बेहद सफल रहा था। वे बंगाल के महाधिवक्ता भी बनाये गए थे। वे ऐसे पहले भारतीय थे, जिन्होंने वाइसरॉय की काउंसिल में क़ानून सदस्य के रूप में प्रवेश करने का सम्मान प्राप्त किया था। सत्येन्द्र प्रसन्नो सिन्हा को प्रथम महायुद्ध के बाद ‘लॉर्ड’ की उपाधि दी गई थी।

<><><>

हरिभाऊ उपाध्याय (अंग्रेज़ी: Haribhau Upadhyaya ; जन्म- 24 मार्च, 1892, उज्जैन, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 25 अगस्त, 1972) भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी थे। उनकी हिन्दी साहित्य को विशेष देन उनके द्वारा बहुमूल्य पुस्तकों का रूपांतरण है। कई मौलिक रचनाओं के अतिरिक्त उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की ‘मेरी कहानी’ और पट्टाभि सीतारमैया द्वारा लिखित ‘कांग्रेस का इतिहास’ का हिन्दी में अनुवाद किया।
Emraan Anwar Hashmi (pronounced [ɪmraːn ˈɦaːʃmi]; born 24 March 1979) is an Indian actor who works in Hindi cinema. Born into the Bhatt family, he began his career an assistant director on the horror film Raaz (2002).[1] He made his acting debut with the crime film Footpath (2003), and achieved his breakthrough for his starring role in the thriller Murder (2004). Hashmi went on to star in thrillers such as Zeher (2005), Aashiq Banaya Aapne (2005), Kalyug (2005), Aksar (2006), and Gangster: A Love Story (2006). His other critically or commercially successful films include Jannat (2008), Raaz:
The Mystery Continues (2009), Once Upon a Time in Mumbaai (2010), Murder 2 (2011), The Dirty Picture (2011), Jannat 2 (2012), Shanghai (2012) and Raaz 3: The Third Dimension (2012). He earned nominations for the Filmfare Award for Best Supporting Actor for Once Upon a Time in Mumbaai and Shanghai.[4][5][6]This was followed by a series of poorly received films and a hiatus. He returned with the commercially successful action thriller Tiger 3 (2023), which earned him his third Filmfare nomination for Best Supporting Actor.

<><><>

राधिकारमण प्रसाद सिंह (अंग्रेज़ी: Radhikaraman Prasad Singh, जन्म- 10 सितम्बर, 1890, शाहाबाद, बिहार; मृत्यु- 24 मार्च, 1971) का हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहानी,गद्य, काव्य, उपन्यास, संस्मरण, नाटक सभी विद्याओं में साहित्य की रचना की। उनका संबंध देश के अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थाओं से रहा। राधिकारमण प्रसाद सिंह की गणना हिंदी के यशस्वी-कथाकारों एवं विशिष्ट शैलीकारों में होती है। उन्होंनेलगभग 50 वर्षों तक हिंदी की सेवा की।

<><><>

होली के त्योहार की,बड़ी निराली बात।
रंग- बिरंगे हो गए,सबके ही जज़्बात।।
सबके ही जज़्बात,हिरन से भरें कुलाँचें।
बूढ़े हुए जवान ,प्रेम की चिट्ठी बाँचें।
डालें सब पर रंग,भिगाएँ अँगिया चोली।
उम्र जाति सब भूल,मनाएँ मिलकर होली

नवीन- और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए नवीन सक्‍सेना और सायरा मुज्‍तफा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी FM Gold.
अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.com पर।
Coming up next Samachar Prabhat our Hindi news bulletin,followed by Morning News in English at 8.15 a.m, So, stay tuned. Thanks for tuning in. Have a superb day. Namaskar.