May 29, 2026 6:50 PM

printer

Parikrama

THE HEADLINES :-

  1. सर्वोच्च न्यायालय ने सभी उच्च न्यायालयों को फैसले सुरक्षित रखने के तीन महीने के भीतर फैसला सुनाने का निर्देश दिया।

  2. Education Minister Dharmendra Pradhan assures strict action against examination mafias and protection for deserving students.

  3. पीएम सूर्य घर योजना को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल। इसके अंतर्गत 40 लाख मकानों की छत पर सौर पैनल लगाए।

  4. IMD predicts “below-normal” monsoon rainfall over country and “above-normal” heat wave conditions in several states during June.

  5. हांगकांग में आयोजित अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट निपम ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

<><><> 

And now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about : INTERNATIONAL EVEREST DAY AND International Day of UN Peacekeepers.

Today is a very special day for all adventure lovers and dream chasers out there!

हर साल 29 मई को पूरी दुनिया ‘अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस’ मनाती है – यह दिन साहस, दृढ़ संकल्प और खोज की अद्भुत भावना को समर्पित है।

And honestly, when we hear the word “Everest,” we instantly think of snow-covered peaks, freezing winds, and one giant challenge standing tall above the clouds!

अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस 1953 में दो महान पर्वतारोहियों-न्यूज़ीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के तेनज़िंग नोर्गे-द्वारा माउंट एवरेस्ट पर की गई पहली ऐतिहासिक सफल चढ़ाई की याद में मनाया जाता है।

 The recognition of Everest as the highest mountain came in the mid-19th century. In 1856, the Great Trigonometrical Survey of India established its height and named it Peak XV. Later, in 1865, this peak was officially named Mount Everest in honor of Sir George Everest, a former Surveyor General of India. This discovery marked a significant milestone in the field of geography and exploration.

माउंट एवरेस्ट हिमालय की महालंगुर हिमाल उप-श्रृंखला में स्थित है, जो नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सीमा पर फैला हुआ है। नेपाल की ओर से शिखर तक पहुँचने के लिए दक्षिणी चढ़ाई मार्ग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। यह क्षेत्र अपने ऊबड़-खाबड़ भूभाग, शानदार चोटियों और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है, और इसीलिए ट्रेकर्स तथा पर्वतारोहियों के लिए यह आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है।

Can you imagine the determination it must have taken? No advanced technology, no fancy gear like today – just courage, preparation, and the will to reach the top of the world!

और वह क्षण कितना अद्भुत होगा! जब बेहद खराब मौसम और खतरनाक रास्तों से जूझने के बाद, माउंट एवरेस्ट – पृथ्वी की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर खड़े होना।

You know, Everest isn’t just about mountains. It’s become a symbol of overcoming challenges in life. Everyone has their own “Everest” to climb, right?

बिल्कुल! चाहे परीक्षाएँ हों, करियर के लक्ष्य हों, फ़िटनेस का सफ़र हो, या निजी संघर्ष-‘अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस’ हमें याद दिलाता है कि लगन हमें असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

And today, trekkers, climbers, mountaineers, and adventure enthusiasts across the globe celebrate this inspiring achievement and honor the spirit of exploration.

तो, यहां एक मज़ेदार सवाल है – अगर आप दुनिया के किसी भी पहाड़ पर चढ़ने की सोचते, तो वह कौन-सा होता?

Oh, I already know mine! Somewhere scenic… but maybe not too dangerous. I’d like to come back alive, thank you very much!

बिल्कुल सही! एवरेस्ट यकीनन कमज़ोर दिल वालों के लिए नहीं है। यहाँ तापमान जमाओ बिंदु से भी काफी नीचे गिर सकता है, ऑक्सीजन का स्तर खतरनाक रूप से कम होता है, और हर कदम इंसान की सहनशक्ति का कड़ा इम्तेहान लेता है।

Yet year after year, adventurers continue to take on the challenge – proving how powerful human determination truly is.

तो आज, आइए हम न सिर्फ़ एक पर्वत शिखर का, बल्कि उस निडर जज़्बे का भी जश्न मनाएँ जो लोगों को बड़े सपने देखने और और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

Happy International Everest Day, everyone! Keep climbing your own peaks and never stop believing in your journey.

International Day of UN Peacekeepers

Today is also another very important global observance – the International Day of United Nations Peacekeepers, commemorated every year on the 29th of May.

यह दिन उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने दुनिया भर में शांति बनाए रखने के प्रयासों के दौरान अपनी जान गंवा दी… और साथ ही उन सभी को श्रद्धांजलि देने के लिए भी, जो साहस, समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अपनी सेवाएँ जारी रखे हुए हैं।

The International Day of UN Peacekeepers was established by the United Nations General Assembly on 29th May. The first UN peacekeeping force, the United Nations Truce Supervision Organisation, began operations in the Middle East on this date in the year of 1948.

“शांति स्थापना का भविष्य” विषय के तहत मनाया जा रहा इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय यूएन पीसकीपर्स दिवस, पिछले लगभग आठ दशकों में सैन्य, पुलिस और नागरिक शांति रक्षकों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालता है। यह अपनेआप में एक अधिक समतापूर्ण, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया के निर्माण की दिशा में प्रगति और सामूहिक प्रयासों की भावना को समाहित करता है।

Today, more than 68,000 civilians, military, and police personnel serve in 11 UN peacekeeping missions, confronting increasingly complex and interconnected challenges shaped by a shifting geopolitical landscape. Despite the challenges, peacekeepers remain steadfast in their pursuit of peace.

यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस शांति रक्षकों की अटूट सेवा और बलिदान के साथ-साथ इस कार्य में सहयोग देने वाले समुदायों के जुझारूपन को भी श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है। इसके अलावा, यह उन चार हजार चार सौ से अधिक शांति सैनिकों को भी पूरी श्रद्धा के साथ सम्मानित करता है, जिन्होंने शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। शांति-स्थापना के इस महत्वपूर्ण कार्य में वर्ष 2024 में ही 57 सैनिकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया।

You know, when we hear the word peacekeeper, we often imagine soldiers standing guard in conflict zones. But UN peacekeepers do so much more than that.

बिल्कुल! वे नागरिकों की रक्षा करने, युद्ध से प्रभावित समुदायों को सहारा देने, मानवीय प्रयासों में सहायता करने और यहाँ तक कि संघर्ष के बाद देशों के पुनर्निर्माण में भी मदद करते हैं। शांति सैनिक युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में आशा की नई किरण बनकर पहुंचते हैं।

And here’s something interesting – peacekeepers come from many different countries around the world, working together under the United Nations flag. It’s truly a global effort for peace.

संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना अभियानों में भारत भी आगे बढ़कर शामिल होता है। पिछले कई वर्षों से, संयुक्त राष्ट्र की शांति सेनाओं में भारत का योगदान सबसे अधिक रहा है। हज़ारों भारतीय सैनिकों और पुलिसकर्मियों ने दुनिया भर में चलाए गए अभियानों में असाधारण शौर्य के साथ अपनी सेवाएँ दी हैं।

That makes us proud, doesn’t it?

Two Indian peacekeepers will be honoured posthumously by the United Nations for their ultimate sacrifice in the line of duty on the International Day of UN Peacekeepers. Lance Havildar Harbhajan Singh, who served with the United Nations Organisation Stabilisation Mission in Congo, and Naib Subedar Sujit Kumar Pradhan, who was deployed with the UN Mission in South Sudan, will be posthumously honoured by UN Secretary General Antonio Guterres with the prestigious Dag Hammarskjold Medal for their sacrifice in the line of duty. Additionally, Mr. Guterres will present the 2025 Military Gender Advocate of the Year award to Major Abhilasha Barak of India, who serves on the UN Interim Force in Lebanon, honouring her outreach efforts with women and girls during her deployment in the West Asian nation.

निश्चित रूप से यह गर्व की अनुभूति कराता है।

आइए, हम सभी एक क्षण के लिए उन सभी साहसी व्यक्तियों का सम्मान करें, जो शांति के झंडे तले मानवता की सेवा करना जारी रखे हुए हैं।

And let us remember: peace is not just the absence of war… it is the presence of compassion, unity, and hope.

आइए, एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए हम सब मिलकर काम करें!

<><><> 

Today’s edition of ‘Parikrama’ highlights the remarkable achievements of two daughters of Jharkhand who have made the entire nation proud through their dedication, discipline and academic excellence. More from our correspondent:

In the recently declared CBSE and ISC Class 12 examination results, two meritorious students from Jharkhand secured the top rank at the national level and created history. First, let us talk about Shambhavi Tiwari from Jamshedpur. A Bioscience student of Sacred Heart Convent School, Jamshedpur, Shambhavi scored a perfect 100 percent in the ISC Class 12 examination to emerge as a national topper. Staying completely away from social media and maintaining a focused routine, she now aspires to become a doctor and serve the underprivileged sections of society.

 

The celebrations were not limited to Jamshedpur alone, as Ranchi too witnessed a proud moment. Bhavya Ranjan, an Arts student of Oxford Public School, Ranchi, secured 499 out of 500 marks in the CBSE Class 12 examination. With an outstanding score of 99.8 percent, Bhavya became a national topper and now dreams of joining the civil services to contribute towards nation-building and public service.

 

Shambhavi and Bhavya have emerged as inspiring role models for students across the country. Their achievements reaffirm that sincerity, determination and hard work can turn even the biggest dreams into reality. For ‘Parikrama’, this is Mahvish Rahman from Ranchi.

<><><> 

महाराष्ट्र के कोल्हापूर जिले में आपदा प्रबंधन मदद हेतु पहिली बार ट्रान्सजेंडर्स का एक दल प्रशिक्षित किया जा रहा है. मॉन्सून के मद्देनजर तैय्यार हो रही यह टीम शायद देश में अपनी किस्म की पहली टीम होगी. जिला प्रशासन को उम्मीद है की यह दल किसी भी आपत्ती के प्रसंग में मदद के लिए कारगर साबित होगा. हमारे पुणे संवाददाता की यह रिपोर्ट.

 

इस टीम में 10 ट्रांसजेंडर सदस्य शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से ‘मैत्री’ संगठन की मयूरी अलवेकर, शिवानी गजबर, ज़ोया दिन्नी आदि शामिल हैं.  इन सभी को राजाराम झील में डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल द्वारा थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई है. उन्हें मोटर बोट चलाना, डूबते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना, प्रभावित व्यक्ति को होश में लाना और फर्स्ट एड देना सिखाया गया है. जिला कलेक्टर डॉक्टर विजय राठौड़ और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉक्टर प्रसाद संकपाळ के मार्गदर्शन में देश स्तर पर यह अपनी तरह का पहला ऐसा नवीनतम प्रयोग है. जिला आपदा प्रबंधन के हिस्से के रूप में उनकी टीम बनाई गई है और इस टीम की ट्रेनिंग अभी चल रही है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रसाद सपकाळ ने कहा कि यह देश में ट्रांसजेंडर्स की पहली ऐसी टीम है.  कोल्हापुर जिला प्रशासन ने डिज़ास्टर मैनेजमेंट के लिए लगभग 2500 युवाओं की एक टीम तैयार की है. इनमें 500 से ज़्यादा युवतियां हैं. ये जवान लड़के-लड़कियां बाढ़, तूफान, हादसा और अलग-अलग आपदाओं या ज़रूरत के दूसरे हालात में मदद के लिए आते हैं. यह टीम बिना किसी मानदेय या तनखा के काम कर रही है. अब कोल्हापुर में इस काम के लिए ट्रांसजेंडर्स की एक टीम भी तैयार की गई है. प्रसाद सपकाळ ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यह टीम काम करने लगेगी. कोल्हापुर जिलाधिकारी डॉक्टर विजय राठौड़ ने बताया की मानसून से पहले की तैयारियों के तहत, वॉलंटियर्स को मुश्किल समय में बचाव का काम करने की ट्रेनिंग दिया जा रहा हैं. कोल्हापुर ज़िले में बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स हैं. इसमें सभी हिस्सा ले रहे हैं. इसी तरह, पहली बार दस ट्रांसजेंडर्स की एक टीम को ट्रेनिंग दि जा रहा हैं. उन्हें चार से पांच दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। किसी भी आपदा में वे राहत के काम में सक्रिय रूप से शामिल होंगे. यह प्रशासन की मदद करने वाली पहली ऐसी टीम है. और उन्होंने किसी भी आपदा की स्थिति में मदद करने का पक्का इरादा कर लिया है. परिक्रमा के लिए, मनोज क्षीरसागर, पुणे.

<><><> 

The Central Government has announced major railway infrastructure initiatives for Andhra Pradesh, including the commencement of operations of the South Coastal Railway Zone from 1st of next month. A report :

 

The new railway zone, headquartered at Visakhapatnam, will begin functioning from June 1st. The Government of India has already issued the Gazette Notification for the South Coastal Railway Zone, fulfilling a long-pending demand of the state. Speaking at an event in Visakhapatnam recently, Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw said the new railway zone will strengthen railway administration and improve railway services in Andhra Pradesh. He said the Centre has allocated a record railway budget of more than ten thousand crore rupees to the state. Railway projects worth nearly one lakh six thousand crore rupees are currently under implementation to improve connectivity to ports, tourism centres and major cities.

 

As part of railway modernization, 74 railway stations in Andhra Pradesh are being redeveloped with improved passenger facilities. Several flyovers, underpasses and railway tracks have already been completed, while many more infrastructure projects are under progress. The East Coast Railway Corridor is also being upgraded into a four-line network to enhance passenger and cargo movement.  The Railways Minister said these initiatives are aimed at strengthening railway infrastructure and supporting economic growth in Andhra Pradesh. Allu Murali, for Parikrama, Akashvani News, Visakhapatnam.

<><><> 

एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग-100 मीटर दौड़ में निपम ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पिछले  25 वर्षों में वह पहली भारतीय महिला बनीं। वहीं, महिला ट्रिपल जम्‍प में साधना रवि ने रजत पदक जीता।

नितिन गुप्ता ने पुरुष वर्ग में पांच हजार मीटर पैदल चाल का खिताब जीता। 

<><><> 

In IPL Cricket, Gujarat Titans will clash with Rajasthan Royals in the Qualifier 2 match in New Chandigarh at 7:30 PM.

<><><> 

Benchmark domestic equity indices shed around one and a half per cent today after sell off across most sectors intensified in the final hour of trade. The BSE Sensex plunged one thousand 92 points to close at 74 thousand 776. The NSE Nifty fell 359 points to settle at 23 thousand and 548.

<><><> 

पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन:-

पृथ्वीराज कपूर

हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने बंबई में पृथ्वी थिएटर स्थापित किया। ‘भारतीय सिनेमा जगत् के युगपुरुष’ पृथ्वीराज कपूर का नाम एक ऐसे अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी कड़क आवाज, रोबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय के बल पर लगभग चार दशकों तक सिने दर्शकों के दिलों पर राज किया।

आकर्षक व्यक्तित्व व शानदार आवाज़ के स्वामी पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा और रंगमंच दोनों माध्यमों में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया हालांकि उनका पहला प्यार थिएटर ही था। उनके पृथ्वी थिएटर ने क़रीब 16 वर्षों में दो हज़ार से अधिक नाट्य प्रस्तुतियां कीं

Remembering the legendary actor and theatre artist, Prithviraj Kapoor, on his death anniversary. Prithviraj Kapoor was a pioneer of Indian theatre and of the Hindi film industry, who started his career as an actor, in the silent era of Hindi cinema, associated with IPTA as one of its founding members and who founded the Prithvi Theatres, a travelling theatre company based in Mumbai, in 1944.The Government of India honoured him with the Padma Bhushan in 1969 and the Dadasaheb Phalke Award in 1971 for his contributions towards Indian cinema.In 1954, he was awarded the Sangeet Natak Akademi Fellowship, and in 1969, the Padma Bhushan by the Government of India. 

 

वर्ष 1930 में बीपी मिश्रा की फ़िल्म ‘सिनेमा गर्ल’ में उन्होंने अभिनय किया। वर्ष 1933 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘राज रानी’ और वर्ष 1934 में देवकी बोस की फ़िल्म ‘सीता’ की कामयाबी के बाद बतौर अभिनेता पृथ्वीराज अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। इसके बाद पृथ्वीराज ने न्यू थिएटर की निर्मित कई फ़िल्मों में अभिनय किया। इन फ़िल्मों में ‘मंजिल’ 1936 और ‘प्रेसिडेंट’ 1937 जैसी फ़िल्में शामिल हैं। वर्ष 1937 में प्रदर्शित फ़िल्म विद्यापति में पृथ्वीराज के अभिनय को दर्शकों ने काफ़ी सराहा। वर्ष 1941 में सोहराब मोदी की फ़िल्म सिकंदर की सफलता के बाद पृथ्वीराज कामयाबी के शिखर पर जा पहुंचे।

 

पृथ्वीराज को देश के सर्वोच्च फ़िल्म सम्मान दादा साहब फाल्के के अलावा पद्म भूषण तथा कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा गया।

<><><> 

Hirabai Barodekar (1905-1989) was an eminent Indian Hindustani classical music vocalist of the Kirana gharana. Known for her melodious and soulful voice, she was a pioneer of ticketed public concerts by women artists in India.

<><><> 

Tribute to Yogesh, the unsung lyricist of Hindi films, on his birth anniversary today. Born Yogesh Gaur in Lucknow in 1943, Yogesh harboured a passion for poetry at a very young age.

 

प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे। उन्हें विशेष रूप से फ़िल्म ‘आनंद’ के गीत ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाये’ और ‘ज़िन्दगी कैसी है पहेली हाए’; ‘रिमझिम गिरे सावन’ (फ़िल्म- मंज़िल), ‘रजनीगंधा फूल तुम्हारे’ (फ़िल्म- रजनीगंधा) जैसे सुपरहित गीतों के लिए प्रसिद्धि प्राप्त है। भारतीय हिंदी सिनेमा में उनके दिये योगदान के लिए उन्हें ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ के अलावा ‘यश भारती पुरस्कार’ भी दिया गया।

<><><> 

 पंकज कपूर

हिन्दी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे हुए हैं, जो कभी पारंपरिक हीरो नहीं कहलाए, लेकिन अपनी बेहतरीन अदाकारी से बड़े-बड़े सितारों पर भारी पड़ गए। ऐसा ही एक नाम है पंकज कपूर का। अपनी गहरी आवाज, दमदार संवाद अदायगी और किरदार में पूरी तरह ढल जाने की कला ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे बेहतरीन चरित्र अभिनेता बना दिया। जहां हम बात कर रहे हैं जानेमाने अभिनेता पंकज कपूर की, जिनका आज जन्मदिन हैं।

 

पंकज कपूर फिल्मी सफर संघर्ष, जुनून और अभिनय के प्रति दीवानगी की मिसाल माना जाता भारतीय सिनेमा, टेलीविजन और थिएटर के उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कभी ग्लैमर की चकाचौंध नहीं, बल्कि अपने गहराई भरे चरित्र अभिनय से दर्शकों का दिल जीता. इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर अभिनय के जुनून को अपनाने वाले इस अभिनेता ने न सिर्फ समांतर सिनेमा और मेनस्ट्रीम फिल्मों के बीच पुल का काम किया, बल्कि टेलीविजन पर भी आम आदमी की आवाज बने।

थिएटर से शुरुआत करने वाले पंकज कपूर ने टीवी और फिल्मों दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई. दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित जासूसी धारावाहिक करमचंद में निभाई शीर्षक भूमिका शायद उनकी सबसे मशहूर भूमिकाओं में से हैं। उनकी सराहनीय फ़िल्मों में एक डॉक्टर की मौत (1991) तथा विशाल भारद्वाज निर्देशित “मक़बूल” (2003) शामिल हैं। आस्कर अवार्ड विजेता रिचर्ड अटेनबरो निर्देशित और 1982 में निर्मित फ़िल्म गाँधी में पंकज ने प्यारेलाल की संक्षिप्त भूमिका अदा की।

2004 – राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार – मकबूल

1989 – राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार – राख

 

अगर आप इस कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉगऑन करिए हमारी वेबसाइट news on air.gov.in पर। साथ ही आप हमारे मोबाइल ऐप News On AIR पर भी हमारे कार्यक्रम 24 घंटे सुन सकते हैं। 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.