THE HEADLINES:-
- जम्मू–कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक।
- Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal says three new criminal laws to be effective from next month have been framed to deliver speedy justice.
- उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन के कारण फंसे 1 हजार 2 सौ से अधिक पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी; सभी पर्यटक सुरक्षित।
- IMD issues red alert for heatwave over North-West, Central and East India for next 2 days.
- बेंगलुरू में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की एक दिवसीय महिला क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच जारी।
<><><>
Now time for our segment DATELINE INDIA in which we take a look at the developments taking place at national or global level. Today we will talk about FATHER’S DAY.
हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान लेते हैं.
आज यानी 16 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। ये दिन हर पिता और पिता स्वरूप हर पुरुष को समर्पित है।
पिता दिन रात मेहनत करता है, ताकि उसका बच्चा अच्छा खा और अच्छा पहन सके। लेकिन पिता की सख्ती में छिपे प्यार को कम ही लोग पहचान पाते हैं।
हर किसी की जिंदगी में पेरेंट्स का एक खास महत्व और अहमियत होती है. उनके बिना बच्चों की जिंदगी अधूरी है. मां जिस तरह से अपने बच्चों के लिए प्यारी होती है, वैसे ही एक पापा भी अपने बच्चों के हीरो, दोस्त होते हैं. एक पिता अपने परिवार का मजबूत स्तंभ होता है. अपने घर-परिवार, बच्चों की परवरिश में रात-दिन मेहनत करता रहता है. आपके पापा हर दिन आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. आपके चेहरे पर मुस्कान देखकर वो भी मुस्कुराते हैं. ऐसे में आपका भी ये फर्ज बनता है कि आप उनकी बातों को सुनें और समझें. एक बेहतर इंसान बनें.
June 16 is being celebrated as Father’s Day. The annual celebration honours and celebrates our dads and their sacrifices each year on the third Sunday of June. While the importance of the mother is generally considered the most important, the contributions made by the fathers often go unnoticed. Fathers are the pillars in everyone’s life who support us without any complaints day in and day out with big smiles on their faces.
पिता भले ही बच्चे से माँ जैसा प्यार और दुलार दिखा न पाए, लेकिन बच्चे की हर ख्वाहिश, उसके सपने, शौक और उज्जवल भविष्य के लिए हर जरूरी कदम पिता ही उठाता है।
कभी अभिमान तो कभी स्वाभिमान है पिता,
कभी धरती तो कभी आसमान है पिता
जन्म दिया है अगर मां ने
जानेगा जिससे जग वो पहचान है पिता,
कभी कंधे पे बिठाकर मेला दिखता है पिता,
कभी बनके घोड़ा घुमाता है पिता,
मां अगर पैरों पे चलना सिखाती है,
तो पैरों पे खड़ा होना सिखाते हैं पापा।
Father’s Day also serves as a reminder to spend quality time with fathers, whether through gifts, acts of service, or simply spending time together, reinforcing the importance of the father-child relationship. It’s a day to honor and celebrate the men who have played a significant role in our lives.
अपने पापा की परेशानियों को बढ़ाने की बजाय उन्हें कम करने की कोशिश करें. उन्हें भरपूर सपोर्ट दें. उनकी बातों को समझें, सुनें और उसी अनुसार जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करें. आप फादर्स डे पर अपने पापा के चेहरे पर स्माइल देखना चाहते हैं तो फादर्स डे पर उनके लिए कुछ ऐसा करें ताकि वे स्पेशल फील कर सकें. आप दूर रहकर कहीं स्टडी या जॉब कर रहे हैं और किसी कारण से उनसे मिलने नहीं जा पा रहे हैं तो आप उन्हें सोशल मीडिया के जरिए फादर्स डे पर बधाई संदेश भेज सकते हैं. व्हॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर आप अपने पापा के नाम शेरो-शायरी, कविता, कोट्स, बधाई संदेश भेज सकते हैं.
FIVE BEST WAYS TO CELEBRATE WITH YOUR DAD
- Quality games with dad: One of the best ways to spend time with father on the day is to plan outdoor games or activities. If your father is unable to participate in outdoor activities, indoor games and fun activities like ludo, chess, other games can also help in making memories.
- Cooking: Another best way to enjoy the day is by cooking for your father. To make it more fun, cook with your dad. Try new recipe or the old dish with a different twist.
- Movie night: Parents often enjoy Bollywood retro movies, or the ones they used to enjoy in their childhood. So ask your father about his favourite movie and plan a movie date with him.
- Memory book: In the world of digital photos saved on cloud, take out some time to open photo albums created by your parents decades ago. Enjoy those black and white photos with your mother and father.
- Gardening or repair something: You spend some time with your father gardening his favourite plants. Otherwise, people can also gift small plants to their father. You can also decorate a corner of your house with your parents.
<><><>
क्षेत्रीय संवाददाता:
उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वॉक ब्रिज चित्रकूट के तुलसी जल प्रपात पर बनकर तैयार हो गया है। इस स्काई वॉक ब्रिज को तैयार करने में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लगा है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत आने वाले तुलसी जलप्रपात में बने इस स्काईवॉक ब्रिज को धनुष बाण का आकार दिया गया है।
“उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में चित्रकूट एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में जगह हासिल करने के लिए तैयार है। यहां प्रदेश का पहला ग्लास स्काई वॉक तैयार हो गया है। धनुष और बाण के आकार में बने इस स्काईवॉक ब्रिज में खाई की ओर बाण की लंबाई 30 मीटर है। 12 मीटर तक वुडेन टाइल्स और उसके आगे 36 एमएम मोटा टफन ग्लास लगा है। दोनों पिलर के बीच धनुष की चौड़ाई 35 मीटर है। पुल की भार क्षमता प्रति वर्ग मीटर में 500 किलो है। एक बार में 25 यात्री पुल पर आ जा सकेंगे। वन व पर्यटन विभाग ने 3.71 करोड़ रुपये की लागत से ब्रिज का निर्माण कराया है। इस पुल का निर्माण बिहार के राजगीर में बने स्काई वॉक ब्रिज की तर्ज पर किया गया है। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक और प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र को ईको–टूरिज्म का मुख्य केंद्र बनाने और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने में यह स्काई वॉक ब्रिज अहम भूमिका निभाएगा।
इस स्काई वॉक ब्रिज का निर्माण वन और पर्यटन विभाग की ओर से कराया गया है। ब्रिज पर टहलने के लिए टिकट लेना होगा। ब्रिज पर आने और जाने का अलग–अलग मार्ग होगा। ब्रिज के पास जानवरों की आकृति वाली घास का गार्डन, फव्वारा, टॉयलेट आदि का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षा के लिए चेन लिंक वायर भी ब्रिज के पास लगाया जा रहा है। परिक्रमा के लिए चित्रकूट से अजय प्रताप के साथ ओम अवस्थी, आकाशवाणी समाचार लखनऊ।“
<><><>
Ladakh hosts many monastic festivals which attracts huge number of visitors from all over the world. The birth anniversary of famous saint Guru Padmasambhava is being celebrated in the name of Hemis Tseschu festival in Ladakh. The celebration lasts for two days, has begun today. Our Leh Correspondent Yangchan Dolma has filed more on this.
“Ladakh has many attractions to fascinate to any visitor from all walks of life. To name a few of them are “the land of High Passes” due to many high passes to reach Ladakh. Some have named Ladakh ‘the Land of Gonpa’. Gonpa is the local name for Buddhist Monastery and Ladakh is dotted with several Mahayana Monasteries with treasures of mural painting , statues of Lord Buddha made in Gold, Silver and Bronze and other God and Goddess. All the Monasteries are grouped in 16 major Monasteries. Almost every major monastery except Stakna, Lingshed and Rigzong Monasteries , hosts prayers annually during different seasons in the form of Monastic festival with performance of rituals invoking God and Goddess for world peace and timely rainfall or snowfall for good crops to minimise famine and manifestation of God and Godess through mask dances. One of the monastic festivals is being celebrated for two days from today at Hemis Monastery. Hemis Monastery is popular as the largest and richest Monastery, which host Hemis Tseschu festival in honour of Guru Padmasambhava on the occasion of his birth anniversary. Hemis Tseschu Festival celebrated in the Summer season, is a popular festival in the country which attracts a huge number of visitors from different parts of the country as well as abroad. The magnificent mask dances during the festival are major attraction apart from rituals for large number of tourists. Yangchan Dolma for Parikrama from Leh Ladakh.”
<><><>
उत्तर प्रदेश में गंगा दशहरा का पावन पर्व पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों से श्रद्धालु उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गंगा नदी के तट पर उमड़ पड़े हैं। आकाशवाणी संवाददाता ने यह खबर दी है
“In the wake of the festival, security has been beefed up, with police maintaining vigilance at riverbanks and ghats on Ganga Dusshera. Additional police and post-divers have been deployed at the ghats. Thousands of devotees started arriving since early morning at the ghats of River Ganga in major cities like Amroha, Meerut, Kanpur, Farrukhabad, Prayagraj, Ghazipur and Ballia. In Varanasi special arrangements were made at all 84 ghats for the devotees who are arriving to take holi dip from all across the country. Ganga Dusshera is also called Gangavataran as it celebrates the holy descent of the Ganga to earth, which is believed to have occurred on this auspicious day. Sushil Chandra Tiwari, Akashvani News, Lucknow.”
<><><>
Now time for Defence News Capsule from the Directorate of Public Relations, Ministry of Defence, in which you will listen today the excerpts of the interview of the former DG Border Roads Lt Gen Rajeev Chaudhry (Retd) on Border Infrastructure. The report has been filed by Broadcasting Officer Anand Saurabh.
<><><>
We will take you on a tour of India’s freedom struggle, and recall events that happened on this day.
<><><>
खेल के मैदान में:
टी-20 विश्व कप क्रिकेट में फ्लोरिडा में आज रात 8 बजे से पाकिस्तान का मुकाबला आयरलैंड से होगा। इससे पहले आज सवेरे सेंटलुसिया में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया।
भारत और कनाडा के बीच मैच वर्षा के कारण रद्द हो गया। भारत 7 अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा। कनाडा की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।
<><><>
अब समय है उन व्यक्तित्व को याद करने का जिनकी आज है पुण्य तिथि या जन्मदिवस। श्रोताओं आज सबसे पहले याद कर रहे है।
चंद्रशेखर वैद्य
आज भारतीय सिने अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य की पुण्यतिथि है। ये भारतीय सिने अभिनेता थे। इन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से ही जाना जाता था। वैसे तो उन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय किया लेकिन उन्हें मुख्य पहचान रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में अपने किरदार आर्य सुमंत के कारण मिली। धारावाहिक में चंद्रशेखर ने सुमंत की भूमिका में जान डाल दी थी। इसके अलावा इन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में छोटे-बड़े रोल किए।
<><><>
Ben Kweller (Benjamin Lev Kweller) (born June 16, 1981) is an American singer, songwriter, and multi-instrumentalist. A former member of Radish, Kweller has released six solo albums and appeared on several collaborations.
<><><>
चौधरी ब्रह्म प्रकाश
चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव की आज जयंती है स्वतंत्रता सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे। ये लोकसभा के सदस्य भी रहे। सन 1940 में महात्मा गाँधी द्वारा चलाये गये व्यक्तिगत सत्याग्रह में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। चौधरी ब्रह्म प्रकाश 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में भूमिगत नेताओं में से थे।
<><><>
Garry Marshall Shider (July 24, 1953 – June 16, 2010) was an American musician and guitarist. He was musical director of the P-Funk All-Stars for much of their history. He was inducted into the Rock and Roll Hall of Fame in 1997. He is also very popularly known as Starchild.
and for you we have his amazing guitar solo playing in the background.
<><><>
अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार‘
आज उर्दू के मशहूर शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ की जयंती है। अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ था कुंवर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान उर्दू शेरो-सुख़न की दुनिया में ‘शहरयार’ के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों के लिए भी गीत लिखे। भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई हिट फ़िल्म ‘उमराव जान’ की मशहूर ग़ज़ल आज भी लोगों की ज़बान पर है।
<><><>
Vicki Brown (23 August 1940 – 16 June 1991) was an English pop, rock and contemporary classical singer. She was a member of both The Vernons Girls and The Breakaways. The group were highly sought after session artists as well as recording their own material.
<><><>
हेमन्त कुमार
हिंदी फिल्म जगत में वैसे तो कई दिग्गज हुए लेकिन एक गीतकार और संगीतकार ऐसे भी थे जिनकी आवाज किसी पहचान की मोहताज नहीं।
”है अपना दिल तो आवारा”
आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, आज परिक्रमा के इस अंक में हम बात कर रहे हैं, हेमन्त कुमार मुखोपाध्याय की जिन्हें हम हेमन्त दा’ के नाम से जानते हैं इनका जन्म आज ही के दिन 1920 में वाराणसी में हुआ था। हेमन्त दा’ बांग्ला और हिन्दी फ़िल्म संगीत की जानी-मानी शख्सियत न सिर्फ़ मौसिकी के माहिर थे, बल्कि बेहतरीन फ़िल्म निर्माता भी थे।
<><><>
मिथुन चक्रवर्ती – जन्मदिन
आज भारतीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी जन्मदिन है। इनके बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फ़िल्म ‘मृग्या’ (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1982 में आई सुपर हिट फ़िल्म ‘डिस्को डांसर’ ने स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें अभिनेता के साथ-साथ डिस्को डांसर के तौर पर भी उन्हें स्थापित कर दिया।
”आईएम ए डिस्को डांसर”
<><><>