THE HEADLINES :-
- पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए आज कोलकाता में बैठक।
- DRDO and Indian Air Force successfully conduct maiden flight-trial of indigenous TARA glide weapon.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया।
- US Court of International Trade declares Trump administration’s 10 percent universal tariff levied on imports from India and other countries illegal.
- अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा – अमरीका और यूरोपीय संघ यह सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हों।
- In IPL Cricket, Delhi Capitals to take on Kolkata Knight Riders in Delhi this evening.
<><><>
And now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about:
World Red Cross Day
World Red Cross Day is celebrated to honor the essence of humanity and acknowledge those individuals, especially Red Cross volunteers, who contribute to their communities and continue to save lives worldwide.The idea for World Red Cross and Red Crescent Day came about after the First World War, when an “annual action that could take hold in the whole world… that would be a major contribution to peace” was discussed at the 14th International Conference of the Red Cross. 8 May was eventually chosen because it is the anniversary of the birth of the founder of the International Committee of the Red Cross, Henry Dunant.The first ‘International Red Cross Day’, as it used to be known, was celebrated on 8 May 1948. The official title of the day changed over time and became known as ‘World Red Cross and Red Crescent Day’ in 1984.
मानव सभ्यता के इतिहास में ऐसे अनेक क्षण आए हैं, जब विनाश, युद्ध और पीड़ा ने मनुष्य को उसकी सीमाओं का एहसास कराया है। पर इन्हीं अंधकारमय परिस्थितियों के बीच करुणा, सेवा और सह-अस्तित्व की एक ज्योति भी प्रज्वलित हुई है, जिसने मानवता को नई दिशा दी। विश्व रेड क्रॉस दिवस इसी ज्योति का उत्सव है। एक ऐसा दिवस जो न केवल सेवा और त्याग के मूल्यों का स्मरण कराता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संकट की घड़ी में मनुष्य किस प्रकार अपनी संवेदनशीलता से दुनिया को बेहतर बना सकता है।
विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 2026 का विषय, “मानवता में एकता” (United in Humanity) है।
The main aim of the Red Cross Society is basically to inspire, initiate and encourage all kinds of humanitarian activities under all times and circumstances. Programmes conducted by the Red Cross Society can be broadly categorised into four parts including the promotion of humanitarian principles and values; disaster response; disaster preparedness; and health and care. The Red Cross Society is based on 7 principles namely, humanity, impartiality, neutrality, independence, voluntary, unity and universality.
भारत में रेड क्रॉस की स्थापना वर्ष 1920 में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society) के रूप में हुई। औपनिवेशिक काल से लेकर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तक, इस संस्था ने निरंतर मानव सेवा की गौरवपूर्ण परंपरा को जीवित रखा है। देश के विभाजन जैसे त्रासद दौर में लाखों विस्थापितों को राहत और पुनर्वास प्रदान करना हो, या युद्धकाल में घायल सैनिकों की निस्वार्थ सेवा। रेड क्रॉस हर चुनौतीपूर्ण क्षण में मानवता का सहारा बनकर खड़ा रहा। प्राकृतिक आपदाओं -बाढ़, भूकंप, चक्रवात और महामारी के समय भी इस संस्था ने त्वरित राहत, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है।
आज भारत में रेड क्रॉस का सशक्त और विस्तृत नेटवर्क राज्य, जिला तथा स्थानीय स्तर तक फैला हुआ है। हजारों समर्पित स्वयंसेवक, सेवा और संवेदना की भावना से प्रेरित होकर, निरंतर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार, रेड क्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि बीते एक शताब्दी से अधिक समय से भारतीय समाज में करुणा, सहयोग और मानवता का जीवंत प्रतीक बनकर स्थापित है।
Philanthropy has been considered the most important human value in Indian tradition. The Indian Red Cross Society has been serving people for more than 100 years. It has shown its commitment through relief work during the natural disasters and health emergencies. It is to be noted that the Indian Red Cross Society is meeting about 10 percent of India’s blood requirements through more than 100 blood donation centres and mobile campaigns across the country. The Indian Red Cross Society is playing an excellent role by safely collecting blood for those in need and promoting the culture of voluntary blood donation.
Second dateline
World Thalassemia Day
Every year on May 8, the world observes World Thalassemia Day to raise awareness about this inherited blood disorder. It is dedicated to Thalassaemia patients who are battling the disease and remembers those who passed away. The day serves as a crucial platform to emphasize the importance of disease prevention, raise awareness, sensitize stakeholders, promote early detection, and ensure quality care for those affected by thalassemia.The theme for this year’s celebration is “Hidden No More: Finding the Undiagnosed. Supporting the Unseen.” This powerful theme highlights the millions of people, especially carriers and patients, who remain invisible to the healthcare system until a crisis strikes.
थैलेसिमिया एक ऐसी बीमारी है जो माता-पिता से बच्चों में पहुँचती है। इस रोग में शरीर पर्याप्त मात्रा में स्वस्थ हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और रोगी को एनीमिया, कमजोरी, थकान तथा कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गंभीर रोगियों को जीवित रहने के लिए नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है।
Thalassemia is among the most common inherited blood disorders, affecting thousands of children and families across India every year.This makes awareness about thalassemia extremely crucial, especially among young adults and couples, so that informed healthcare decisions can help reduce the number of children born with the disorder and lessen the growing burden on families and the healthcare system.
भारत में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मज़बूत करने के लिए सहायता प्रदान की जाती है। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर थैलेसीमिया की रोकथाम और प्रबंधन, ब्लड बैंक की सुविधाएँ, डे केयर सेंटर, दवाएँ, लैब सेवाएँ और मानव संसाधन के प्रशिक्षण आदि के लिए सहायता शामिल है। यह सहायता राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा अपनी ‘कार्यक्रम कार्यान्वयन योजनाओं’ (Programme Implementation Plans) के अंतर्गत दी जाती है।
Comprehensive guidelines on Prevention and Control of Hemoglobinopathies in India- Thalassemia & Sickle cell Disease and other variant Hemoglobins have been shared to assist the States and UTs for management of Haemoglobinopathies including Thalassemia. The guidelines detail the strategies for management of Thalassemia disease including Thalassemia major (Blood transfusion therapy with packed red blood cell, iron chelation for iron overload, monitoring and management of complication and psychological support etc.) and non-transfusion dependent Thalassemia.
स्वास्थ्य मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के सहयोग से ‘थैलेसीमिया बाल सेवा योजना’ (TBSY) लागू कर रहा है। इस योजना के तहत, पात्र मरीज़ों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) के लिए CIL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह योजना देश भर में फैले 17 सूचीबद्ध अस्पतालों में BMT की सुविधा उपलब्ध कराती है।
थैलेसिमिया छुआछूत या फैलने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि माता-पिता से बच्चों में डिफेक्टिव जीन के जरिए आती है। दुनिया भर में लाखों लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं, फिर भी इसे लेकर जागरूकता की भारी कमी है। तो आकाशवाणी के इस मंच से हम आपसे आग्रह करना चाहते हैं कि इस बिमारी के मरीजों के साथ भेद-भाव से बचें और जिस भी स्तर पर मुमकिन हो इन्हें समाज में शामिल करें।
विश्व थैलेसीमिया दिवस हमें यह संदेश देता है कि हमारा छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। आइए, इस अवसर पर स्वयं रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लें, ताकि थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को समय पर जीवनदायी रक्त उपलब्ध हो सके।
<><><>
MUST ANNOUNCEMENT
As part of our series ‘People’s Padma on Akashvani’, in our upcoming episode we speak to Dr. Ramamurthy Sreedher,a pioneer in radio broadcasting in India. He will be honoured with the prestigious Padma Shri.
To listen to the conversation, tune in to 100.1 Akashvani Gold today evening at 5:10 PM. You can also listen to it on the NEWSONAIR App and NEWSONAIROFFICIAL YouTube channel. It will also be broadcast tomorrow morning at 9:10 AM.
<><><>
UNESCO has partnered with the Government of Sikkim to document the indigenous engineering heritage of the cane bridges, also known as Ru-Soam, in the Khangchendzonga Biosphere Reserve in Sikkim. More from our correspondent::
The Ru-Soams are crafted by the Lepcha community from locally available materials such as bamboo, cane, and wood, the engineering practice reflects a sophisticated understanding of ecological balance and structural resilience.
The initiative aims to explore how these time-tested practices can inform contemporary approaches to climate adaptation and disaster risk reduction. It will also bring this engineering approach into global scientific and environmental discussions, supporting its integration into contemporary transdisciplinary knowledge cooperation.
The Lepcha community holds a deep cultural and spiritual connection to nature. Their bridge-building practices reflect indigenous communities’ needs and understanding of diverse environments and structural mechanics. Led by skilled community members who transmit knowledge orally across generations, these practices reflect careful stewardship of natural resources and harmonious coexistence between humans and nature.
The resilience of these structures was notably demonstrated during the Glacial Lake Outburst Flood (GLOF) of October 2023, when several cane bridges withstood the impact of the event and continued to provide critical connectivity to remote areas.
With Manas Pratim Sarma, This is Mainak Chatterjee for Akashvani News Gangtok for Parikrama.
<><><>
भारत की सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक और प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ महादेव के सानिध्य में आज श्रद्धा और स्वाभिमान का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 11 मई की यात्रा और वर्तमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष, इस सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को ऐतिहासिक बना रहे हैं। सोमनाथ के ध्वंस से लेकर उसके नवनिर्माण और वर्तमान वैभव के बारे में सुनते है हमारी संवाददाता की एक रिपोर्ट::
सोमनाथ मंदिर का इतिहास केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि भारत की उस सभ्यतागत अजेयता का प्रमाण है जो बार-बार के विनाश के बाद भी अपनी आस्था की शक्ति से फिर खड़ी हुई। इस नवनिर्माण की नींव आजादी के तुरंत बाद रखी गई थी। 12 नवंबर 1947, दीपावली का वह ऐतिहासिक दिन था जब लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ के खंडहरों का दौरा किया और समुद्र के किनारे हाथ में जल लेकर इस भव्य मंदिर के पुनर्निर्माण का अटूट संकल्प लिया। सरदार पटेल का मानना था कि सोमनाथ की बहाली केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि भारत के खोए हुए सांस्कृतिक आत्मविश्वास की वापसी है। जन-भागीदारी और राष्ट्रीय संकल्प से ‘कैलाश महामेरु प्रसाद’ शैली में निर्मित यह मंदिर आखिरकार 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में राष्ट्र को समर्पित किया गया।
आज 75 वर्षों के बाद, जब भारत अपना ‘अमृत काल’ मना रहा है, सोमनाथ फिर से एक नए स्वर्ण युग में प्रवेश कर रहा है। आगामी 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित होने वाला ‘स्वाभिमान पर्व’ इसी विरासत और विकास के समन्वय का उत्सव है। इस विशेष अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु प्रभास पाटन पहुँच रहे हैं। दिल्ली से आए तीर्थयात्रियों का दल यहाँ की अत्याधुनिक व्यवस्थाओं को देखकर अभिभूत है। दिल्ली से आए श्रद्धालु कपिल कुमार ने सोमनाथ महादेव के दर्शन और यहाँ के दिव्य वातावरण पर अपनी प्रसन्नता कुछ इस तरह व्यक्त की।
यही अनुभव रहा दिल्ली से आए अन्य यात्री रामदेव सिंह जी का ।
सरदार पटेल के संकल्प से शुरू हुआ यह सफर आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आधुनिक और भव्य स्वरूप ले चुका है। सोमनाथ की यह ‘अजेयता’ सिद्ध करती है कि हमलावर मंदिर की दीवारें तो तोड़ सकते हैं, लेकिन राष्ट्र की अटूट श्रद्धा को कभी डिगा नहीं सकते। यह पर्व आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि विकास की ऊँचाइयों को छूते हुए भी अपनी विरासत और स्वाभिमान को कैसे अक्षुण्ण रखा जाता है। परिक्रमा के लिए अपर्णा खूंट आकाशवाणी समाचार अहमदाबाद
<><><>
Commuters and tourists in Goa may soon trade road traffic for river breezes as the state advances its ambitious water metro project. Following a detailed feasibility study, officials are preparing to seek central assistance to transform the coastal state’s aquatic transit landscape. A Report::
River Navigation Minister Subhash Phal Dessai has announced that the state government aims to procure approximately 87 vessels to operationalize a comprehensive Water Metro system across Goa. This decision follows a high-level meeting between Chief Minister Dr. Pramod Sawant and experts from the Kochi Water Metro team. To ensure swift implementation, the state government plans to coordinate with Union Minister for Ports, Shipping, and Waterways, Sarbananda Sonowal, within the coming week. The project is the result of a year-long study by the Kochi team, which involved surveying 111 kilometers of Goa’s waterways to determine the most viable routes.
The identified network includes critical stretches such as Panaji to Narva, Betim to Old Goa, Vasco to Cortalim, and Panaji to Chapora. There are also ongoing considerations for extending the sea route from Chapora to Keri and Tiracol. Currently, water transport in Goa serves about 45,000 passengers daily, but officials estimate this figure will surge to over one lakh once the Water Metro is fully functional. Minister Phal Dessai emphasized that this central-state collaboration will not only provide a durable and sustainable public transport system for residents but also serve as a major landmark attraction for the state’s tourism industry. For Parikrama Mahesh Chopade, Akashvani News Panaji.
<><><>
Karnataka State Mango Development and Marketing Corporation has organised Mango and Jackfruit Mela at Lalbagh and Cubbon park. The mela will continue upto 17th May. In mela farmers will sell their produce directly to the customers. More from our correspondent::
The Karnataka State Mango Development and Marketing Corporation Managing Director T R Vedamurthy has informed that Mango and Jackfruit Mela to be held in Bengaluru at Cubbon Park and Lalbagh will provide consumers an opportunity to buy naturally ripened, carbide free fruits directly from farmers. There are 50 stalls for the mango growers and seven for the jackfruit growers to display and sell their produce. Badami, Mallika, Sindura, Rasapuri, Kari Eshad and Chalti mango varieties and Jackfruit varieties of Rudrakshi, Shivarathri, Ekadashi and Toobagere Lalbagh Madhura varieties will be available for purchase at the mela. The farmers from Ramanagara, Mandya, Tumkur and Uttara Kannada will participate in the mela. The GI tagged Kari Ishad mango from Uttara Kannada district will be an added attraction. Raw mangoes for pickles will also be on sale. Vedamurthy informed that Mango is grown on 1.45 lakh hectares in the state this year. Sudhindra reporting for Parikrama from Bengaluru.
<><><>
आई.पी.एल क्रिकेट में आज डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कल लखनऊ सुपर जायंट्स नेडकवर्थ लुईस नियम के आधार पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रन से हरा दिया।
<><><>
Benchmark domestic equity indices declined over 0.6 per cent today as renewed hostilities between the United States and Iran strained a fragile ceasefire and rattled investor sentiment.
<><><>
पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन :-
DEATH
ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर
आज ही पुण्यतिथि है ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर की। वे भारत के मशहूर ध्रुपद गायक थे। जिन्हें ध्रुपद परंपरा का एक प्रमुख कलाकार माना जाता है। वे प्रसिद्ध डागर घराने से संबंधित थे, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत की सबसे प्राचीन परंपराओं में से एक है। शानदार ध्रुपदिया गायक उस्ताद ज़ियाउददीन डागर के बेटे फ़रीदुद्दीन ने अपने दिवंगत भाई ज़िया मोहिउद्दीन डागर (मशहूर रुद्र वीणा वादक) के साथ मिलकर ध्रुपद शैली के गायन को पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाई है। उस्ताद ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर उस परिवार से हैं जिसने 19 पीढिय़ों तक ध्रुपद गायकी को आगे बढ़ाया। आइए आपको सुनाते हैं उनकी आवाज़ में राग भीमपलासी-
https://youtu.be/UWlTjUNoIB0?si=tU3AuuHUVLLyQYjd
<><><>
आत्माराम रावजी देशपांडे
आज ही पुण्यतिथि है आत्माराम रावजी देशपांडे की। वे मराठी भाषा के प्रसिद्ध कवि थे। ये ‘कवि अनिल’ नाम से अधिक प्रसिद्ध हैं। समाजशिक्षा, विशेषज्ञ विदर्भ के प्रसिद्ध मराठी कवि ‘अनिल’ के प्रसिद्ध कविता-संग्रह के ‘फलवात’, ‘भग्नभूर्ति’, ‘सांगाती’, ‘दशपदी’ है। ‘अनिल’ मालवाण के मराठी साहित्य सम्मेलन के सभापति थे। उनके गीतों के कई रिकार्ड भी बने हैं। इनकी पत्नी श्रीमती कुसुमावती देशपांडे भी बड़ी विदुषी थीं। दोनों का पत्र-व्यवहार ‘कुसुमानिल’ नाम से छपा है। वर्ष 1977 में इन्हें ‘दशपदी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार (मराठी) मिला था। आइए अब आपको सुनाते हैं आकाशवाणी के अभिलेखागार से Poetry Reciation कवि अनिल की आवाज़ में-
https://youtu.be/GZQedeVvABE?si=pVkhCQ4kANXJCG6v
<><><>
BIRTH
Robert Leroy Johnson (May 8, 1911 – August 16, 1938) was an American blues musician and songwriter. His landmark recordings in 1936 and 1937 display a combination of singing, guitar skills, and songwriting talent that has influenced later generations of musicians. The Rock and Roll Hall of Fame describes him as perhaps “the first ever rock star”.
<><><>
Remembering Girija Devi on her birth anniversary.
Revered as the “Queen of Thumri,” her extraordinary contribution to Hindustani classical music enriched India’s cultural heritage and inspired generations of musicians and listeners alike.
<><><>
Alexander Arthur Van Halen is an American musician renowned for his powerful and precise drumming. His rhythmic foundation proved essential to the iconic hard rock sound that defined a generation.
<><><>
जयंती/जन्मदिवस
गिरिजा देवी
आज ही जयंती है गिरिजा देवी की। वे भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका हैं। उन्हें ‘ठुमरी की रानी’ कहा जाता है। वे बनारस घराने से सम्बन्धित हैं। उनकी एक कजरी “बरसन लगी” बहुत प्रसिद्ध हुई थी। गायकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1972 में ‘पद्मश्री’ और वर्ष 1989 में ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया था। गिरिजा देवी ‘संगीत नाटक अकादमी’ द्वारा भी सम्मानित की जा चुकी हैं। वे 90 के दशक में ‘काशी हिन्दू विश्वविद्यालय’ से भी जुड़ीं और अनेक छात्र-छात्राओं को प्राचीन संगीत परम्परा की दीक्षा दी। अब हम आपको सुना रहे हैं गिरीजा देवी की आवाज़ में “मद से भरे नैन”
https://youtu.be/KCVhiY6GSFU?si=ilK0SJclN2VT58Rx
<><><>
‘रेमो फर्नान्डिज
आज जन्मदिन रेमो फर्नान्डिज Remo Fernandes का, भारत के प्रसिद्ध गायक, गीतकार और संगीतकार हैं, जिन्हें खासकर इंडी-पॉप और फ्यूजन संगीत के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय संगीत में पश्चिमी रॉक, पॉप और पारंपरिक भारतीय संगीत का अनोखा मिश्रण प्रस्तुत करके एक अलग पहचान बनाई। रेमो फर्नांडिस ने 1980 और 1990 के दशक में अपने ऊर्जावान और अनोखे गीतों से काफी लोकप्रियता हासिल की। उनके प्रसिद्ध गीतों में “Humma Humma” (जिसे बाद में फिल्म Bombay में इस्तेमाल किया गया) और कई अन्य हिट गाने शामिल हैं। उनकी शैली में गोवा की स्थानीय संस्कृति और आधुनिक संगीत का प्रभाव साफ दिखाई देता है। उन्होंने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रदर्शन किया और भारतीय पॉप संगीत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेमो फर्नांडिस को भारतीय आधुनिक संगीत के विकास में एक अग्रणी कलाकार माना जाता है।
गीत–एक हो गए हम और तुम (नेत्या में आरटीबी)
<><><>
अगर आप इस कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉगऑन करिए हमारी वेबसाइट news on air.gov.in पर। साथ ही आप हमारी मोबाइल ऐप News On AIR पर भी हमारे कार्यक्रम 24 घंटे सुन सकते हैं। आप हमें अपनी प्रतिक्रियाएं nfu.nsd@nic.in पर दे सकते हैं।
<><><>