April 14, 2026 6:26 PM

printer

Parikrama

News Headlines:

 

  1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया।
  2. Prime Minister emphasises, women’s active role in decision-making will strengthen the journey towards Viksit Bharat by 2047.
  3. भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्‍प पत्र जारी किया।
  4. Nation remembers Dr B R Ambedkar on his birth anniversary today.
  5. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने अमरीकी नौसेना द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी को ईरान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया।
  6. In IPL Cricket, Chennai Super Kings to take on Kolkata Knight Riders in Chennai this evening.

 

<><><>

 

 

Now, time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about: FESTIVITIES ACROSS INDIA

 

 

आज हवाओं में एक अलग ही महक है, है ना? सड़कों पर भांगड़े की गूँज है और दिल में एक नई उमंग।

 

 

आज है बैसाखी! खुशियों का त्योहार, नई फसल का आगाज़ और हम सब की तरक्की का जश्न!”

 

आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है।

 

क्या आपने कभी गौर किया है कि पूरे भारत में एक ही दिन सूरज उगता है… लेकिन उसके साथ कितने अलग-अलग उत्सव भी आते हैं? एक कोने में खेत सुनहरी फसलों से लबालब भरे होते हैं। दूसरे कोने में घर ताजे आम के पत्तों और फूलों की खुशबू से महकते हैं। कहीं ढोल की थाप गूंजती है… और कहीं भोर होते ही प्रार्थनाएं शुरू हो जाती हैं।

 

 

The answer lies in a beautiful shared emotion- that is gratitude. Let’s start with the festival of Baisakhi. In the heartlands of Punjab, this isn’t just a festival- it’s a feeling. Just imagine a farmer standing in his field, holding a handful of ripe wheat, knowing months of hardwork have finally paid off. That smile? That relief? That pride? That’s Baisakhi.

 

 

बैसाखी  किसानों की मेहनत का फल है। यह पर्व खेतों में परिश्रम करने वाले किसानों की समृद्धि और नई फसल की खुशी का प्रतीक है। आज ही के दिन 1699 में गुरु गोविंद सिंह जी ने ‘खालसा पंथ’ की स्थापना की थी, जो हमें वीरता और इंसानियत का संदेश देता है। यह पवित्र अवसर सभी को निर्भीकता, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।बैसाखी केवल फसल कटाई का त्योहार नहीं है। इसमें आध्यात्मिक शक्ति भी निहित है। यह गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है – एक ऐसा क्षण जिसने पीढ़ियों के लिए साहस, पहचान और आस्था को आकार दिया।

 

 

Even today, the teachings of the Sikh Gurus quietly guide millions towards service and equality.

 

 

हजारों श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में मौजूद गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हो रहे हैं। यही वह धार्मिक स्थान है जहां सिख पंथ की स्थापना की गई थी। देशभर के गुरुद्वारों में भी खालसा स्थापना दिवस बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भारत से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु खालसा साजना दिवस और बैसाखी मनाने के लिए पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों में पहुंचे हैं। यह त्योहार हमारे किसान भाइयों के लिए भी खास है क्योंकि वे आज से ही अपने खेतों में गेहूं की फसल की कटाई शुरू करते हैं। राजेश बाली, आकाशवाणी समाचार, जालंधर।

 

 

Now, let’s travel down south…It’s Puthandu- the Tamil New Year. In Tamil households, there’s a tradition called “Kanni”- which actually refers to the auspicious first sight or first view of the new year.

 

 

इसलिए फल, सोना, फूल और दर्पण जैसी शुभ वस्तुएं सजाई जाती हैं। सुबह उठते ही आंखें बंद कर ली जाती हैं और घर के सदस्यों को सबसे पहले थाली में दिख रहे दर्पण के प्रतिबिंब को देखने के लिए कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नए साल की सुबह उठते ही सबसे पहले जो चीजें दिखाई देती हैं, वे पूरे साल के लिए माहौल तय करती हैं।

 

 

So what you choose to see first..maybe- hope, abundance, beauty… that could actually define your mindset for the whole year. How fascinating is that? Isn’t it? And then there’s a grandmother in Chennai, carefully drawing a kolam outside her house at sunrise.

 

 

यह महज़ सजावट नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही भक्ति और कला है। चलिए अब पूर्व की ओर चलते हैं… ओडिशा में पाना संक्रांति, जिसे महा बिशुबा के नाम से भी जाना जाता है, एक अनूठी परंपरा लेकर आती है। लोग “पाना” नामक एक विशेष पेय तैयार करते हैं – बेल (लकड़ी का फल), गुड़ और पानी का एक ताज़ा मिश्रण।

 

 

But here’s the beautiful part- this drink is also offered to trees. Yes, even nature is cared for, cooled, and respected. Isn’t that a powerful message? Not taking from nature… but giving back as well.

 

 

“Today, Maha Bishuba Pana Sankranti ushers in the Odia New Year, carrying with it a quiet promise of renewal, balance, and hope. The air feels different, gentle, devotional, almost festive in its stillness. Temple bells resonate through the morning as devotees gather in large numbers, offering prayers with folded hands and serene faith. Along riverbanks and sacred water bodies, the ritual of holy dips becomes a moment of spiritual cleansing, an act of leaving behind the old and embracing the new. At the centre of this celebration is pana, a humble, cooling drink prepared from bael fruit, jaggery, and water. But beyond its ingredients lies its meaning: a gesture of sharing, of caring, of coming together. Passed from one hand to another, it carries the sweetness of community life and the wisdom of living in harmony with the changing seasons. The day also marks the birth anniversary of Lord Hanuman, symbolising strength, devotion, and unwavering faith. In places like Puri, the energy rises with traditional wrestling displays and special rituals, adding colour and vitality to the spiritual canvas. In his message, Prime Minister Narendra Modi has described this occasion as a celebration of harmony and renewal, values deeply rooted in Odisha’s cultural soul. As the day unfolds, Maha Bishuba Pana Sankranti becomes more than a festival. It becomes a feeling-of beginnings, of belonging, and of a timeless connection between people, tradition, and nature. And in that gentle rhythm, Odisha steps into a new year, gracefully, gratefully, and together. Prakash Dash, For Parikrama, Bhubaneswar.”

 

 

हमने कई अलग-अलग त्योहारों के बारे में बात की है – अलग-अलग नाम, अलग-अलग रीति-रिवाज… तो आखिर उन्हें आपस में क्या जोड़ता है? चाहे वह असम का बोहाग बिहू हो, जहां युवा ढोल की थाप पर नाचते हैं… या केरल का विशु, जहां परिवार “विशुक्कनी” के दर्शन के साथ जागते हैं… या फिर चेइराओबा, जहां लोग प्रगति का प्रतीक माने जाने वाले पहाड़ों पर चढ़ते हैं…

 

 

Well!! Each celebration whispers the same idea- a fresh start, gratitude for the harvest, and hope for what lies ahead. Even our leaders echoed this spirit. Prime Minister Narendra Modi extended greetings to the nation, highlighting the hard work of farmers- the Annadatas who ensure no plate goes empty.

 

 

द्रौपदी मुर्मू और सी. पी. राधाकृष्णन ने भी भारत की विविधता में एकता का जश्न मनाते हुए अपनी शुभकामनाएं साझा कीं। लेकिन मुझे आश्चर्य होता है – हमारे इतने सारे त्योहार फसल कटाई के इर्द-गिर्द ही क्यों घूमते हैं?

 

 

Because at the core of Indian culture lies humility. A recognition that no matter how advanced we become, we remain connected to the soil.

 

 

पंजाब में पतंग उड़ाता एक बच्चा… एक किसान अपनी पहली फसल भगवान को अर्पित करता हुआ… ये छिटपुट क्षण नहीं हैं। ये एक विशाल सांस्कृतिक ताने-बाने के धागे हैं। यही है “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” का वास्तविक स्वरूप – एक नारा नहीं, बल्कि जीती-जागती हकीकत।

 

 

Different languages. Different traditions.

 

 

Yet one shared heartbeat. And maybe that’s the real celebration- Not only of crops or calendars…But of unity, resilience, and a timeless bond between people and nature.

 

 

तो अगली बार जब आप इन त्योहारों के बारे में सुनें, तो खुद से पूछें – आज मैं किस बात के लिए आभारी हूँ? क्योंकि पूरे भारत में लाखों लोग पहले से ही इस सवाल का जवाब दे रहे हैं… प्रार्थनाओं के साथ, उत्सवों के साथ और आशाओं के साथ।

 

 

<><><>

 

 

क्षेत्रीय विशेष –

 

 

vijaywada INTRO;

 

A community-led water conservation effort is bringing new hope to drought-affected villages in Andhra Pradesh.

 

 

“Villages in Andhra Pradesh show success in saving water through community efforts. Murugummi, Marella, and Thangella villages in Prakasam district have become examples of water conservation under the Jal Sanchay Jan Bhagidari campaign of the Ministry of Jal Shakti. Earlier, these villages faced serious water problems. Rainfall was uncertain, groundwater levels were low and many borewells failed. This affected farming and daily life. The situation improved with strong community participation. People joined Gram Sabhas and awareness programs. Farmers, women, and youth worked together. They learned water budgeting, crop planning, and sharing of groundwater. Many water-saving structures were built. These include farm ponds, percolation tanks, trenches, and rooftop rainwater systems. Murugummi and Thangella built 71 structures each, while Marella built 53. As a result, groundwater levels improved. About 5,900 people now have better access to water. Farming has improved, and milk production has increased. Soil moisture is better, and fewer people are migrating for work. Murugummi also received a national award, showing the success of community-led water conservation. Allu Murali, for Parikrama, Akashvani News, Vijayawada.”

 

 

<><><> 

 

 

RANCHI INTRO;

 

 

आज आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती है और हम बात करेंगे झारखंड की उन यादों की, जो बाबा साहब के साथ गहराई से जुड़ी हैं। संविधान शिल्पी का इस खनिज संपदा से भरपूर प्रदेश के साथ सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि एक भावनात्मक लगाव था।

 

बात 9 दिसंबर, 1943 की है। तत्कालीन ब्रिटिश भारत के श्रम मंत्री के रूप में बाबा साहेब धनबाद की कोयला खदानों में उतरे। कोल्हान क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत कुमार झा बताते हैं

 

 

संविधान निर्माता की यह यात्रा यहीं नहीं थमी, झारखंड और बंगाल को दामोदर नदी के अभिशाप से बचाने के लिए बाबा साहेब ने दामोदर घाटी परियोजना की भी नींव रखी। वे केवल एक कानूनविद नहीं, बल्कि एक विज़नरी हाइड्रोलॉजिस्ट भी थे। सेवानिवृत शिक्षक दीनानाथ पांडेय की मानें तो धनबाद और जामताड़ा की सीमा पर खड़ा विशाल मैथन डैम और कोडरमा का तिलैया डैम उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम हैं।

 

 

बाबा साहेब केवल उद्योगों तक सीमित नहीं थे। वे झारखंड को एक अलग प्रशासनिक पहचान देने के पक्षधर थे। 1955 में उन्होंने भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के दौरान दक्षिणी बिहार को एक अलग इकाई बनाने का सुझाव दिया था, जो आज के झारखंड की नींव बना। आज उनकी जयंती पर राज्य का हर वर्ग उन्हें याद कर रहा है। बाबा साहेब के विचार आज भी झारखंड की प्रगति के पथ पर मार्गदर्शक की तरह जगमगा रहे हैं। परिक्रमा के लिए धनबाद से दीपक और कोडरमा से गजेन्द्र के साथ रांची से मैं महविश रहमान।”

 

 

<><><>

 

 

PUNE INTRO;

 

 

पुणे जिला परिषद के तहत खेड़ तालुका में चार स्कूलों को टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टीम्स लिमिटेड और सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स के सहयोग से ‘ग्रीन स्कूल’ में परिवर्तित किया जा रहा है. इन स्कूलों को सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और जैविक खाद उत्पादन जैसी आधुनिक पर्यावरण के अनुकूल सुविधाएँ विद्यार्थीयों के सहभाग से प्रदान की जा रही हैं. इस पहल से विद्यार्थीयों में पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और मौजूद सुविधाओं का सही इस्तेमाल पक्का होगा.

 

 

ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट की खास बात यह है की गांव के इलाकों में ज़िला परिषद स्कूलों को हरा-भरा बनाना और विद्यार्थीयों में शाश्वत जीवनशैली के मूल्य निर्माण करना इसका उद्देश्य है. इनमें शामील होंगे सोलर पावर सिस्टीम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सेंद्रिय खाद बनाना, डिजिटल लर्निंग, लैबोरेटरी इत्यादी. इस पहल के बारे में सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्ज की आर्किटेक्ट पूर्वा कुलकर्णी ने बताया…

 

 

आज उठाया गया हर कदम एक टिकाऊ कल के लिए एक बीज है इस तत्व के अवधान में यह दोनों संस्थाएं काम कर रही है. उम्मीद है की अन्य संस्थाएं भी इस तरह की पहल कर खास कर ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में पढ रहे बच्चों को देश के शाश्वत विकास के प्रहरी बना दें. परिक्रमा के लिए, मनोज क्षीरसागर, पुणे.”

 

 

<><><>

 

 

SCINDIA POST

 

 

Communications Minister Jyotiraditya Scindia today inaugurated a philatelic exhibition titled Ek Bharat, Shreshtha Bharat: Celebrating India’s Unity and Democracy through Postage Stamps in New Delhi. This three day exhibition will continue till Friday.

 

 

<><><>

 

 

NFDC – ACHAPPA ALBUM

 

 

The National Film Development Corporation Limited (NFDC), under the Ministry of Information and Broadcasting, is set to release its latest Malayalam feature film Achappa’s Album on 24th of this month. A unique combination of family fantasy, comedy, and emotion, the film explores a time-travel narrative.

 

 

<><><>

 

 

 

खेल हलचल –

 

 

IPL

 

आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच चेन्‍नई में शाम साढ़े सात बजे से खेला जायेगा।

 

 

<><><>

 

 

Business News;

 

 

Indian stock markets remained closed today on account of Dr. Baba Saheb Ambedkar Jayanti. Trading in equities, equity derivatives, securities lending and borrowing, and interest rate derivatives remained shut for the day on both the Bombay Stock Exchange and the National Stock Exchange. However, trading will resume in the evening session at 5 PM.

 

 

<><><>

 

 

 

पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।

 

 

 

नितिन (पुण्यतिथि)

 

आज फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस की पुण्यतिथि है। वर्ष 1935 में उनकी बंगाली फ़िल्म ‘भाग्य चक्र’ में उन्होंने फ़िल्मों का पार्श्वगायन से परिचय करवाया था। बाद में यह फ़िल्म हिन्दी में ‘धूप छाँव’ नाम से बनाई गई। नितिन बोस ने अपने सिने कैरियर में छह मूक फ़िल्मों सहित 50 से भी अधिक फ़िल्मों का निर्देशन और छायांकन किया। उनकी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों में से एक ‘गंगा जमुना’ को हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक माना जाता है। नितिन बोस की फ़िल्म ‘गंगा जमुना’ का प्रसिद्ध गीत “इंसाफ की डगर पे, बच्चो दिखाओ चलके” ऐसा ही एक गीत था, जिसने नई पीढ़ी को उसके दायित्वों का बोध कराया।

 

 

नितिन बोस के विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1977 में ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

 

 

He made films such as Chandidas, Bhagya Chakra and Ganga Jamna, and worked with a seriousness that helped define the transitional decades of Indian film history. His cinema moved between languages without losing identity. That is often a sign of deep command rather than mere adaptability. The Dadasaheb Phalke Award came in recognition of a lifetime that had already shaped the medium in lasting ways. Yet awards only mark the surface.

 

 

<><><>

 

 

शमशाद बेगम (जयंती)

 

 

आज भारतीय सिनेमा में हिन्दी फ़िल्मों की शुरुआती पार्श्वगायिकाओं में से एक शमशाद बेगम की जयंती है।  हिन्दी फ़िल्मों के कई सुपरहिट गीत, जैसे- ‘कभी आर कभी पार’, ‘कजरा मोहब्बत वाला’, ‘लेके पहला-पहला प्यार’, ‘बूझ मेरा क्या नाम रे’ शमशाद बेगम के नाम पर दर्ज हैं।

 

 

इन गीतों की लोकप्रियता ने शमशाद बेगम को प्रसिद्धि की बुलन्दियों पर पहुँचा दिया था। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने शमशाद बेगम को कला के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया था।

 

 

<><><>

 

 

Remembering Legendary Sarod Maestro Padma Vibhushan Ustad Ali Akbar Khanon his 104th Birth Anniversary (14 April 1922 – 18 June 2009)

 

 

Ustad Ali AkbarKhan was one of the most accomplished Indian Classical Musicians, admired allover the world for his brilliant compositions and his mastery of the Sarod.

 

 

<><><>

 

 

राहुल सांकृत्यायन (पुण्यतिथि)

 

 

सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल, ज़िन्दगानी फिर कहाँ?

 

 

ज़िन्दगी गर कुछ रही तो, नौजवानी फिर कहाँ?

 

 

ये पंक्तियां हिन्दी यात्रा साहित्य के जनक राहुल सांकृत्यायन पर बेहद उपयुक्त है, आज उनकी पुण्यतिथि है। वे एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद थे और 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में उन्होंने यात्रा वृतांत तथा विश्व-दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगान्तरकारी माना जाता है, जिसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक भ्रमण किया था। मुख्य रचनाएँ घुमक्कड़ शास्त्र, ‘सतमी के बच्चे’, ‘जीने के लिए’, ‘सिंह सेनापति’, ‘वोल्गा से गंगा’ आदि। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

 

 

<><><>

 

 

Richard Hugh Blackmore (born 14 April 1945) is an Englishguitarist, who was a co-founding member of Deep Purple, and was a founding member of Rainbow and Blackmore’s Night.

 

 

 

<><><>

 

 

मंजू सिंह (पुण्यतिथि)

 

 

आज भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मंजू सिंह की पुण्यतिथि है।  मंजू सिंह ने 1980 के दशक के शुरुआती दिनों में छोटे पर्दे पर पहला प्रायोजित कार्यक्रम ‘शो थीम’ के साथ शुरूआत की। गौरतलब है कि मंजू सिंह को खासतौर पर ऋषिकेश मुखर्जी की 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘गोलमाल’ के लिए जाना जाता था। उन्होंने इस फिल्म में ‘रत्ना’ नाम की लड़की का किरदार निभाया था।

 

 

<><><>

Most Read
View All arrow-right

No posts found.