April 2, 2026 5:47 PM

printer

Parikrama

किताबें झाँकती हैं बंद आलमारी के शीशों से

बड़ी हसरत से तकती हैं

महीनों अब मुलाकातें नहीं होती

जो शामें उनकी सोहबत में कटा करती थीं

अब अक्सर गुज़र जाती है कम्प्यूटर के पर्दों पर

बड़ी बेचैन रहती हैं क़िताबें

 

गीतकार – गुलजार की लिखी ये पंक्तियां आज का सच बयां करती है। किताबों से अच्‍छा भला कोई आपका दोस्‍त हो सकता है।

 

आज अंतरराष्‍ट्रीय बाल पुस्‍तक दिवस है जिसका उद्देश्‍य सही है कि बच्‍चों को पुस्‍तके पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

<><><> 

 

THE HEADLINES:

 

  1. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित करते हुए नागरिक देवो भव: के मंत्र से निर्देशित, नागरिक केन्‍द्रित प्रशासन पर बल दिया।
  2. Government fully exempts customs duty on 40 critical petrochemical products till 30th of June amid West Asia conflict.
  3. देश का रक्षा निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 38 हजार चार सौ 24 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
  4. Supreme Court criticizes West Bengal administration over judicial officers being held hostage during SIR drive in Malda; Allows Election Commission to seek central probe; Asks poll panel to deploy central forces.
  5. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू।
  6. In IPL Cricket, Hosts Kolkata Knight Riders to face Sunrisers Hyderabad this evening.

 

<><><> 

 

Now, it’s time for our segment Dateline India, in which we take a look at the developments taking place at the national or global level. Today, we will talk about: World Autism Awareness Day.

 

Today, April 2nd, is World Autism Awareness Day, a day established in 2007 by the United Nations General Assembly. Over the years, this day has become more than just a date-it is a global movement dedicated to dignity, inclusion, and equal rights for autistic individuals everywhere. This year’s theme, “Autism and Humanity – Every Life Has Value,” calls on us to reflect deeply-not only on awareness, but on acceptance, respect, and meaningful inclusion. Let us begin by understanding what autism is. Autism, also known as autism spectrum disorder or ASD, is a diverse group of conditions related to the development of the brain. The word “spectrum” is key-it highlights that autism is not a single, uniform experience. Autistic individuals may experience differences in communication and social interaction. Some may find it difficult to interpret social cues or express themselves verbally. Others may display unique patterns of behavior-such as a strong focus on specific interests, difficulty transitioning between activities, or heightened sensitivity to sounds, lights, or textures.

 

ऑटिज़्म एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के सोचने, समझने, बोलने या दूसरों से जुड़ने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। ऐसा नहीं हे कि ऑटिस्‍टिक बच्‍चों में सिर्फ कमियां होती हैं। कई ऑटिस्टिक लोग ऐसे होते हैं जिनमें ज़बरदस्त खूबियाँ होती हैं-बारीकियों पर ध्यान देना,  एकाग्रता, रचनात्मकता और नया सोचने की क्षमता। यह समझना भी ज़रूरी है कि सभी ऑटिस्टिक लोगों की क्षमताएँ और ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं।  और ये ज़रूरतें तय नहीं होतीं-ये समय के साथ बदल सकती हैं। आइए, दुनिया भर की स्थिति पर एक नज़र डालें। 2021 में यह अनुमान लगाया गया था कि दुनिया भर में लगभग हर 127 लोगों में से 1 व्यक्ति ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम पर होता है, जो अलग-अलग स्तर पर दिखाई दे सकता है।। हालाँकि, यह आँकड़ा एक औसत है, और अलग-अलग अध्ययनों और क्षेत्रों में असल संख्याएँ काफ़ी अलग हो सकती हैं। विकासशील दुनिया के कुछ हिस्सों सहित, कई कम और मध्यम आय वाले देशों में, भरोसेमंद डेटा अब भी सीमित है। इसका मतलब है कि अनगिनत लोग ऐसे हो सकते हैं जिनकी बीमारी का पता ही न चले या जिन्हें कोई सहारा न मिले।

 

Autism characteristics can often be identified in early childhood. However, in many cases, diagnosis happens much later-sometimes in adolescence or even adulthood-due to lack of awareness, access to healthcare, or social stigma. Additionally, many autistic individuals experience co-occurring conditions such as epilepsy, anxiety, depression, or attention deficit hyperactivity disorder. Intellectual functioning can also vary widely-from profound impairment to exceptional abilities.

 

ऑटिज़्म किस वजह से होता है?

 

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि ऑटिज़्म आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारकों के कारकों से हो सकता है। इनमें माता-पिता की ज़्यादा उम्र, गर्भावस्था के दौरान माँ की सेहत से जुड़ी समस्याएँ (जैसे डायबिटीज़), जन्म से पहले प्रदूषण या कुछ खास दवाओं के संपर्क में आना, समय से पहले जन्म, या डिलीवरी के दौरान होने वाली जटिलताएँ शामिल हो सकती हैं। हालाँकि, कोई एक अकेला कारक ऑटिज़्म का कारण नहीं बनता। यह कई प्रभावों का एक जटिल मेल है, जिसे शोधकर्ता अभी भी पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Now, let us address one of the most persistent myths.

 

Extensive research conducted over many years has clearly shown that vaccines do NOT cause autism. The study that once suggested a link was found to be fraudulent, withdrawn, and discredited. The author lost his medical license, and subsequent research has repeatedly confirmed that vaccines are safe. Dispelling misinformation is essential-not just for scientific accuracy, but for protecting public health and ensuring trust.

 

हर आँकड़े के पीछे एक मानवीय कहानी होती है। पिछले कुछ सालों में, ऑटिज़्म की दिशा में काम कर रहे लोगों ने वैश्विक चर्चाओं को आकार देने में एक अहम भूमिका निभाई है। अपने निजी अनुभवों को साझा करके, उन्होंने रूढ़ियों को चुनौती दी है, सोचने के तरीकों को बदला है और अपने अधिकारों की पहचान की मांग की है। वे हमें याद दिलाते हैं कि ऑटिज़्म कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे “ठीक” करने की ज़रूरत हो, बल्कि यह दुनिया को अनुभव करने का एक अलग तरीका है-एक ऐसा तरीका जो समझ और सम्मान का हकदार है।

 

Families, too, are an integral part of this journey. Caring for an autistic individual can bring both joy and challenges. The emotional, physical, and financial demands can be significant, making community support and inclusive policies all the more important.

 

अच्छी बात यह है कि ऑटिज़्म से जुड़े लोगों को एक संतुष्ट और बेहतर जीवन जीने में मदद करने के तरीके मौजूद हैं।

 

शुरुआत में किए गए, प्रमाण-आधारित मनोसामाजिक उपाय संचार, सामाजिक कौशल और समग्र जीवन-स्तर को काफी बेहतर बना सकते हैं। ये उपाय और तरीके जितनी जल्दी शुरू किए जाएँ, उतने अधिक प्रभावी होते हैं, लेकिन ये पूरे जीवनभर उपयोगी बने रहते हैं।”

 

Routine monitoring of child development is crucial for early identification. Once diagnosed, individuals and their families should have access to accurate information, appropriate services, and ongoing support tailored to their needs. Healthcare for autistic individuals often requires a holistic approach-one that includes not just medical care, but also education, employment opportunities, and social inclusion. Collaboration across sectors-health, education, employment, and social services-is essential to ensure comprehensive support.

 

असल में, यह मानवाधिकारों का मामला है। ऑटिज़्म से पीड़ित व्यक्तियों के भी वही अधिकार हैं जो किसी और के हैं-स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार और समाज में भागीदारी का अधिकार। फिर भी, उनमें से कई लोगों को आज भी भेदभाव और अलगाव का सामना करना पड़ता है। जैसे स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित करना, शिक्षा व्यवस्था में नज़रअंदाज़ करना या रोज़गार के अवसरों से बाहर रखना। यह स्थिति नि‍श्चित तौर पर बदलनी चाहिए।

 

Creating inclusive societies means removing barriers-physical, social, and attitudinal. It means designing environments that are accessible, supportive, and welcoming to all.

 

The concept of neurodiversity teaches us that differences in brain function are natural variations of the human experience. When societies embrace neurodiversity, they become stronger. They benefit from diverse perspectives, enhanced creativity, and innovative thinking.

 

इस साल का विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप है-जो इस बात पर ज़ोर देता है कि समावेश किस तरह बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,  समानता, आर्थिक विकास, असमानताओं में कमी और टिकाऊ समुदायों के निर्माण में योगदान देता है। समावेश केवल एक नैतिक ज़िम्मेदारी ही नहीं है-बल्कि यह प्रगति का एक मार्ग भी है।

 

What can each of us do?

 

  1. We can begin by educating ourselves and others.
  2. We can challenge harmful stereotypes and misinformation.
  3. We can advocate for inclusive policies in schools, workplaces, and communities.
  4. Most importantly, we can listen-to autistic voices, experiences, and perspectives. Because awareness alone is not enough. It must lead to acceptance. And acceptance must lead to action.

 

On this World Autism Awareness Day, let us reaffirm a simple but powerful truth:

 

Every autistic life is valuable.

Every individual deserves dignity.

Every voice deserves to be heard.

 

जब हम एक ऐसी दुनिया बनाते हैं जो विविधताओं का सम्मान करती है, तब हम एक ऐसी दुनिया बनाते हैं जो सच में हमारी साझा मानवता को दर्शाती है।

 

अगली बार तक, जागरूक रहें, संवेदनशील रहें-और याद रखें, समावेशन की शुरुआत समझ से होती है।

 

<><><> 

 

क्षेत्रीय संवाददाता

 

अयोध्या

 

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर आज अयोध्या में धार्मिक ,श्रद्धा और भक्ति भाव पूर्ण वातावरण में प्रातः काल दक्षिण परम्परा पर आधारित काले राम मंदिर में हनुमान जी की जयन्ती मनाई गई और जानकी महल ट्रस्ट सहित अन्य मंदिरों में जयन्ती मनाई जा रही है, विशेष रूप से श्री राम जन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित बजरंगबली की मूर्ति का ध्वजारोहण संपन्न किया गया, जिसमें बजरंग दल से संबंधित पूर्व पदाधिकारी आमंत्रित किए गए थे, प्रमुख रूप से बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयभान सिंह पवैया, बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार सहित कई पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए| जयंती के लिए हनुमान मंदिरों को आकर्षक रूप में सजाया गया है ,हनुमान जयन्ती के कारण और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दे रहे है, हमारे अयोध्या संवाददाता तन्मय सोनी ……………..

 

हनुमान जयन्ती पर आज अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों ने पावन सलिला सरयू में स्नान करके एतिहासिक हनुमान गढ़ी,कनक भवन .नागेश्वर नाथ और श्री राम जन्म भूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की |अयोध्या के राजा के रूप में स्थापित हनुमान जी की जयन्ती पर आज मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए | विशेष रूप से दक्षिण परम्परा पर आधारित काले राम मंदिर में भगवान् हनुमान जी का अभिषेक करके पूजा-आरती की गई और नारदीय संकीर्तन के साथ ही साथ एक भंडारे का आयोजन किया गया | इस मंदिर में काले कसौटी पर उत्कीर्ण हनुमान जी की प्रतिमा दक्षिणाभिमुख है ,जो की भगवती का स्वरूप हैं ,जिनके हाथ में गदा की जगह कटार मौजूद है | उनका यह स्वरूप अहिरावण बध के समय ही प्रत्यक्ष हुआ था | कहते हैं कि जब अहिरावण भगवान् राम और लक्षमण का अपहरण करके पाताल लोक ले गया था ,तो वहां उनकी बलि चढ़ाना चाहता था | एसी मंशा के साथ देवी उपासना करके बलि चढाने के पहले भगवान् राम से कहा कि हम आपकी बलि चढ़ाना चाहते हैं ,आप अपने इष्ट को याद कर लीजिये इस पर भगवान् राम और लक्षमण ने हनुमान जी का स्मरण किया तो हनुमान जी सामने मौजूद देवी जी की प्रतिमा में ही प्रवेश करके प्रकट हो गए और अहिरावण का बध किया,तभी से आज के दिन अयोध्या के काले राम मंदिर,जानकी महल ट्रस्ट सहित प्रमुख मंदिरों, वाराणसी के संकट मोचन और राजस्थान प्रदेश के बालासार स्थित मेंहदी बालाजी मंदिर के साथ-साथ सम्पूर्ण दक्षिण भारत के मंदिरों में हनुमान जयन्ती मनाई जाती है |समाप्त तन्मय सोनी.

 

<><><> 

 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कल से 5 अप्रैल तक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” आयोजित किया जाएगा।इस सम्मेलन में प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर मंथन होगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।पेश है यह रिपोर्ट…

 

मध्यप्रदेश के उज्जैन के समीप डोंगला में कल से 5 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” जो देश-विदेश के वैज्ञानिकों, खगोलविदों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों को एक मंच पर लाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन उज्जैन स्थित तारामंडल परिसर में होगा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। यह सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर केंद्रित होगा। इसमें स्पेस इकोनॉमी, खगोल विज्ञान, एस्ट्रोफिजिक्स, कॉस्मोलॉजी, भारतीय काल गणना पद्धति और स्पेस सेक्टर से जुड़ी रणनीतियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान साइंस सेंटर का उद्घाटन भी किया जाएगा, साथ ही यूएवी, रिमोट कंट्रोल तकनीक और सैटेलाइट निर्माण पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जो युवाओं में विज्ञान और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाएंगी। उज्जैन से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित डोंगला का ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व भी विशेष है। कर्क रेखा के यहां से गुजरने के कारण इसे काल गणना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। सम्मेलन में उज्जैन-डोंगला को वैश्विक टाइम स्केल सेंटर के रूप में स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। यह सम्मेलन न केवल उज्जैन की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा, बल्कि मध्यप्रदेश को अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। परिक्रमा के लिए आकाशवाणी  भोपाल से मैं विपिन मिश्रा

 

<><><> 

 

Goa’s Dabolim International Airport has achieved a major milestone, earning global recognition for service excellence. More details from our Panaji team.

 

The Dabolim airport has won the prestigious Airport Service Quality award, presented by Airports Council International. Among airports under the Airports Authority of India, Dabolim secured the second rank nationally. At the global level, the airport achieved the 59th position, marking a strong international presence. The rankings are based on passenger feedback, covering service quality, staff behaviour, cleanliness, and overall travel experience. Airport Director Akash Deep credited the achievement to teamwork between airport staff, airline partners, and stakeholders. He said the focus now is on improving digital infrastructure and aiming for a top global ranking. The recognition is expected to boost Goa’s tourism appeal and attract more international travellers. For Parikrama, Brian Fernandes, Panaji

 

<><><> 

 

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन

 

वाराणसी में विगत 31 मार्च को ‘एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026’ का आयोजन हुआ। सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के बीच निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प और बाजार विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल धाम के बीच व्यवस्थाओं के आदान प्रदान के लिये एमओयू भी हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह साझेदारी न केवल आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों और पारम्परिक वस्तुओं को भी बढ़ावा देगी। सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और राकेश सचान भी उपस्थित रहे।

 

मध्य प्रदैश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश मिलकर सुशासन, सांस्कृतिक समन्वय और आध्यात्मिक पर्यटन की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल धाम के बीच व्यवस्थाओं के आदान प्रदान के लिये एमओयू किया गया। इससे धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) को लेकर भी एक एमओयू किया गया। यह एमओयू स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दृष्टि से किया गया है। सम्मेलन में दोनों राज्यों के ओडीओपी उत्पादों का भी आदान प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों राज्यों में संबद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारम्परिक कौशल को दर्शाती हुई जीआई एवं ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। वाराणसी से मनीष सिंह के साथ परिक्रमा के लिए आकाशवाणी गोरखपुर से प्रेम चन्द्र गुप्ता।

 

<><><> 

 

खेल

 

IPL

 

In IPL Cricket, Hosts Kolkata Knight Riders will take on Sunrisers Hyderabad in Eden Gardens this evening. The match will begin at 7:30 PM. Last night, Delhi Capitals defeated Hosts Lucknow Super Giants by six wickets.

 

<><><> 

 

BUSINESS

 

Benchmark domestic equity indices rose around 0.2 per cent today. The Sensex advanced 185 points to close at 73 thousand and 320, while Nifty added 34 points to settle at 22 thousand and 713. However, In the broader market on the National Stock Exchange, the Mid-cap 100 fell nearly 0.3 per cent, while the Small-cap 100 closed about 0.4 per cent lower. Earlier, markets opened with a gap down amid negative Asian cues, but the indices eased their losses as the session progressed and turned positive in the final hour of trade.

 

For more updates about the market activities, tune in to Akashvani’s bilingual programme ‘Market Mantra’ at 6:30 PM this evening.

 

<><><> 

 

अब हम बात करेंगे उन महान व्‍यक्तियों की जिनकी आज है-पुण्‍यतिथि, जयंती या जन्‍मदिन।

 

<><><> 

 

उस्ताद बड़े गुलाम अली खां

 

सधी हुई और दिल को छू जाने वाली आवाज़ के मालिक उस्ताद बड़े गुलाम अली खां की आज जयंती है। उन्‍होंने  नवेली शैली के ज़रिए ठुमरी को नई आब और ताब दी। उन्होंने ने रियाज़ के ज़रिए ठुमरी और ख़्याल की शैली में कई अभिनव प्रयोग किए और संगीत को नई विधाओं से नवाज़ा। पश्चिमी पंजाब के कसूर में साल 1902 में जन्मे उस्ताद पटियाला घराने के थे, लेकिन उन्होंने अपने संगीत को कभी एक घराने की सीमाओं में कैद नहीं रखा।

 

बड़े गुलाम अली खां ने 1938 में तत्कालीन कलकत्ता में एक कार्यक्रम में दुनिया के सामने पहली बार अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा था। उसके बाद वह संगीत को आगे बढ़ाने और उसे समृद्ध करने की मुहिम में रम गए।

 

दिलचस्प है कि संगीत की दुनिया में उनकी शुरूआत सारंगी वादक के रूप में हुई। उन्होंने अपने पिता अली बख्श खां और चाचा काले खां से संगीत की बारीकियां सीखीं।

 

दिखने में बेहद कड़क मिजाज़ और मज़बूत डील-डौल वाले बड़े गुलाम अली ने सबरंग नाम से कई बंदिशें रचीं। उनकी सरगम का अंदाज़ बिल्कुल निराला थी

 

उनकी आवाज़ आज भी मंत्रमुग्ध कर देती है। आपने का करूं सजनी कई आवाज़ में सुना होगो बड़े गुलाम अली खां ने कैसे इसे गाया था आपको सुनाते हैं-

 

उन्हें 1962 में पद्मभूषण पुरस्कार दिया गया।

 

<><><> 

 

C.S. Forester

 

C.S. Forester, passed away on this day in 1966. He was an English novelist known for writing tales of naval warfare, such as the 12-book Horatio Hornblower series depicting a Royal Navy officer during the Napoleonic Wars.

 

The Hornblower novels A Ship of the Line and Flying Colours were jointly awarded the 1938 James Tait Black Memorial Prize for fiction. Other works include The African Queen and The Good Shepherd, both of which were later adapted as movies.

 

<><><> 

 

हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय

 

आज ही के दिन जन्‍म हुआ था हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय का। बहुत ही प्रतिभावान हस्ती।उन्होंने अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में कविताएं रची। वे भारत की कोकिला सरोजनी नायडूके छोटे भाई थे। इसके अलावा  उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें संगीत में भी रूचि थी। अगर उनकीी हिंदी की कविताओं की बात करें तो उन्होंने बच्चों के लिए बुहत ही उम्दा कविताएं लिखी जैसे:

 

ताती ताती तोता

पिंजरे में सोता

काहे को तू रोता

अंधकार छोड़ दे

पिंजरे को तोड़ दे

उड़ते उड़ते सारी रात

आके मिल जा अपने साथ

 

साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए उन्हें 1973 में पद्म भूषण से सम्मनित किया गया था। अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो वे साहिब बीबी और गुलाम, तीन देवियां, रात और दिन, आशीर्वाद, बावरची जैसी फिल्मों में नज़र आए। आशीर्वाद फिल्म में बच्चों के लिए गीत रेल गाड़ी उनका ही लिखा था।

 

बावरची फिल्म में दादूजी की उनकी भूमिका काफी ज़ोरदार थी।

 

<><><> 

 

Emmylou Harris

 

Emmylou Harris was born on this day in 1947. She is an American singer, songwriter, musician, bandleader, and activist. She is considered one of the leading music artists behind the country rock genre in the 1970s and the Americana genre in the 1990s. Her music united both country and rock audiences in live performance settings. Her characteristic voice, musical style and songwriting have been acclaimed by critics and fellow recording artists.

 

<><><> 

 

Hans Christian Andersen

 

Hans Christian Andersen was born on this day in 1805. He was a Danish author. Although a prolific writer of plays, travelogues, novels, and poems, he is best remembered for his literary fairy tales.

 

Andersen’s fairy tales, consisting of 156 stories across nine volumes have been translated into more than 125 languages.

 

<><><> 

 

Ajay Devgan

 

He has appeared in over 100 films and has won numerous accolades, including four National Film Awards and four Filmfare Awards. In 2016, he was honored by the Government of India with the Padma Shri, the country’s fourth-highest civilian honor.

 

आज जन्‍मदिन है जानेमाने अभिनेता अजय देवगन का।अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। इस फिल्म से डेब्यू करते ही वह रातोंरात स्टार बन गए थे । इसके अलावा उन्‍हें इश्‍क, दिलजले, सुहाग, हम दिल दे चुके सनम, सिंघम जैसी कई फिल्‍मों में शानदार अभिनय किया।अजय देवगन ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. फिर वह एक्शन हो, कॉमेडी हो या थ्रिलर या संजीदगी वाले उन्होंने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया है। फिल्‍म जख्‍़म के लिए उन्‍हें पहला सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिला। उन्‍हें 2016 में पद्मश्री से अलंकृत किया गया।

 

<><><>