June 8, 2026 9:18 AM

printer

Aaj Savere

नमस्कार, सुप्रभात!

सुबह का समय केवल एक नए दिन की शुरुआत नहीं होता, बल्कि यह नए विचारों, नई उम्मीदों और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी साथ लेकर आता है। हर उगती सुबह हमें यह भरोसा दिलाती है कि हर दिन अपने भीतर कुछ नया और बेहतर करने की संभावना छुपाए होता है।

इन्हीं सकारात्मक भावनाओं और नई उमंगों के साथ हम लेकर आए हैं आपका अपना कार्यक्रम ‘आज सवेरे’। मैं हूँ आपके साथ वैष्णवी, और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी रेनू कटारिया

Hello  VAISHNAVI  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 08th Of June 2026.

<><><> 

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- एबी पीएम-जेएवाई को लागू करने वाला 36वां राज्य बनने जा रहा है। यह विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में एबी पीएम-जेएवाई लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर आज हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौता ज्ञापन पर नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे।

<><><> 

The National Testing Agency (NTA) has released the exam city intimation slip for the NEET-UG 2026 re-examination, scheduled to be held on 21 of this month. The re-examination will be conducted in pen-and-paper mode from 2 pm to 5:15 pm across 551 cities in India and 14 cities abroad. The NTA clarified that the exam city intimation slip is not the admit card and is being issued solely to inform candidates about the city where their examination centre will be located. The NTA has urged candidates to stay updated through its official websites for the latest announcements regarding the examination and admit card release.

<><><> 

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात साढ़े नौ बजे पब्लिक स्‍पीक कार्यक्रम में, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-आईसीएआर के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जे. पी. एस. डबास के साथ “खेत बचाओ अभियान: उर्वरकों के सीमित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान, श्रोता विषय से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रश्‍न पूछने के लिए नम्‍बर हैं-  0 1 1 – 2 3 3 1 0 4 8 1 और 0 1 1 – 2 3 3 1 4 4 4 4। हैशटैग आस्क.आई.आरके साथ एक्स पर भी सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं।

<><><> 

In Jammu and Kashmir the two-day 4th Mega Lavender Festival concluded at Government Degree College Bhaderwah in Doda district yesterday with enthusiastic participation from farmers, students, scientists, industrial partners, buyers, sellers and other stakeholders associated with the lavender and aromatic plant sector.

 

          

Meanwhile, in a vibrant celebration of culture, heritage and tourism, the Directorate of Tourism Jammu, in collaboration with district administration Ramban, organized a one-day Gool Mela yesterday at the picturesque Narsingha area amidst the lush green meadows of Gool Sub-Division. The cultural festival witnessed an overwhelming response, with more than ten thousand people thronging the venue from across Ramban and Reasi districts. The mela transformed the scenic destination into a vibrant hub of cultural festivities, attracting tourists, locals, youth and families alike. Organized with the objective of promoting the immense tourism potential of the region, the mela served as a platform to showcase the rich cultural diversity, traditional heritage and breathtaking natural beauty of Gool and its adjoining areas.

<><><> 

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के आगे बढ़ने के साथ देश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी जबकि अन्य क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। मध्य कर्नाटक, केरल, माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

 

उधर, मौसम विभाग ने कहा कि आज तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति रहेगी।

 

<><><> 

 

In Nepal, the two-day fourth edition of the Kalinga Literary Festival concluded in Kathmandu yesterday, centred on the theme, ‘Beyond Borders: South Asian Literature in a Changing World.’ The festival brought together litterateurs, writers, researchers, and cultural personalities from across South Asia, including Nepal.

 

 

The festival featured a wide range of events, including panel discussions, keynote addresses, poetry recitations, musical performances, interactive sessions with authors, book launches, workshops, a cultural evening, and programmes aimed at fostering cross-border literary collaboration.

 

One of India’s leading international literary events, the Kalinga Literary Festival has been organising its Kathmandu edition since 2022. This year’s festival explored how South Asian literature, art, and intellectual traditions engage with contemporary global realities, cultural transformations, identity, inclusivity, spirituality, and social change.

 

<><><> 

 

In tennis, Germany’s Alexander Zverev clinched his maiden Grand Slam title, defeating Italy’s Flavio Cobolli in a thrilling five-set final to win the French Open crown at Roland Garros. The victory ended Zverev’s long wait for a major title after runner-up finishes at the US Open in 2020, the French Open in 2024, and the Australian Open in 2025.

 

<><><>   

 

भारतीय पहलवानों ने कल मंगोलिया में उलानबटार ओपन 2026 में दो और स्वर्ण पदक जीतकर अपना अभियान खत्म किया। भारत की झोली में कुल 16 पदक आए, जिनमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं।

 

 पुरुषों की फ्रीस्टाइल कैटेगरी में, दिनेश धनखड़ ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

 

दीपक ने 61 किलोग्राम श्रेणी में कजाकिस्तान के असिल ऐताकिन को फाइनल में 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

 

अन्य भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट में पुरुषों की 74 किलोग्राम श्रेणी में सागर जगलान शामिल थे, जबकि महिलाओं की रेसलिंग में काजल ढोचक, मनीषा भनवाला और नेहा सांगवान ने टॉप स्थान हासिल किया।

 

<><><>   

          

अब बढ़ते हैं देश के प्रमुख महानगरों की ओर, जहाँ से जानेंगे शहरों की हलचल और दिनभर की कुछ खास गतिविधियाँ। शुरुआत करते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से।

 

यमुना नदी की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर दिल्ली सरकार 14 जून को यमुना तट स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगी। इस अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी भाग लेंगी और नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ यमुना के संकल्प को आगे बढ़ाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। उन्होंने कहा कि यमुना के संरक्षण और स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। ब्‍यौरा हमारी संवाददाता से-

 

<><><> 

 

दिल्‍ली में सार्वजनिक यातायात सेवाओं के विस्‍तार के लिए दिल्ली सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसके अंतर्गत भारत सरकार की पीएम ई-ड्राइव स्कीम – प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक ड्राइव रेवोलुशन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट के अंतर्गत पूरी तरह से इलेक्ट्रिक दो हजार आठ सौ एयर-कंडीशन्ड लो-फ्लोर बस- दिल्‍ली परिवहन निगम के बेड़े में शामिल करने की योजना बनाई गई है। एक रिपोर्ट- 

 

<><><> 

 

The World Bicycle Day was celebrated  by the Central Reserve Police Force, Air Force Avadi,  National Disaster Response Force. Around 530 Participants, including officials participated in the event. The celebration reinforced the message of the Fit India Movement, promoting cycling as a sustainable, non-polluting, and health-enhancing mode of mobility while encouraging greater public participation in fitness-oriented initiatives.

 

 <><><>

 

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की पहल को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर और वर्धा जिलों में संचालित ‘उड़ान’ मानसिक स्वास्थ्य परियोजना की अवधि को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

 

राज्य में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए अनुमान है कि राज्य में लगभग 1.2 करोड़ से 1.8 करोड़ लोग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और उन्हें आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए ‘उड़ान’ परियोजना को जारी रखने का निर्णय लिया है।

 

<><><> 

 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल उत्तर मुंबई में एक स्मार्ट जन-सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक उपयोग केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने बताया कि बोरीवली पूर्व के सावरपाड़ा, बोरीवली पश्चिम में मंडपेश्वर मेट्रो स्टेशन के निकट तथा कांदिवली पूर्व के संभाजी नगर में भी इसी प्रकार के स्मार्ट जन-सुविधा केंद्रों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जो स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप है।

 

<><><> 

 

A Cancer Survivors Run was organised at Kanteerava Outdoor Stadium in Bengaluru to raise awareness about cancer and celebrate survivors. The event was organised by Kidwai Memorial Institute of Oncology. Karnataka Medical Education Minister Sharanprakash Patil flagged off the run and said cancer screening camps are being conducted across the state. He encouraged people to adopt healthy lifestyles, while cancer survivors shared inspiring stories and emphasized that early detection and treatment can help overcome the disease.

 

<><><> 

 

Karnataka Governor Thawarchand Gehlot said that sports play an important role in personality development. He was speaking at the Governors Cup prize distribution ceremony organised by Bangalore Golf Club in Bengaluru. He highlighted that golf teaches patience, concentration, self-control, and decision-making skills. He said that success in golf comes through regular practice, positive thinking, and discipline. He added that government initiatives like Khelo India and Fit India are encouraging sports across the country.

 

<><><> 

 

The Indian Institute of Technology Hyderabad (IITH) marked World Bicycle Day by securing national recognition from the Fit India Movement as a Model Campus under the FIT India Vehicle-Free Campus Initiative.

 

To celebrate the occasion, over 200 students, faculty, and residents participated in a cycling rally organized under the nationwide “Sundays on Cycle” campaign yesterday. Starting at the SNCC Sports Complex, cyclists followed the scenic IITH Half Marathon route to promote cycling as an affordable, eco-friendly, and healthy mode of transportation.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री 20 जून को हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 21 जून को वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के केंद्रीय समारोह में भाग लेंगे। साथ ही, राज्य सरकार ने 19 जून को हाफ मैराथन का आयोजन भी किया है।

 

<><><> 

 

और, अब बात आज के मौसम की।

           

दिल्‍ली में आज आसमान साफ़ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 (बयालीस) डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

            

मुंबई – वहीं मुम्‍बई की बात करें तो आज बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

 

कोलकाता  कोलकाता में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री  और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 

<><><> 

 

Chennai is expected to have partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 30 degree Celsius and maximum will be around 39 degree.

         

Bengaluru is expected to generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was  21 degree Celsius and maximum will be around 29 degree.

         

Hyderabad is expected to partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between minimum of 26 degree and a maximum of 37 degree Celsius.

 

<><><> 

 

अब समय है इतिहास के उन महत्वपूर्ण पन्नों को पलटने का, जो आज के दिन से जुड़े हैं। लेकिन उससे पहले, आज के दिन की एक खास विशेषता -आज दो महत्वपूर्ण विश्व दिवस मनाए जाते हैं, आइये पहले इन दोनों के बारे में जानते हैं।

 

विश्व महासागर दिवस

श्रोताओं, आज 8 जून है और आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं – यह उस विशाल नीले संसार को याद करने का दिन है, जिसके बिना इस धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जी हाँ, आज विश्व महासागर दिवस है। पृथ्वी की 70 प्रतिशत से अधिक सतह को ढकने वाले महासागर हमारे जीवन और आजीविका के लिए अनिवार्य हैं। ये महासागर तापमान को नियंत्रित करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को संग्रहित करते हैं, और अर्थव्यवस्थाओं को सहारा देते हैं। इस दिवस की शुरुआत 1992 (बांनाबे) में रियो डि जेनेरो में हुए पृथ्वी सम्मेलन में हुई थी, और 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को आधिकारिक रूप से विश्व महासागर दिवस घोषित किया।

 

<><><> 

 

World Oceans Day is observed every year on 8 June to raise awareness about the importance of oceans and the need to protect them. The theme for this year is “Strong Marine Protected Areas for Our Blue Planet,”. Oceans cover over 70 percent of the Earth’s surface, produce more than half of the world’s oxygen, regulate the climate, support rich biodiversity, and provide livelihoods to millions of people.

 

India is actively working to conserve marine resources through initiatives like the Deep Ocean Mission, Blue Economy framework, coastal clean-up drives, mangrove restoration, sustainable fisheries, and efforts to reduce marine plastic waste.

 

On this World Oceans Day 2026, citizens are encouraged to adopt eco-friendly practices and contribute to the protection of oceans for a healthier and more resilient future.

 

<><><> 

 

आज का दूसरा महत्वपूर्ण दिन है – विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस। यह दिन ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूकता फैलाने, मरीज़ों और उनके परिजनों को सहयोग देने और बेहतर उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। वर्ष 2000 में जर्मनी के जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन ने इसकी शुरुआत की थी। ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी बीमारी है जो चुपचाप पनपती है – अधिकांश लोग शुरुआती लक्षणों को तनाव, नींद की कमी या साधारण सिरदर्द समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। दुनियाभर में हर साल 3 लाख 30 हज़ार से अधिक लोगों में ब्रेन ट्यूमर का निदान होता है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

<><><> 

 

  • 1915 – लोकमान्य तिलक द्वारा लिखित ‘गीता रहस्य’ का प्रकाशन हुआ।
  • 1936 – भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (Indian State Broadcasting Service) का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ऑल इंडिया रेडियो(All India Radio – AIR) कर दिया गया था।
  • 1948 – India’s state-owned carrier, Air India, launched its very first international aviation service with a historic flight operating between Mumbai and London.
  • 1997 – टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने पेरिस में फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल (Mixed Doubles) खिताब जीतकर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था।
  • 2002 – Serena Williams defeated her sister Venus Williams to win her first French Open tennis title.
  • 2004 – A rare astronomical event, the Transit of Venus across the face of the Sun, was successfully observed globally for the first time in 122 years.

<><><> 

 

और अब, आज के दिन से जुड़े उन अहम नामों की बात, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी।

 

भारतीय रंगमंच के उस महान शिल्पकार की, जिन्होंने थिएटर को महलों और सभागारों से निकालकर गाँव की मिट्टी की सोंधी खुशबू से जोड़ दिया। हबीब तनवीर प्रसिद्द नाटककार, कवि, अभिनेता और निर्देशक थे। रायपुर में जन्मे हबीब तनवीर ने 1959 (उनसठ) में ‘नया थिएटर’ की स्थापना की और छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के साथ मिलकर एक ऐसी नाट्य भाषा गढ़ी, जो न पूरी तरह शहरी थी, न पूरी तरह ग्रामीण – बल्कि दोनों का एक जीवंत संगम थी।

 

He was the writer of plays such as, Agra Bazar (1954) and Charandas Chor <https://en.wikipedia.org/wiki/Charandas_Chor> (1975).

A pioneer in Urdu <https://en.wikipedia.org/wiki/Urdu> and Hindi theatre <https://en.wikipedia.org/wiki/Hindi_theatre>, he was most known for his work with Chhattisgarhi <https://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarh> tribals, at the Naya Theatre, a theatre company he founded in 1959 in Bhopal <https://en.wikipedia.org/wiki/Bhopal>.

He went on to include indigenous performance forms such as nacha, to create not only a new theatrical language, but also milestones such as Charandas Chor, Gaon ka Naam Sasural, Mor Naam Damad and Kamdeo ka Apna Basant Ritu ka Sapna. During his lifetime he won several national and international awards, including the Sangeet Natak Akademi Awardb

<https://en.wikipedia.org/wiki/Sangeet_Natak_Akademi_Award> in 1969, Jawaharlal Nehru Fellowship <https://en.wikipedia.org/wiki/Jawaharlal_Nehru_Fellowship> in 1979, Padma Shri <https://en.wikipedia.org/wiki/Padma_Shri> in 1983, Kalidas Samman <https://en.wikipedia.org/wiki/Kalidas_Samman> 1990, Sangeet Natak Akademi Fellowship <https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Sangeet_Natak_Akademi_fellows> in 1996, and the Padma Bhushan <https://en.wikipedia.org/wiki/Padma_Bhushan> in 2002.He had also been nominated to become a member of the Upper House of Indian Parliament, the Rajya Sabha <https://en.wikipedia.org/wiki/Rajya_Sabha> (1972-1978).

His play Charandas Chor <https://en.wikipedia.org/wiki/Charandas_Chor> won him the Fringe Firsts Award <https://en.wikipedia.org/wiki/Edinburgh_Fringe> at Edinburgh International Drama Festival in 1982,and in 2007, it was included in the Hindustan Times <https://en.wikipedia.org/wiki/Hindustan_Times>‘ list of ‘India’s 60 Best works since Independence which said: “an innovative dramaturgy equally impelled by Brecht and folk idioms, Habib Tanvir seduces across language barriers in this his all-time biggest hit about a Robin Hood-style thief.”

 

<><><> 

 

और अब याद करते हैं कर्नाटक संगीत की उस दिव्य आवाज़ को, जो 8 जून 1968 (अड़सठ) को हमसे हमेशा के लिए विदा हो गई। मदुराई मणि अय्यर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध के सबसे प्रतिष्ठित कर्नाटक गायकों में से एक थे, जो कल्पना स्वरम, नेरवल और राग आलापना में अपनी अद्भुत दक्षता के लिए जाने जाते थे। उनकी प्रतिभा बचपन से ही इतनी असाधारण थी कि महज 15 साल की उम्र में उन्होंने मद्रास म्यूज़िक अकादमी के पहले सम्मेलन में गायन प्रस्तुत किया और सबको अचंभित कर दिया। उन्हें गणकलाधरार, संगीत कलानिधि, राष्ट्रपति पुरस्कार और इसाई पेरारिग्नर जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया। उनकी आवाज़ में एक ऐसी पवित्रता थी जो सुनने वाले को भीतर तक छू जाती थी। तो आइये, सुनते हैं मदुराई मणि अय्यर की आवाज़ में एक मनमोहक कर्नाटक प्रस्तुति।

 

<><><> 

 

 

Kanye Omari West (; born June 8, 1977) is an American rapper, singer, songwriter, record producer, entrepreneur, and fashion designer. His music has spanned a broad range of styles, incorporating an eclectic range of influences including hip hop, soul, baroque pop, electro, indie rock, synth-pop, industrial, and gospel. Born in Atlanta and raised in Chicago, West first became known as a producer for Roc-A-Fella Records in the early 2000s, producing singles for recording artists such as Jay-Z, Ludacris and Alicia Keys. He has won a total of 21 Grammy Awards, making him one of the most awarded artists of all time.

 

<><><> 

         

Nancy Sandra Sinatra (born June 8, 1940) is an American singer and actress. She is the elder daughter of Frank Sinatra and Nancy (née Barbato) Sinatra, and is widely known for her 1966 signature hit “These Boots Are Made for Walkin'”. Other defining recordings include “Sugar Town”, the 1967 number one “Somethin’ Stupid” (a duet with her father), the title song from the James Bond film You Only Live Twice, several collaborations with Lee Hazlewood such as “Jackson”, “Summer Wine” and her cover of Cher’s “Bang Bang (My Baby Shot Me Down)”.

 

<><><> 

 

आज जन्मदिन है बॉलीवुड की उस अभिनेत्री का, जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में रुपहले पर्दे पर कदम रखा और फिल्म ‘बॉबी’ से ऐसी धूम मचाई कि पूरा देश उनका दीवाना हो गया। डिंपल कपाड़िया – आज अड़सठ साल की हो रही हैं, लेकिन उनकी अदाकारी में वही जादू आज भी कायम है। शादी के बाद लगभग 12 साल तक फिल्मों से दूरी बनाई, और जब 1984 (चौरासी) में वापसी की तो ‘सागर’ जैसी फिल्म से फिर Filmfare Best Actress का खिताब जीता। उनका सफर यहीं नहीं रुका – हॉलीवुड फिल्म ‘Tenet’ में क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम कर उन्होंने साबित किया कि असली प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। आइये इस खूबसूरत सफर को और भी खूबसूरत बनाते हैं, सुनते हैं उनकी फिल्म _____ का यह गीत।

 

<><><> 

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8:15 AM. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><> 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.