मतभेद बारिश के समान होने चाहिए, जो बरस कर समाप्त हो जाएं। लेकिन, प्रेम और विश्वास …हवा के समान होना चाहिए…जो दिखाई भले ना दे…लेकिन हमेशा महसूस किया जा सके और साथ रहे। इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी एफ.एम. गोल्ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार। आज की इस प्रभात में आपके साथ मैं हूं मुकेश कुमार बल और मेरे साथ हैं, सुभद्रा रामचन्द्रन। सुभद्रा आपको भी मेरा नमस्कार ।
Hello MUKESH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 3rd of JUNE 2026.
<><><>
जनजातीय कार्य मंत्रालय आज नई दिल्ली में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियों और एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं को सुदृढ़ करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी।
यह आयोजन जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत हो रहा है। राष्ट्रपति, बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान के नैनो विज्ञान और इंजीनियरिंग केंद्र में प्रशिक्षण केंद्र का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगी। वे देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 75 अंतरिक्ष प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन करेंगी। सम्मेलन में 26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
The Centre has signed Memoranda of Understanding (MoUs) with four states under the Jal Jeevan Mission 2.0 to enhance safe drinking water supply across rural India. The agreement has been signed with Arunachal Pradesh, Jharkhand, Tamil Nadu, Nagaland and the Union Territory of Puducherry.
The Ministry of Jal Shakti said, the reform-linked MoU promotes a gram panchayat-led, service-based and community-centred approach to rural water governance. The initiative aligned with the objectives of Jal Jeevan Mission 2.0, aims to ensure that every rural household has access to quality drinking water supply in adequate quantity on a regular basis, through strengthened community participation.
<><><>
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज आज से चार दिन की भारत यात्रा पर रहेंगी। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।
यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश किया है। इस यात्रा से भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।
<><><>
Senior Congress leader DK Shivakumar will be sworn-in as Chief Minister of Karnataka today. Governor Thaawarchand Gehlot will administer the oath of office and secrecy to Mr Shivakumar and members of new cabinet at Lok Bhavan in Bengaluru at 4 PM. Mr Shivakumar’s appointment comes days after Mr Siddaramaiah stepped down as Chief Minister, paving the way for his deputy to take over the top post.
The development marks the culmination of a prolonged power tussle within the Karnataka Congress, with Mr Shivakumar long seen as a contender for the top post since the party’s victory in the 2023 Assembly polls.
<><><>
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है। न्यायालय ने कहा कि परिवार की परिभाषा से विवाहित बेटियों को बाहर रखना स्पष्ट रूप से अनुचित और संवैधानिक रूप से गलत है। एक अनुकंपा नियुक्ति में, यदि कोई कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है या चिकित्सा कारणों से समय से पहले सेवानिवृत्त हो जाता है, तो सरकार परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देती है।
न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और आलोक आराधे की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की। उच्च न्यायालय ने कहा था कि अनुकंपा नियुक्ति के उद्देश्य से परिवार की परिभाषा में विवाहित बेटी को शामिल नहीं किया जाता है।
सर्वोच्च न्यायालय एक महिला द्वारा दायर अपील पर सुनवाई कर रहा था, जो एक मृतक व्यापारी की विवाहित बेटी है।
<><><>
The Department of Higher Education has invited applications for the Prime Minister Research Chair (PMRC) Scheme 2026. The flagship national initiative aims to connect global Indian talent with India’s scientific and innovation future. The scheme will link global Indian talent with the country’s rapidly expanding research, development, innovation and technology ecosystem across 13 thematic areas of national priority, including Advanced Computing, Semiconductors and Cybersecurity.
Detailed guidelines, eligibility criteria and application procedures are available on the PMRC Portal.
<><><>
सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला और संस्कृति तथा विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
<><><>
Indian nationals will no longer require an airport transit visa when travelling to a third country through German airports beginning today. German Embassy in India announced that the exemption will simplify travel for Indian citizens transiting through Germany on their way to other international destinations. The embassy described the decision as a reflection of the growing partnership between the two countries. It said the move underlines the german Government’s commitment to deepening ties between the two countries, facilitating the movement of people.
The move is expected to benefit thousands of Indian travellers, including students, professionals, business travellers and tourists, who use German airports as transit hubs for destinations across Europe, North America and other regions.
<><><>
तीसरे और अंतिम महिला ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच में भारत को इंग्लैंड से छह विकेट से हार का सामना करना पडा। इंग्लैंड ने श्रृंखला दो-एक से अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के टॉनटन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को एक सौ 81 लक्ष्य दिया।
इंग्लैंड ने 18 ओवर 3 गेंदों में चार विकेट पर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया। एलिस कैप्सी प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज की खिताब भी उन्हीं के नाम रहा।
<><><>
और अब रूख करते हैं दिल्ली मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों की खबरों का
दिल्ली
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि छह मई से राजधानी में संचालित मोबाइल हीट रिलीफ यूनिटों के माध्यम से अब तक चार लाख से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई गई है। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस दौरान एक लाख लीटर से अधिक पेयजल वितरित किया गया है। इसके तहत लोगों को गर्मी से राहत के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों को तेज धूप से बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों जैसे- नांगलोई, रोहिणी, पीरागढ़ी और प्रमुख बाजारों में अस्थायी शेड स्थापित किए जा रहे हैं। मध्य जिले में इन शेडों के माध्यम से अब तक पांच हज़ार से अधिक लोगों को लाभ मिला है। वहीं, पश्चिमी जिले में 920 लोगों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ओआरएस का उपयोग करें और हीट वेव से बचाव संबंधी सभी सावधानियों का पालन करें।
<><><>
दिल्ली सरकार ने राजधानी में पानी से संबंधित समस्याओँ के निपटान के लिए जल वितरण व्यवस्था में व्यापक सुधारों की शुरुआत की है।एक संवाददाता सम्मेलन में जल मंत्री, प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि ये सुधार जल के समान वितरण, पानी की कमी, पुरानी जल अवसंरचना के आधुनिकीकरण और शोधित जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं।
<><><>
मुम्बई
मुंबई के निजी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित वित्तीय मांगों का जल्द ही समाधान होने की संभावना है। इस संबंध में हुई बैठक में सातवें वेतन आयोग के तहत अप्रैल 2016 से लंबित बकाया राशि सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य में हजारों शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी इन लंबित मुद्दों पर सरकार के अनुकूल निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
<><><>
बृहन्मुंबई नगर निगम अनधिकृत 10 जून से अधिकृत और लाइसेंस प्राप्त रहेडी-पटरी को क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र जारी करना शुरू करेगा। मुंबई में लगभग 10 हजार लाइसेंस प्राप्त फेरीवाले हैं। शहर के प्रमुख इलाकों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए चलाए जा रहे नए अभियान के तहत, निगम ने शहर भर में 20 ऐसे स्थानों की पहचान की है जहां बहुत अधिक भीड़भाड़ रहती है और जहां अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाएगी।
<><><>
पश्चिमी रेलवे ने मुंबई शहरी परिवहन परियोजना के तहत मुंबई के गोरेगांव और बोरीवली के बीच हार्बर लाइन के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 86 करोड़ रुपये से अधिक की निविदाएं जारी की हैं। इसमें मिट्टी का काम, बड़े और छोटे पुलों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, रिटेनिंग वॉल जैसे कार्य शामिल हैं।
<><><>
पश्चिम बंगाल सरकार आज अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ करेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन के तुरंत बाद लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक, नगरपालिका और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में चयनित 100 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
<><><>
अब चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के समाचार सुभद्रा से…
The Directorate of Private Schools has ordered all private nursery , primary, matriculation, the CBSE and other board schools in the State must display their approved tuition fee details on their notice boards on or before June 5. The schools must print and provide class wise tuition fee details in the Student admission application forms. Instructions have been issued to inspect schools in their jurisdiction and ensure compliance and submit a report to the Directorate before 10th of this month. Photo evidence alongwith acknowledgement of compliance will be obtained from schools and maintained in the office records to show proof of implementation. Every school must strictly oblige to this, failing which a Government notice will be issued to them.
<><><>
The Tamilnadu Tourism Department is planning to develop iconic movie shooting locations across the State into visitor attractions. The initiative will feature photo galleries , screening of scenes filmed there, themed cafeterias and interpretative displays. The proposed film tourism circuit will complement existing heritage and cultural trails.
<><><>
The city will face major traffic restrictions and tightened security today ahead of the swearing-in ceremony of Karnataka Chief Minister-designate D K Shivakumar at Lok Bhavan by today evening.
Vehicular movement will be restricted on key roads between noon and 8 pm, including Cubbon Road, Dr BR Ambedkar Road, Race Course Road and Queens Road, with heavy congestion likely in surrounding areas. Traffic police have advised commuters to use alternative routes via Shivajinagar, Cunningham Road, Nrupathunga Road and the Outer Ring Road.
Parking will be prohibited on major roads and within Cubbon Park, with towing enforced for violations.
<><><>
Ahead of the monsoon, FECC Special Commissioner Sushama Godbole of the Forest, Environment and Climate Change (FECC) Cell under the Greater Bengaluru Authority has directed officials to complete all ongoing flood mitigation works in Bengaluru North within one month.
During an inspection of flood-prone areas, including Tata Nagar, Hebbal Lake, Manyata Tech Park and Nagawara Lake, Godbole reviewed drainage and lake development projects and instructed officials to expedite pending works to prevent waterlogging and flooding during the rainy season.
<><><>
The Election Commission of India is conducting a special voter list revision exercise called Special Intensive Revision in Telangana. A review meeting was held in Hyderabad on Tuesday to coordinate the third phase of this process.
Senior Election Commission officials led by Principal Secretary Avinash Kumar and Deputy Secretary Sanjay Kumar attended the meeting. State Chief Electoral Officer C. Sudarshan Reddy briefed officials on the assembly constituencies, appointed staff, and support centres established for SIR.
The Chief Electoral Officer said that 68.30 percent mapping of voters has been completed so far across the state.
<><><>
आज सवेरे में अब वक्त है महानगरों के मौसम का हाल जानने का।
इधर राजधानी दिल्ली में आज बारिश और आंधी आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
उधर, मुम्बई में दोपहर या शाम के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
और, कोलकाता में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Chennai is expected to have a thunderstorm accompanied with Lightning. The minimum temperature was 29 degree Celsius and maximum will be around 39 degree.
Bengaluru is expected to have partly cloudy sky becoming generally cloudy towards afternoon or evening or night. The minimum temperature was 22 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.
Hyderabad is expected to have thunderstorm accompanied with Lightning. The temperature will hover between minimum of 27 degree and a maximum of 38 degree Celsius.
<><><>
…आज के दिन का इतिहास जानने से पहले बात करते हैं आज कि दिन की विशेषता के बारे में….
So friends right now the roadways are choked with traffic all over the globe pollution level remains high besides most of these vehicles run on petrol and diesel and we are also running low on stocks .. so why not make use of a bicycle that not only serves our purpose but gives us good health a full body work out is achieved by pedalling for just few miles!!!,
The United Nations General Assembly declared 3rd June as international World Bicycle Day to recognize the uniqueness, longevity, and versatility of the bicycle and this years theme is “Cycling for a Greener Future.” This theme focuses on how cycling can help reduce pollution, promote healthier lifestyles, support sustainable cities, and create a cleaner environment for future generations.
संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था। क्या आप जानते है कि नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में 40% लोग काम पर जाने के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं, यह संख्या विश्व में सर्वाधिक है। 12 जून 1817 को जर्मनी के मैनहेम में बैरन कार्ल वॉन ड्रैस ने दुनिया की पहली साइकिल पेश की थी। यह लकड़ी से बनी थी और इसमें पैडल, गियर या किसी प्रकार की कोई चेन नहीं थी। उसने खुद को पहले एक पैर से और फिर दूसरे पैर से धकेला। उन्होंने इसे लॉफमशीन (जर्मनी में चलने वाली मशीन) कहा।
आजादी के बाद से ही साइकिल देश में यातायात व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा रही है। खासतौर पर 1960 से लेकर 1990 तक भारत में ज्यादातर परिवारों के पास साइकिल ही थी। यह व्यक्तिगत यातायात का सबसे ताकतवर और किफायती साधन था।
….बातचीत….
तो श्रोताओं ये था सफर साईकिल का….अब बात करते हैं कि आज की तारीख, यानी 3 जून क्यों है अपने आप में खास….
<><><>
1818: Maratha wars between British & Maratha Confederacy in India ended
1844 – The last confirmed specimens of the Great Auk were killed in Iceland, leading to the species’ extinction
1918: महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ का आयोजन।
1965 (First American Spacewalk): Astronaut Edward H. White.
1972 : देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश को समर्पित किया गया।
1985: The Government of India implemented a five-day workweek for its central civil administrative offices
1994 : भारत सहायता क्लब का नया नाम ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।
<><><>
और अब बात उन महान व्यक्तियों की, जिनकी आज पुण्यतिथि जयंती या जन्म दिन है।
त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल भारत में दुग्ध क्रान्ति और जिसे ‘श्वेत क्रान्ति’ भी कहा जाता है, उनके जनक वर्गीज़ कुरियन के साथ मिलकर इस महान विभूति ने देश में सहकारी दुग्ध उद्योग के मॉडल की आधारशिला रखी इनका नाम है- त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल आज इनकी पुण्यतिथि है।
Maha kavi G from kerala whose name was G Shankara Kurup was born this day Known as one of the greats of Malayalam poetry, he was the first recipient of the Jnanpith Award,,,,, The India Post issued a commemorative postal stamp on Kurup in 2003, under the series, Jnanpith Award Winners. Kurup published his first poem, called Salutation to Nature in 1918, while still a student and his first poetry anthology, Sahitya Kouthukam, was published in 1923. Kurup received the Soviet Land Nehru Award in 1967 followed by a padma Bhushan …….
Georges Bizet was a French composer best remembered for his masterpiece opera Carmen (1875). His realistic approach influenced the verismo school of opera at the end of the 19th century. Son of a music teacher, he gained admission to the Paris Conservatoire at age 9, and at age 17 he wrote the precocious Symphony in C Major(1855).
You are listening to the overture from carmen Death anniversary of Koko Taylor an American blues singer who forged a musical career that spanned nearly half a century and earned her the nickname “Queen of the Blues//// for her recordings and live performances taylor She garnered eight Grammy Award nominations and collected more than two dozen Blues Music awards We talked about the queen of the blues now the waltz king from Vienna Austria johann stauss the second left us this day in the year 1899 , his father was a musician but he wanted his son to get into some other profession but then johaan He studied the violin without his father’s knowledge and had his own orchestra,,, soon he became extremely popular all over Russia England and various European countries .. he wrote several melodies and successful waltzes but the masterpiece remains a masterpiece the very elegant very popular Blue Danube is playing in the background.
<><><>
Stuart Binny son of former test cricketer Roger Binny celebrates his birthday today… stuart is a former international cricketer who had played for various teams like Rajasthan Royals,Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore in the Indian Premier League. Tennis legend rafale nadal celebrates his birthday won a record 14 career French Open championships and was the first player to win 22 Grand Slam men’s singles titles.
<><><>
गीत- छोटी सी उमर में…
भारत में लड़कियों के बाल विवाह की बड़ी चिंताजनक प्रथा थी। इन्होंने केंद्रीय असेम्बली से इसे रोकने के लिए 1925 में एक बिल पेश किया। ‘शारदा बिल’ के नाम से प्रसिद्ध, यह बिल सितंबर, 1929 में पास हुआ और 1 अप्रैल, 1930 से पूरे देश में लागू किया गया। लेकिन क्या आप जानते है कि इस कुरिति को रोकने का काम किसने किया वे थे हरविलास शारदा आज भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा की भी जयंती है। हरविलास शारदा का जन्म 3 जून, 1867 को अजमेर, राजस्थान में हुआ था। बाल-विवाह प्रथा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, बहुचर्चित ‘शारदा ऐक्ट’ उन्हीं के नाम पर था। हरविलास जी ने स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित ‘परोपकारिणी सभा’ के सचिव के रूप में भी काम किया था। उनका सबसे प्रसिद्ध ग्रन्थ- ‘हिंदू सुपीरियॉरिटी’ है। इस ग्रन्थ में उन्होंने सप्रमाण सिद्ध किया है कि इतिहास काल में सभी क्षेत्रों में हिंदू सभ्यता अन्य देशों से बहुत आगे थी। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं-महाराजा कुंभा’, ‘महाराजा सांगा’, शंकराचार्य और दयानन्द औार ‘लाइफ़ ऑफ़ स्वामी दयानन्द सरस्वती’। उन्हें, ‘राय बहादुर’ और ‘दीवान बहादुर’ की पदवियों से अलंकृत किया गया।
<><><>
American Poet from new jersey Allan Ginsberg took birth this day in 1926.. his epic poem poem Howl (1956) is considered to be one of the most significant products of the Beat movement.
<><><>
MOHAMMAD ALI the legendary boxer known as “The Greatest,” passed away on JUNE 3 2016…. His legacy extends beyond the ring, as he was also a prominent social activist and a symbol of civil rights movement Hollywood actor Tony curtis was born this day in 1925… popular handsome actor who enjoyed playing a variety of roles both comedies and drama…one of his daughters jamie lee curtis continues to be a popular actress
<><><>
-और अब समय है आपसे विदा लेने का। तो अनुमति दीजिए मुकेश और सुभद्रा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समपन्न करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
<><><>