May 25, 2026 8:39 AM

printer

aaj savere

नमस्कार, कार्यक्रम आज सवेरे में मैं हूं आपके साथ फरहत नाज़ और मेरे साथ हैं NEENA AKARAL । आज के इस अंक में हम आपकों देंगे देश और दुनिया के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका है आपसे सरोकार। महानगरों की खबरे होंगी और इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का भी जिक्र करेंगे और याद करेंगे कुछ जानीमानी शख्सियतों को।

 

         

Hello  FARHAT  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 25th of MAY 2026.

 

 

<><><> 

 

           

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्‍ट्रपति भवन में 66 विशिष्ट लोगों को वर्ष 2026 के पद्म पुस्‍कार प्रदान करेंगी। समारोह में उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे।

 

             

आज दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्मश्री अलंकरण दिए जायेंगे। राष्‍ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्‍कारों की स्‍वीकृति दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री अलंकरण हैं। शेष पद्म पुरस्‍कार बाद में समारोह के दूसरे दौर में दिए जायेंगे।

 

         

On this occasion, we are broadcasting special programmes as part of our series, ‘People’s Padma on Akashvani’.

 

         

In these episodes, we provide listeners insights into the work and life of Padma awardees. To listen to the episodes, tune into 100.1 Akashvani Gold today from 9.10 AM onwards. It can also be heard on News On Air App and NEWS ON AIR OFFICIAL Youtube channel.

 

 

<><><> 

           

 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। इसका उद्देश्‍य उनके अधिकारों को पूरी तरह संरक्षित रखना है। नई दिल्‍ली में जनजातीय सांस्‍कृतिक समागम में गृहमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता से किसी भी जनजातीय अधिकार का उल्‍लंघन नहीं होगा। श्री शाह ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने जनजातीय कल्याण को आगे बढ़ाने का काम किया है।

 

 

<><><> 

 

         

The Central Board of Secondary Education (CBSE) extended the last date for obtaining scanned photocopies of answer books for Class 12 board examinations by one more day, until today. CBSE said that the decision was taken to provide adequate time to students for submitting requests. The Board advised candidates to avail of this extended timeline and submit their applications accordingly.

 

 

<><><> 

 

           

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने इस महीने की 28 तारीख को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूइटी-यूजी 2026 की तिथि आगे बढ़ा दी है। एनटीए ने कहा कि सरकारी अधिसूचना के अनुसार इद-उल-अजहा-बकरीद की तिथि में बदलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संशोधित परीक्षा तिथि की सूचना जल्‍दी ही दी जाएगी।

 

 

<><><> 

 

         

Union Education Minister Dharmendra Pradhan has directed teams of professors and technical experts from Indian Institute of Technology Madras and Indian Institute of Technology Kanpur to assist the Central Board of Secondary Education in ensuring a glitch-free re-evaluation process. The move comes after students and parents raised concerns over technical issues on the CBSE post-result services portal. The Education Minister also spoke with Finance and Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman regarding payment and technical problems faced by students during the re-evaluation process. Following the discussion, it was decided that State Bank of India, Bank of Baroda, Canara Bank and Indian Bank will help CBSE strengthen its payment gateway and improve integration with the post-examination services portal.

 

 

<><><> 

 

           

सिक्किम के गंगटोक में चौथे क्याबगोन डोड्रुपचेन जिग्मे थुप्टेन ट्रिनले पाल्ज़ांगपो के पवित्र अवशेष की अंतिम यात्रा और प्रतिष्ठापन के साक्षी बनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु, भिक्षु और गणमान्य व्यक्ति एकत्रित हुए।

 

           

लुक्श्यामा से देओराली चोर्टेन गोम्पा तक निकली इस शोभायात्रा में पूरे राज्य से आए श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

           

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने ‘थोंगद्रोल खांगज़ांग’ का उद्घाटन किया; इस भवन में वे पवित्र अवशेष और निजी वस्तुएँ सुरक्षित रखी गई हैं, जिनका उपयोग परम पावन ने अपने जीवनकाल के दौरान किया था।

 

 

<><><> 

         

 

The annual five-day Haj pilgrimage commences today amidst regional tension in West Asia, as more than 1.6 million  Muslims from across the world, including India begins their journey from holy city of Mecca to assemble in tent-city of Mina in Saudi Arabia. About one lakh seventy five thousand pilgrims from India are participating in this year’s Haj pilgrimage.

 

 

<><><> 

 

 

The Construction of a new bridge across the Adyar River connecting two parts of the Officers Training Academy campus is 80 percent complete. The Water Resources Department said the high-level RCC bridge will replace the existing causeway, which was blamed for obstructing the natural flow of the river and worsening floods near Chennai Airport during the northeast monsoon.

 

 

<><><> 

 

 

CISF personnel from the Rajaditya Chola Regional Training Center in Thakkolam, along with the Sports Authority of India, Chennai, organised a “Sundays on Cycle” programme yesterday under the Fit India Movement. Around 100 CISF personnel participated in the event, cycling through Thakkolam village and interacting with the public to promote fitness, unity, and sportsmanship. Local residents also joined the programme enthusiastically, making the event a success.

 

 

<><><> 

 

           

दिल्ली यातायात पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मात्र दो दिनों में लगभग 11 सौ से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं और 12 हजार से अधिक चालान जारी किए हैं। यातायात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजयंता आर्या ने कहा कि इस विषय पर पहले भी समन्वित कार्रवाई अभियान चलाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा मे यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

 

<><><> 

 

           

देशभर में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से कल फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 75वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने इस विशेष संस्करण में सहभागिता की और साइक्लिंग के माध्यम से फिट और स्वस्थ भारत के संदेश को आगे बढ़ाया। श्री सूद ने इस पहल को सक्रिय जीवनशैली, फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।मीडिया से बात-चीत मे उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देता है और ईंधन बचाने में मदद करता है। साथ ही, यह अपने आप में एक अनूठी पहल है।

 

 

<><><> 

 

         

Karnataka Minister for Forest and Environment Eeshwar B Khandre has said that Karnataka had a social revolution for creating a just and egalitarian society. He was speaking at the Yuga Mahotsav of Jagadguru Renukacharya and Basava Jayanti organised by the Veerashaiva Mahasabha in Bengaluru yesterday. The minister noted that social reformer Basavanna strived to create caste free, gender bias free equal society in the 12th Century. He fostered to establish a social framework that was based on spiritual ethos, liberated from all social ills like untouchability. The minister noted that the youth must inculcate the philosophy of Lord Basaveshwara and work for social equality by opposing all discriminations based on caste and gender.  

 

 

 <><><>

 

           

बृहन्मुंबई नगर निगम -बीएमसी महाराष्ट्र लोक भवन के सहयोग से “टीबी-मुक्त मुंबई” अभियान शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य शहर में टीबी उन्मूलन प्रयासों को मजबूत करना है। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा द्वारा परिकल्पित इस अभियान का उद्घाटन धारावी और सायन में किया जाएगा। टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए जाएंगे और शीघ्र निदान में सुधार के लिए हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। संवेदनशील समूहों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर और स्क्रीनिंग अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।

 

 

<><><> 

 

           

मुंबई और आसपास के इलाकों में कल मानसून से पहले की बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। ठाणे, मीरा भायंदर, माहिम, मुलुंड और भांडुप में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी आंधी-तूफान और तेज हवाओं की पीली चेतावनी जारी की गई है।

 

 

<><><> 

 

         

Telangana government has launched a massive ten-day paddy procurement drive to ensure farmers can sell their produce without delay. The state  Irrigation and Civil Supplies Minister N. Uttam Kumar Reddy called it a war-like special operation. The state expects paddy arrivals to touch 75 lakh metric tonnes.

 

         

Telangana recorded a record paddy production of 140.81 lakh metric tonnes this season from 65.91 lakh acres. The government has already released Rs 8,749 crore as minimum support price payments to farmers.

         

 

As of May 23, around 58.79 lakh metric tonnes of paddy had arrived at procurement centres, out of which 50.01 lakh metric tonnes has already been purchased. Officials said the remaining 8.78 lakh metric tonnes will be cleared within 72 hours.

 

         

The minister directed officials to purchase even rain-damaged paddy to protect farmers from losses caused by bad weather.

 

 

<><><> 

 

           

पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार संदिग्ध अवैध प्रवासियों और निर्वासन की प्रतीक्षा कर रहे विदेशी कैदियों के लिए हिरासत केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया है।

 

           

गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी जिलों को देश में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों, कारावास की सजा पूरी कर चुके और निर्वासन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को वापस भेजने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में अधिकारियों को भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के निर्वासन और स्वदेश वापसी प्रक्रियाओं के संबंध में गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

<><><> 

 

 

मौसम

           

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।      

     

           

उधर मुम्बई में भी आज आसमान पर बादल छाये रहेंगे, साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।शहर का न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

           

इसके अलावा, कोलकाता में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और बिजली कड़कने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

 

 

<><><> 

 

         

Chennai is expected to Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.

 

         

Bengaluru is expected to Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was  22 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

 

         

Hyderabad is expected to Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm. The temperature will hover between minimum of 26 degree and a maximum of 41 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

  • 1955– जो ब्राउन और जॉर्ज बैंड के नेतृत्व में एक ब्रिटिश पर्वतारोहण दल ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा (Kanchenjunga) पर पहली बार सफलता हासिल की थी।
  • 1977– 20th Century Fox released the first Star Wars movie (Episode IV: A New Hope), creating an instant global cinematic phenomenon.Star WarsEpisode IV: A New Hope
  • 1995– अमेरिकी वैज्ञानिकों को इतिहास में पहली बार एक जीवित जीव (बैक्टीरिया) के संपूर्ण डीएनए (DNA) को पूरी तरह से डिकोड और अनुक्रमित (Sequence) करने में सफलता मिली थी।
  • 2008– NASA’s Phoenix Mars Lander successfully touched down on the surface of Mars to initiate a mission searching for evidence of water ice on the Red Planet.
  • 2010– भारतीय मूल की कमला प्रसाद बिसेसर ने आम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago) की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया था।
  • 2011– The Oprah Winfrey Show aired its final episode after a phenomenally successful 25-year run, concluding the most highly rated talk show in American television history.The Oprah Winfrey Show.

 

<><><> 

 

           

रास बिहारी बोस (अंग्रेज़ी: Rash Bihari Bose, जन्म: 25 मई, 1886; मृत्यु: 21 जनवरी, 1945) प्रख्यात वकील और शिक्षाविद थे। रास बिहारी बोस प्रख्यात क्रांतिकारी तो थे ही, सर्वप्रथम आज़ाद हिन्द फ़ौज के निर्माता भी थे। देश के जिन क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता-प्राप्ति तथा स्वतंत्र सरकार का संघटन करने के लिए प्रयत्न किया, उनमें श्री रासबिहारी बोस का नाम प्रमुख है। रास बिहारी बोस कांग्रेस के उदारवादी दल से सम्बद्ध थे। रास बिहारी बोस ने उग्रवादियों को घातक, जनोत्तेजक तथा अनुत्तरदायी आंदोलनकारी कहा। रासबिहारी बोस उन लोगों में से थे जो देश से बाहर जाकर विदेशी राष्ट्रों की सहायता से अंग्रेजों के विरुद्ध वातावरण तैयार कर भारत की मुक्ति का रास्ता निकालने की सोचते रहते थे। 1937 में उन्होंने ‘भारतीय स्वातंय संघ’ की स्थापना की और सभी भारतीयों का आह्वान किया तथा भारत को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया।

 

 

<><><> 

 

         

  1. Today we remember a voice that helped define the sound of the 1990s alternative era—the unforgettable Bradley Nowell.Bradley James Nowell grew up surrounded by music. A childhood trip to Jamaica opened his ears to reggae and dancehall, while his guitar led him deeper into rock. With albums like 40oz. to Freedom and Robbin’ the Hood, Sublime captured both critical acclaim and commercial success, blending punk energy with reggae grooves.That fusion of influences became the heartbeat of Sublime, the ska punk band he formed with Eric Wilson and Bud Gaugh while at California State University, Long Beach. Let’s hear this from the same album.

 

<><><> 

 

           

दाग़ देहलवी (वास्तविक नाम:नवाब मिर्ज़ा ख़ाँ, अंग्रेज़ी: Daagh Dehlvi, जन्म- 25 मई, 1831, दिल्ली; मृत्यु- 1905, हैदराबाद) को उर्दू जगत् में एक शायर के रूप में बहुत ऊँचा स्थान प्राप्त है। उनके जीवन का अधिकांश समय दिल्ली में व्यतीत हुआ था, यही कारण है कि उनकी शायरियों में दिल्ली की तहज़ीब नज़र आती है। दाग़ देहलवी की शायरी इश्क़ और मोहब्बत की सच्ची तस्वीर पेश करती है।

 

 

वो कहते थे –तदबीर से किस्मत की बुराई नहीं जाती

बिगड़ी हुई तकदीर बनायीं नहीं जाती

 

 

 

<><><> 

 

         

Cillian Murphy began his artistic journey not on stage or screen, but as a rock musician. After turning down a record deal, destiny nudged him toward acting—and what a journey it has been! From the haunting brilliance of 28 Days Later (2002) to the chilling charm of Red Eye (2005), Murphy quickly proved himself a master of transformation. His Golden Globe–nominated performance in Breakfast on Pluto (2005) cemented his reputation as an actor of extraordinary depth. He became unforgettable as Jonathan Crane—better known as Scarecrow—in Christopher Nolan’s Dark Knight Trilogy (2005–2012). And Nolan clearly knew he had found a muse, casting Murphy in Inception (2010) and later entrusting him with one of the most monumental roles of our time. Of course, audiences worldwide know him as the razor-sharp Thomas Shelby in Peaky Blinders (2013–2022), a role that earned him multiple Irish Film and Television Awards. But it was in 2023 that Murphy delivered perhaps his most defining performance yet—stepping into the shoes of physicist J. Robert Oppenheimer in Nolan’s epic Oppenheimer. With piercing intensity, he embodied the “father of the atomic bomb,” capturing both the brilliance and the burden of a man whose work changed history forever. Coming up a dialogue from Oppenheimer.

 

<><><> 

 

 

सुनील दत्त

भारतीय सिनेमा में एक ऐसे अभिनेता थे जिनको पर्दे पर देख एक आम हिन्दुस्तानी अपनी ज़िंदगी की झलक देखता था। सुनील दत्त की पहली फ़िल्म ‘रेलवे प्लेटफॉर्म’ 1955 में प्रदर्शित हुई, जिसमें उन्होंने अभिनेता के रूप में कार्य किया। अपनी पहली फ़िल्म से उन्हें कुछ ख़ास पहचान नहीं मिली। उन्होंने इस फ़िल्म के बाद ‘कुंदन’, ‘राजधानी’, ‘किस्मत का खेल’ और ‘पायल’ जैसी कई छोटी फ़िल्मों में अभिनय किया, लेकिन इनमें से उनकी कोई भी फ़िल्म सफल नहीं हुई।

 

 

1957 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म ‘मदर इंडिया’ से सुनील दत्त को अभिनेता के रूप में ख़ास पहचान और लोकप्रियता मिली।

 

 

सुनील दत्त की सुपरहिट फ़िल्म ‘वक़्त’ 1965 में प्रदर्शित हुई। उनके सामने इस फ़िल्म में बलराज साहनी, राजकुमार, शशि कपूर और रहमान जैसे नामी सितारे थे, इसके बावज़ूद सुनील अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे।

 

 

‘मदर इंडिया’ की सफलता के बाद उन्हें ‘साधना’ (1958), ‘सुजाता’ (1959), ‘मुझे जीने दो’ (1963), ‘ख़ानदान’ (1965 ), ‘पड़ोसन’ (1967 ) जैसी सफल फ़िल्मों से भारतीय दर्शको के बीच एक सफल अभिनेता के रूप में पहचान मिली। सुनील दत्त को निर्देशक बी. आर. चोपड़ा के साथ ‘गुमराह’ (1963), ‘वक़्त’ (1965 ) और ‘हमराज़’ (1967) जैसी फ़िल्मों में निभाई गई यादगार भूमिकाओं ने भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय किया। आइये सुनते हैं उनकी कुछ चुनिंदा फिल्मों के गीत-

 

 

<><><> 

 

         

Ralph Waldo Emerson was more than an essayist, lecturer, philosopher, and poet—he was the beating heart of the transcendentalist movement. A champion of individualism, he challenged the pressures of conformity and urged people to trust the infinitude of their own private selves. His 1836 essay Nature laid the foundation of transcendentalism, and just a year later, his speech The American Scholar was hailed as America’s “intellectual Declaration of Independence.” Emerson’s words were not confined to the page—he delivered over 1,500 lectures across the United States, stirring minds and inspiring generations. His collections Essays: First Series (1841) and Essays: Second Series (1844) gave us timeless works like Self-Reliance, The Over-Soul, and Experience. These writings explored freedom, individuality, and the profound relationship between the soul and the universe. Emerson’s philosophy was deeply spiritual, often described as pantheist—seeing God not as separate from the world, but woven into its very fabric. Here are some powerful lines from Ralph Waldo Emerson on what success is.

 

<><><> 

 

           

लक्ष्मीकांत का जन्म 3 नवंबर, 1937 में हुआ था। नौ वर्ष की छोटी-सी उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया, जिसके कारण उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी। बचपन के दिनों से ही लक्ष्मीकांत का रुझान संगीत की ओर था और वह संगीतकार बनना चाहते थे।

 

 

लक्ष्मीकांत ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उस्ताद हुसैन अली से हासिल की। इस बीच घर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लक्ष्मीकांत ने संगीत समारोह में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। आगे चलकर वाद्य यंत्र मेंडोलियन बजाने की शिक्षा बालमुकुंद इंदौरकर से ली।

 

 

लक्ष्मीकांत अपने जोड़ीदार प्यारेलाल के साथ संगीतकार की जोड़ी बनाकर फ़िल्म जगत में संगीत का लोहा मनवाकर ही माने।

 

 

अपने कॅरियर की शुरुआत में कल्याण जी आनन्द के सहायक के रूप में उन्होंने ‘मदारी’, ‘सट्टा बाज़ार’, ‘छलिया’ और ‘दिल तेरा हम भी तेरे’ जैसी कई फ़िल्मों में काम किया।

 

 

<><><> 

 

         

Karthik Sivakumar—better known as Karthi—is the youngest son of veteran actor Sivakumar and the younger brother of superstar Suriya. Though he earned degrees in Mechanical and Industrial Engineering, his heart was always set on cinema. He began his journey behind the camera as an assistant to Mani Ratnam, but fate had other plans—soon, he was in front of the lens, dazzling audiences with his debut in Paruthiveeran (2007). His raw, powerful portrayal of a village ruffian won him critical acclaim, the Filmfare Award for Best Actor, and a Tamil Nadu State Film Award.From the fantasy adventure Aayirathil Oruvan (2010) to commercial hits like Paiyaa, Naan Mahaan Alla, and Siruthai, Karthi proved he could command both box office success and artistic respect. After a few setbacks, he roared back with memorable performances in Madras (2014), Oopiri (2016), Theeran Adhigaaram Ondru (2017), Kadaikutty Singam (2018), and the gripping Kaithi (2019).

 

 

<><><> 

 

         

Uttam Singh is an Indian music director and a well known violinist. He has played violin for major composers including Naushad, Roshan, Madan Mohan, C Ramachandra and SD Burman . His most notable filmas a music director was Yash Chopra ‘ s Dil to paagal hai. Enjoy listening to this song from the movie

 

<><><> 

 

करण जोहर

           

और आज जाने माने फिल्म निर्देशक करण जोहर का भी जन्मदिन है। 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है कि सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा और उसके बाद एक के बाद एक सुपर डुपर फिल्में दीं। आईए आपको सुनाते हैं कुछ कुछ होता है का ये गीत।

 

गीतकुछ कुछ होता है

Most Read
View All arrow-right

No posts found.