नमस्कार, सुप्रभात श्रोताओं! सुबह की सुनहरी किरणों, ताज़ी हवा और नई उम्मीदों के साथ स्वागत है आपका आपके अपने पसंदीदा कार्यक्रम ‘आज सवेरे’ में। उम्मीद है कि आपका आज का दिन खुशियों, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होगा। मैं हूँ आपके साथ वैष्णवी… और मेरा साथ दे रही हैं मेरी सहयोगी सरबजीत कौर ।
अगले कुछ पलों में हम बात करेंगे आज के प्रमुख खबरों की, जानेंगे इतिहास के पन्नों में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण और दिलचस्प घटनाओं के बारे में, उन महान हस्तियों को याद करेंगे जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और देश को नई दिशा दी… और साथ ही सुनेंगे आपके पसंदीदा सदाबहार गीत। तो श्रोताओं, तैयार हो जाइए जानकारी, संगीत और यादों से भरे इस खूबसूरत सफर के लिए… सरबजीत आइए, कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं।
Hello VAISHNAVI. and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स कल नई दिल्ली पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स मुंबई का दौरा कर चुके हैं। उनके साथ विदेश मंत्री डॉक्टर कॉन्स्टैन्टिनोस कॉम्बोस, परिवहन, संचार और निर्माण मंत्री तथा व्यापार जगत के प्रतिनिधी भी हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
<><><>
The first International Big Cat Alliance (IBCA) Summit, which was scheduled to take place in New Delhi on June 1, has been postponed to a later date. It was being organised in conjunction with the Fourth India-Africa Forum Summit (IAFS IV) as several African countries host big cats and are important partners in global efforts towards conservation, ecological sustainability and biodiversity protection. In a statement, Ministry of Environment, Forest and Climate Change said that following the decision taken in consultation with the chairperson of the African Union and the African Union Commission to convene the Fourth India-Africa Forum Summit at a later date. New dates for the summit will be announced in due course following consultations with participating countries and stakeholders.
<><><>
रेलवे के बुनियादी ढांचे और ट्रेन संचालन को निशाना बनाकर हाल ही में हुई घटनाओं के बीच रेल मंत्रालय ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने और रेलवे परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत देने का आग्रह किया है।
यह आग्रह कल नई दिल्ली के रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद किया गया।
रेलवे ने कहा कि वह यात्रियों, ट्रेनों, स्टेशनों और व्यापक रेल नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और सीसीटीवी सिस्टम जैसे आधुनिक तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ा रहा है।
<><><>
Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) has announced the launch of the upgraded Golden Chariot Luxury Train for the 2026-27 tourist season, introducing enhanced onboard amenities and promotional offers for travellers. In a statement, IRCTC said that the Golden Chariot, known for showcasing the rich cultural heritage and scenic landscapes of South India, returns in a refreshed form combining traditional elegance with modern comforts. It added that the three curated itineraries have been announced for the upcoming season.
<><><>
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में आज तेज लू चलने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। उत्तर प्रदेश में तापमान सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि लगातार पांचवें दिन कल बांदा जिले में देश का सबसे अधिक तापमान सैंतालीस दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
<><><>
Meanwhile, The Health Department in Uttarakhand remains alert in view of the continuously rising temperatures and the impact of heatwave conditions in the state. Special advisories have been issued for children, the elderly and working individuals to take necessary precautions. Medical officials have appealed to people to avoid going outdoors unnecessarily between 11 AM and 4 PM. They have also advised maintaining adequate hydration throughout the day by consuming sufficient water and other fluids to prevent dehydration.
<><><>
पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अल-बद्र आतंकी संगठन का कमांडर था और भारत ने उसे वर्ष 2022 में आतंकवादी घोषित किया था।
<><><>
The Directorate General of Health Services has issued an advisory regarding Ebola Disease for passengers arriving from or transiting through affected countries. According to the advisory, travellers who have visited high-risk countries, including the Democratic Republic of Congo, Uganda and South Sudan, and are experiencing symptoms such as fever, headache, muscle pain, unexplained bleeding and vomiting, sore throat have been urged to seek immediate medical attention.
Government has said that passengers who have had direct contact with blood or body fluids of a suspected or confirmed Ebola patient must report immediately to the Airport Health Officer or Health Desk before immigration clearance. The authorities have further stated that any traveller developing such symptoms within 21 days of arrival should promptly seek medical care and inform healthcare authorities about their travel history. Passengers have been advised to cooperate with health screening and public health measures to ensure safety and compliance with International Health Regulations. With Dipendra, Anupam Mishra, Akashvani News. Delhi.
<><><>
युवा कार्य और खेल मंत्रालय पूरे देश में राष्ट्रमंडल खेल दिवस मनाने के लिए ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 75वां मेगा संस्करण आयोजित करेगा। युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 24 मई को अहमदाबाद से इन समारोहों की अगुवाई करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की भारत की मेज़बानी के संबंध में जनता की भागीदारी को बढ़ाना है और साथ ही देश की दीर्घकालिक ओलंपिक महत्वाकांक्षा की दिशा में गति प्रदान करना है।
<><><>
In IPL Cricket, Gujarat Titans defeated Chennai Super Kings by 89 runs in Ahmedabad last night. Chasing a target of 230 runs set by Gujarat Titans, Chennai Super Kings were all out for 140 in 13.4 overs.
Earlier, Put into bat first, Gujarat Titans posted 229 runs for the loss of 4 wickets in stipulated 20 overs.
Today, Sunrisers Hyderabad will take on Royal Challengers Bengaluru in Hyderabad at 7.30 PM.
<><><>
अब बढ़ते हैं देश के प्रमुख महानगरों की ओर, जहाँ से जानेंगे शहरों की हलचल और दिनभर की कुछ खास गतिविधियाँ। शुरुआत करते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से।
दिल्ली-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी में 13 वर्षों बाद 15 मई से नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है। अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए नए राशन कार्ड और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
सरकार द्वारा कराए गए ऑडिट में करीब सात लाख फर्जी और अपात्र लाभार्थियों की पहचान हुई है, जिसके बाद राशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत राशन दुकानों पर ई-वेइंग मशीनें और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। साथ ही राशन कार्ड के लिए वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर एक लाख बीस हजार रुपये कर दी गई है।
<><><>
दिल्ली सरकार ने बारिश के मौसम से पहले राजधानी के 75 सीएम श्री स्कूलों में करीब 50 करोड़ लीटर क्षमता वाले रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समक्ष अधिकारियों ने कल इस परियोजना पर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें स्कूलों में पहले से मौजूद रेन वाटर हार्वेस्टिंग ढांचों की स्थिति, उनकी कमियों और उन्हें प्रभावी बनाने की कार्ययोजना साझा की गई।
<><><>
The department of posts released a special cover under the theme of 70 years of energising the Nation with sustainability to commemorate NLC India Limited’s (NLCIL) 70 year journey. The special cover highlights NLCIL’s enduring spirit and its contribution to nation building and sustainable energy development over the past seven decades. The Postmaster General Sayeed Rashid, released the special cover and NLCIL Chairman and managing director Prasanna Kumar Motupalli received the first cover. Prasanna Kumar said that the targets set for NLCIL doubling the mining production , tripling the thermal power generation and increasing solar power generation seven fold and a capital expenditure of Rs. 1.25 lakh Crore all of which required concerted effort.
<><><>
मुंबई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहा है कि इस वर्ष का खरीफ सीजन अल नीनो, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की स्थिति के कारण चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, राज्य सरकार किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य में पर्याप्त बीज भंडार उपलब्ध है और अधिकारियों को समय पर फसल ऋण, जल संरक्षण कार्यों में तेजी और कृषि में डिजिटलीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बैंकों से यह भी कहा कि केवल CIBIL स्कोर के आधार पर किसानों के ऋण आवेदन खारिज न किए जाएं।
<><><>
बृहन्मुंबई नगर निगम-बी.एम.सी. ने मुंबई की बड़ी हाउसिंग सोसायटियों और संस्थानों को रोजाना वैज्ञानिक तरीके से कचरा निपटान के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उन्हें कचरा बी.एम.सी को सौंपने के लिए प्रति टन 812 रुपये शुल्क देना होगा। 20 हजार वर्गमीटर से बड़ी सोसायटियां और रोज 100 किलो से अधिक कचरा पैदा करने वाले संस्थान “बल्क वेस्ट जनरेटर” माने जाएंगे। ऐसे सभी संस्थानों को 15 दिनों के भीतर SBM पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और कचरे को चार श्रेणियों में अलग करना अनिवार्य रहेगा।
<><><>
The Karnataka High Court has extended its interim order till June 2, restraining transport corporation employees from proceeding with their proposed strike.
A vacation bench comprising Justices Suraj Govindaraj and K Manmadha Rao said it will review the outcome of the conciliation meeting scheduled for May 25 at the next hearing.
The court is hearing a PIL filed by Bengaluru residents C Vedavathi and H.V. Sreedhara. Earlier, on May 19, the court had stayed the proposed bus strike planned from May 20.
<><><>
Deputy Chief Minister of Karnataka D. K. Shivakumar said the Detailed Project Report (DPR) for the Mekedatu project will soon be submitted to the Centre, and Bhoomi Puja will be conducted after Central Government approval.
Speaking at Kollegal and Madhyaranga temple, he said land is being identified to compensate for forest areas likely to be submerged. Referring to the Cauvery issue, he said the Supreme Court has ruled that Tamil Nadu cannot object to the Mekedatu project and that the Central Water Commission will decide the matter.
<><><>
कोलकाता
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए दुष्कर्म-हत्या मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल-एसआईटी का गठन किया है। तीन सदस्यों की एसआईटी का नेतृत्व केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई के पूर्वी जोन के संयुक्त निदेशक करेंगे। न्यायालय ने एसआईटी को 25 जून तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अदालत का यह फ़ैसला पीड़िता के परिवार की बार-बार जताई गई चिंताओं के बाद आया है।
<><><>
Telangana government is using digital creators and influencers to promote tourism both globally and locally. Tourism Minister Jupally Krishna Rao made this announcement at a Tourism Creators Meet yesterday.
The Minister said tourism is a major driver of economic growth and employment. He urged influencers to showcase Telangana’s scenic destinations, heritage sites, and cultural art forms to audiences worldwide.
The Minister also noted that travelling doesn’t require high spending. People can reduce expenses and visit local attractions to overcome stress and improve mental health. The government plans to develop unused hotels and tourism lands to enhance visitor experiences and increase revenue. Cleanliness and basic facilities will be ensured at all tourist spots.
<><><>
मौसम
दिल्ली- राजधानी दिल्ली में आज भी लू चलने का अलर्ट है। बात करें तापमान की तो अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
मुंबई – वहीं मुम्बई में आज मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
कोलकाता – और बात करें कोलकाता की तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Chennai is expected to have a thunderstorm accompanied with Lightning, Heat Wave. The minimum temperature was 31 degree Celsius and maximum will be around 41 degree.
Bengaluru is expected to have thunderstorm accompanied with Lightning. The minimum temperature was 22 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.
Hyderabad is expected to have a partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm. The temperature will hover between minimum of 30 degree and a maximum of 41 degree Celsius.
<><><>
…तो सरबजीत इससे पहले कि हम आगे बढ़ें और श्रोताओं को बताएं कि आज के दिन इतिहास में क्या-क्या खास हुआ, आइए बात करते हैं आज की उस विशेषता की, जो सिर्फ प्रकृति से ही नहीं, बल्कि हमारे आने वाले कल से भी जुड़ी हुई है।
International Day for Biological Diversity
From the air we breathe, to the food we eat, and the water we drink — everything depends on biodiversity. But this natural wealth is under pressure due to deforestation, pollution, climate change, and rapid urbanisation.
श्रोताओं, सुबह की ताज़ी हवा, पेड़ों की हरियाली, पक्षियों की चहचहाहट और प्रकृति की खूबसूरती… ये सिर्फ हमारी ज़िंदगी को सुंदर ही नहीं बनाते, बल्कि धरती पर जीवन को संतुलित भी रखते हैं। लेकिन आज तेज़ी से बदलती दुनिया में प्रकृति और जीव-जंतुओं का यह संतुलन लगातार खतरे में पड़ता जा रहा है। इसीलिए हर साल 22 मई को International Day for Biological Diversity यानी अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने इसकी शुरुआत पृथ्वी पर मौजूद जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से की थी। जैव विविधता का मतलब है – धरती पर मौजूद सभी प्रकार के जीव, वनस्पतियाँ, सूक्ष्म जीव और पारिस्थितिक तंत्रों की विविधता। सरल शब्दों में कहें, तो प्रकृति में मौजूद हर छोटा-बड़ा जीव इस धरती के संतुलन का एक अहम हिस्सा है।
आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, जंगलों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। कई जीव-जंतु और पक्षियों की प्रजातियाँ धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। इसका असर सिर्फ प्रकृति पर ही नहीं, बल्कि इंसानी जीवन पर भी पड़ रहा है। अगर पेड़ कम होंगे, तो स्वच्छ हवा भी कम होगी… अगर नदियाँ और जंगल सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और मुश्किल हो जाएगा। इसलिए जैव विविधता का संरक्षण सिर्फ पर्यावरण बचाने का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे भविष्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी है। तो आइए, इस अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर हम यह संकल्प लें कि प्रकृति की इस खूबसूरत धरोहर को बचाने में अपना छोटा-सा योगदान ज़रूर देंगे… क्योंकि धरती तभी मुस्कुराएगी, जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी।
और अब प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के इस खास संदेश के बाद बढ़ते हैं इतिहास के उन पन्नों की ओर, जहाँ 22 मई से जुड़ी कई ऐसी घटनाएँ दर्ज हैं जिन्होंने दुनिया को नई सोच और नई पहचान देने का काम किया। आइए जानते हैं आज के दिन की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…
“Because when biodiversity thrives, humanity thrives.”
<><><>
⦁ 1805 – Governor-General Lord Wellesley issued a formal decree establishing a permanent financial provision and administrative security framework for the Mughal Emperor in Delhi under British protection.
⦁ 1906 – राइट बंधुओं (Wright brothers) को उनकी उड़ान भरने वाली मशीन के लिए आधिकारिक तौर पर अमेरिकी पेटेंट दिया गया, जिसने विमानों के नियंत्रण प्रणाली की नींव रखी।
⦁ 1936 – Lord Brabourne laid the foundation stone of the historic Brabourne Stadium in Bombay, establishing India’s very first permanent, world-class sporting stadium infrastructure.
⦁ 1963 – भारत का पहला स्वदेशी नागरिक विमान और गाइडर ‘रोहिणी’ (Rohini Glider) सफलतापूर्वक उड़ान भरकर कानपुर के आसमान में इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ।
⦁ 1980 – The legendary arcade game Pac-Man was officially released by Namco in Japan, quickly becoming a global pop-culture and technological phenomenon.
⦁ 1989 – भारत ने चांदीपुर, ओडिशा से अपनी पहली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि’ (Agni-I) का पहला सफल परीक्षण कर उन्नत मिसाइल तकनीक वाले विशिष्ट देशों में प्रवेश किया था।
⦁ 1990 – North Yemen and South Yemen officially merged to form the unified Republic of Yemen, ending decades of geopolitical division.
⦁ 2007– भारतीय मूल के प्रख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नॉर्वे के राजा द्वारा गणित के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान ‘एबेल पुरस्कार’ (Abel Prize) प्रदान किया गया था।
⦁ 2012 – The Tokyo Skytree, standing at a massive 634 meters, officially opened to the public in Japan as the tallest self-supporting tower in the world.
<><><>
अब बढ़ते हैं कार्यक्रम के अगले हिस्से की ओर, और बात करते हैं उन प्रमुख व्यक्तित्वों की, जिनकी आज जयंती या पुण्यतिथि है।
Raja Ram Mohan Roy (22 May 1772 – 27 September 1833) was an Indian socialreformer and writer who was one of the founders of the Brahmo Sabha in1828, the precursor of the Brahmo Samaj,a socio-religious reform movement in the Indian subcontinent. He has been dubbed the”Father of the Indian Renaissance.” He was given thetitle of Raja by Mughal emperor Akbar II (r. 1806–1837).Hisinfluence was apparent in the fields of politics, public administration, education, and religion. He was known for his efforts to abolish thepractices of sati and child marriage. Roy wrote GaudiyaVyakaran, which was the first complete Bangla grammar written book.
भारतीय समाज में नई चेतना और सुधार की मशाल जलाने वाले महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का जन्म आज ही के दिन 1772 (बहत्तर) में हुआ था। उन्हें आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। उस समय भारतीय समाज कई कुरीतियों और अंधविश्वासों से घिरा हुआ था, लेकिन राजा राममोहन राय ने बिना डरे समाज में बदलाव की आवाज उठाई। उन्होंने सती प्रथा जैसी अमानवीय कुप्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और महिलाओं के अधिकारों की खुलकर पैरवी की। वे मानते थे कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी सोच के साथ उन्होंने आधुनिक शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया। संस्कृत, फारसी, अरबी और अंग्रेज़ी जैसी कई भाषाओं के ज्ञाता राजा राममोहन राय का व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली था। उन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना कर धार्मिक और सामाजिक सुधारों का नया आंदोलन शुरू किया। उनकी सोच सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे चाहते थे कि भारतीय समाज दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़े। प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी के समर्थन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी उनका नाम भारतीय समाज में जागरूकता, समानता और आधुनिक सोच के प्रतीक के रूप में लिया जाता है।
His most popularjournal was the Sambad Kaumudi. It covered topics likefreedom of the press, induction of Indians into high ranks of service, andseparation of the executive and judiciary. When the English EastIndia Company muzzled the press, Ram Mohan composed two memorials against thisin 1829 and 1830 respectively.
Sir Arthur Ignatius Conan Doyle (22May 1859 – 7 July 1930) was a British writer and physician. He is best knownfor his four novels and fifty-six short stories about the fictional consulting detective Sherlock Holmes and his assistant Dr.Watson, which are milestones in crimefiction, and for his first work featuring Professor Challenger, The Lost World (1912),which gave its name to asubgenre of speculative fiction. Hewas a prolific writer whoproduced over 200 stories and articles, four volumes of poetry, and a number ofworks for the stage.Born in Edinburgh, Doylepublished his earliest stories whilst studying medicine at the University of Edinburgh Medical School, andhe served as a doctor and surgeon on two sea voyages before establishing anunsuccessful medical practice in Portsmouth. Histime at sea inspired the short story “J. Habakuk Jephson’s Statement”(1884), which popularised the mystery of the MaryCeleste. Hisfirst Sherlock Holmes work, the novel A Study in Scarlet, waspublished in 1887, and the short story “A Scandal in Bohemia”(1891) was the first of twenty-four monthly Holmes stories published in The Strand Magazine, forwhich Doyle became one of the most famous and well-paid authors of his time.He was also known for his humorous stories about the Napoleonic soldier Brigadier Gerard.
इतिहास, दर्शन और भारतीय संस्कृति को गहराई से समझने वाले महान चिंतक गोविन्द चन्द्र पाण्डे की आज पुण्यतिथि है। वे 20वीं सदी के प्रमुख इतिहासकारों, संस्कृतज्ञों और सौंदर्यशास्त्रियों में गिने जाते थे। भारतीय इतिहास और संस्कृति पर उनका अध्ययन बेहद गहरा और प्रभावशाली माना जाता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय सभ्यता, बौद्ध दर्शन और भारतीय चिंतन पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं। उनकी लेखनी में ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की आत्मा भी दिखाई देती थी। वे मानते थे कि इतिहास केवल घटनाओं का विवरण नहीं, बल्कि समाज की चेतना का दर्पण होता है। साहित्य, दर्शन और इतिहास – तीनों क्षेत्रों में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
Homi Wadia (22 May 1911 – 10 December 2004) was an Indian film director and producerin Bollywood (Hindi cinema). He was the co-founderof Wadia Movietone productions,established in 1933 and later after the closure of Wadiatone, he founded BasantPictures in 1942.
In a career spanning five decades, he directed over 40 films,including Hunterwali (1935), Miss Frontier Mail (1936), Diamond Queen (1940), Shri Ram BhaktaHanuman (1948) and fantasy film Hatim Tai (1956)
<><><>
Victor-Marie Hugo,vicomte Hugo 26 February 1802 – 22 May 1885) was a French Romantic author, poet, essayist, playwright, journalist, humanrights activist and politician. Hismost famous works are the novels The Hunch back of Notre-Dame (1831) and Les Misérables (1862).
In France, Hugo is renownedfor his poetry collections, such as LesContemplations and LaLégende des siècles (The Legend of the Ages). Hugo was at the forefrontof the Romantic literary movement with hisplay Cromwell and drama Hernani.
<><><>
सोहराब फिरोजशाह गोदरेज
भारतीय उद्योग जगत को नई सोच और मजबूत नेतृत्व देने वाले प्रसिद्ध उद्यमी सोहराब फिरोजशाह गोदरेज की आज पुण्यतिथि है। वे गोदरेज समूह के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल थे। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने गोदरेज समूह को देश के सबसे प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों में शामिल किया। उन्होंने उद्योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी विशेष ध्यान दिया। उनका मानना था कि व्यवसाय सिर्फ लाभ कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के विकास का भी जरिया होना चाहिए। भारतीय उद्योग जगत में उनका योगदान आज भी बेहद सम्मान और प्रेरणा के साथ याद किया जाता है।
<><><>
गोविन्दराम सेकसरिया
व्यापार जगत में ईमानदारी, दूरदृष्टि और सफलता की मिसाल गोविन्दराम सेकसरिया की आज पुण्यतिथि है। उन्हें स्वतंत्रता-पूर्व भारत के सबसे सफल व्यवसायियों में गिना जाता था। उन्होंने मुख्य रूप से कपड़ा, जूट, चीनी और कई बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में अपना व्यापार स्थापित किया। उस दौर में जब भारतीय उद्योगों पर विदेशी कंपनियों का दबदबा था, तब गोविन्दराम सेकसरिया ने भारतीय व्यापार जगत को मजबूती देने का साहसिक काम किया। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक कार्यों को सहयोग दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें। उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत थी – सादगी, अनुशासन और लोगों के प्रति संवेदनशीलता। उस दौर में जब भारतीय उद्योग धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे, तब गोविन्दराम सेकसरिया ने अपने नेतृत्व और व्यावसायिक समझ से भारतीय व्यापार जगत को नई दिशा देने का काम किया। यही वजह है कि उनका नाम आज भी देश के प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक उद्योगपतियों में लिया जाता है।
<><><>
Erapalli Anantharao Srinivas Prasanna pronunciationⓘ (born 22 May 1940)is a former Indian cricket player. He was a spinbowler, specialising in offspin and a member of the Indian spin quartet. He isan alumnus of the National Institute of Engineering, Mysore. Hereceived the C. K. Nayudu Lifetime Achievement Award in2004, the highest honour bestowed by BCCI on a former player.
<><><>
Rajit Kapur (born 22 May 1963) is an Indian filmand theatre actor and director. He is known for his portrayal of MahatmaGandhi in the 1996 film, The Making of the Mahatma forwhich he won the National Film Award for Best Actor.
<><><>
Novak Djokovic (born 22 May 1987)is a Serbian professional tennis player. Djokovic has been ranked as the world No. 1 in men’s singles by the Association of TennisProfessionals (ATP) for a record 428 weeks, finished as the year-end No. 1 a record eight times, and has been ranked No. 1 at leastonce in a year for a record 13 different years.
<><><>
रामलक्ष्मण
कुछ संगीतकार ऐसे होते हैं, जिनकी धुनें सिर्फ सुनी नहीं जातीं… बल्कि लोगों की यादों का हिस्सा बन जाती हैं। आज हम याद कर रहे हैं हिंदी सिनेमा को अपनी मधुर धुनों से सजाने वाले लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण को। रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था, लेकिन संगीत की दुनिया में उन्होंने “रामलक्ष्मण” नाम से ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। 80 और 90 के दशक में उनके संगीत ने हिंदी फिल्मों को नई मिठास और नई पहचान दी। उनकी धुनों में भारतीय संगीत की आत्मा, सादगी और भावनाओं की गहराई साफ महसूस होती थी।
मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और ‘पत्थर के फूल’ जैसी फिल्मों में दिए गए उनके गीत आज भी हर पीढ़ी के पसंदीदा हैं। उनके संगीत की खास बात यह थी कि हर धुन सीधे दिल को छू जाती थी। प्यार, अपनापन, दोस्ती और रिश्तों की भावनाओं को उन्होंने अपने संगीत में बेहद खूबसूरती से पिरोया। उनके बनाए गीत सिर्फ फिल्मों का हिस्सा नहीं बने, बल्कि लोगों की जिंदगी की यादों से जुड़ गए। शादी-ब्याह हो, परिवार की खुशियाँ हों या प्यार का एहसास – रामलक्ष्मण की धुनें हर मौके पर लोगों के साथ रहीं। यही वजह है कि उनका संगीत आज भी उतना ही ताज़ा और लोकप्रिय लगता है। और अब सुनते हैं- रामलक्ष्मण के उन्हीं सदाबहार धुनों को, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को संगीत के कई यादगार पल दिए… सुनते हैं उनके बेहद लोकप्रिय गीत
<><><>
श्रोताओं, कार्यक्रम आज सवेरे में आज के लिए इतना ही, अब वक्त हो चला है आपसे अनुमति लेने का। तो इजाजत दीजिये वैष्णवी और सरबजीत को आज सवेरे कार्यक्रम यहीं पर समाप्त करने की। नमस्कार ।