May 19, 2026 8:34 AM

printer

Aaj Savere

जो रातों को कोशिशों में गंवा देते हैं, वही सपनों की चिंगारी को और हवा देते हैं।

एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड़ चुके हैं न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूं, मनोज और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी नीना अराकल  नमस्कार नीना

Hello  MANOJ and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 19th of MAY 2026.

<><><> 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों को व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के अंतर्गत 100 अरब अमरीकी डॉलर के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने और भारत में दस लाख रोजगार सृजित करने के लिए प्रयास करने चाहिए। प्रधानमंत्री कल ओस्लो में आयोजित भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। क्राउन प्रिंस हाकॉन और नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गहर स्टोर भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते-टीईपीए के लागू होने के बाद द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में हुई वृद्धि की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने भारत की मजबूत विकास गति, जनसांख्यिकीय लाभांश, प्रतिभाशाली युवाओं, सुदृढ़ व्यापार प्रथाओं, निवेशक-अनुकूल नियामक ढांचे और प्रतिस्पर्धी संघवाद की भावना को रेखांकित किया। श्री मोदी ने भारत में समुद्री अर्थव्यवस्था, जहाज निर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज और स्टार्टअप जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के हरित परिवर्तन पर बल देते हुए देश के विकास, बढ़ती ऊर्जा मांग, जलवायु प्रतिबद्धताओं और नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रिड अवसंरचना, हरित हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा निवेश, समुद्री डीकार्बोनाइजेशन, महासागर स्थिरता और जलवायु वित्त में नॉर्वे के वैश्विक नेतृत्व की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और भारत तथा नॉर्वे के व्यापार और अनुसंधान समुदायों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत-यूरोपीय मुक्‍त व्‍यापार संघ के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के लागू होने के बाद द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में आई तेजी को शिखर सम्मेलन में चिह्नित किया है। शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय और नॉर्वे की कंपनियों और संस्थाओं के बीच कई व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि उच्च स्तरीय व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन से पहले, ओस्लो में विभिन्न स्थानों पर चार गोलमेज सम्मेलन आयोजित किए गए थे। इन सत्रों में स्वास्थ्य सेवा में नवाचार, समुद्री सहयोग, बैटरी और ऊर्जा भंडारण प्रणाली, डिजिटलीकरण और विद्युतीकरण, और पवन ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

<><><> 

On the last leg of his five-nation visit, Prime Minister Narendra Modi will arrive in Rome, Italy, on a two-day state visit today at the invitation of his Italian counterpart Georgia Meloni. Prime Minister Modi will have bilateral talks with Prime Minister Meloni. He will also call on the President of Italy, Sergio Mattarella. Mr. Modi is scheduled to hold talks with business leaders to further promote trade and investment between the two countries. and Members of the Indian diaspora in Italy have welcomed the visit. Foreign-born first Padma Shri awardee artiste and renowned Odissi dancer Ileana Citaristi said the visit reflects the strong cultural bond between India and Italy. Diaspora members Vijay Topo and Vichitra Singh said stronger cooperation in technology and dairy sectors could create new opportunities for Indian youth.

<><><> 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के मजबूत, आत्मविश्वासी और सक्षम राष्ट्र बनने का प्रतीक बताया है।

हनोई में कल भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत “पहले परमाणु हमला नहीं” करने की नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, लेकिन वह परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा और किसी भी दुश्मन की दुस्साहसपूर्ण कार्रवाई का करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह केवल तकनीकी प्रगति ही नहीं, बल्कि नए भारत की पहचान भी है।

<><><> 

Judges Inquiry Committee investigating allegations concerning Justice Yashwant Varma submitted its report to Lok Sabha Speaker Om Birla  at the Parliament House. It was presented in accordance with the statutory requirements under the Judges (Inquiry) Act, 1968. The report will be laid in both Houses of Parliament in due course. The Committee was constituted by Lok Sabha Speaker on 12th August last year. Presiding Officer of Judges Inquiry Committee, Supreme Court Judge Justice Aravind Kumar along with Chief Justice of the Bombay High Court Justice Shree Chandrashekhar and Senior Advocate Karnataka High Court B.V. Acharya presented the Report of Judges Inquiry Committee to Mr Birla.

<><><> 

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह कार्रवाई कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश और सीबीआई की जांच के बाद की गई है। संदीप घोष पर मेडिकल कॉलेज में खरीद से जुड़े मामलों में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है।

सीबीआई ने भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय भी धनशोधन के पहलुओं की जांच कर रहा है।

<><><> 

सरकार ने उन यूट्यूब वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत में केवल नौ दिन का तेल भंडार बचा है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा भ्रामक है। जांच ईकाई ने बताया कि भारत के पास लगभग 60 दिनों के कच्चे तेल का भंडार है और शोधन क्षमता भी पर्याप्त है। जांच ईकाई ने कहा कि देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कमी नहीं है और ईंधन आपूर्ति की स्थिति स्थिर, सुरक्षित और लगातार निगरानी में है। जांच ईकाई ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं और ईंधन और गैस की उपलब्धता के संबंध में केवल सरकारी सूत्रों द्वारा जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।

<><><> 

Union Minister of Ports, Shipping and Waterways, Sarbananda Sonowal chaired a review meeting in New Delhi on the rollout of the much anticipated Water Metro services in the country. He said, the Centre has advanced plans to roll out Water Metro services in 18 cities, with Guwahati among those identified for Phase I. Cities including Srinagar, Patna, Varanasi, Ayodhya and Prayagraj are also part of Phase I, while Tezpur and Dibrugarh in Assam have been proposed for Phase II of the project. Highlighting the initiative, Mr Sonowal said, the proposed Water Metro systems is significantly less capital intensive as it utilises existing waterways with minimal civil infrastructure.

<><><> 

आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से जयपुर में शाम साढ़े सात बजे से होगा।

<><><> 

अब आपको देंगे महानगरों का हाल, शुरूआत कर रहे हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के समाचार से

भारतीय संत महापरिषद का वैश्विक सम्‍मेलन कल नई दिल्‍ली स्थित रामकृष्‍ण मिशन में आयोजित किया गया। इस सम्‍मेलन का मुख्‍य उद्देश्‍य सांस्‍कृतिक सद्भाव बढ़ाना, सभ्‍यतागत एकता को आध्‍यात्मिक संवाद से जोड़ना और भारत में निहित साझा परंपराओं के माध्‍यम से भारतीय मूल्‍यों का पुनरुद्धार करना था। सम्‍मेलन के दौरान संतों ने भारत भर में संस्‍कार केंद्रों की स्‍थापना पर चर्चा की। इसके अलावा सम्‍मेलन में भाग लेने वालों ने भावी पीढि़यों के लिए भारत की आध्‍यात्मिक और सभ्‍यतागत विरासत के संरक्षण पर बल दिया।  

<><><> 

दिल्‍ली नगर निगम-एमसीडी ने करोल बाग ज़ोन में धूल नियंत्रण उपायों को सुदृढ़ करने और  प्रमुख लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर स्वच्छता में सुधार सुनिश्चित करने के लिए 15 दिवसीय “धूल मुक्त सड़क” अभियान शुरू किया है। यह अभियान निरंतर मशीनों द्वारा सड़क सफाई, मैनुअल सफाई और बड़े पैमाने पर धूल हटाने की गतिविधियों के माध्यम से सड़कों को “नो डस्ट” स्थिति में बनाए रखने पर केंद्रित है।

इस सफाई अभियान में एमआरएस मशीनें, वाटर स्प्रिंकलर/एएसजी, पानी के टैंकर, ऑटो टिपर और साथ ही 40 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत प्रमुख सड़क मार्गों की नियमित निगरानी, कचरे का त्वरित उठान और निरंतर रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि दीर्घकालिक धूल नियंत्रण और बेहतर सार्वजनिक स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, करोल बाग ज़ोन के उपायुक्त दिलखुश मीणा ने बताया कि यह अभियान सख्त फील्ड मॉनिटरिंग और समर्पित सफाई व्यवस्था के साथ संचालित किया जा रहा है, उन्‍होंने बताया कि स्वच्छता अभियानों के अंतर्गत साफ-सुथरी सड़कें, प्रभावी धूल नियंत्रण और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

<><><> 

The Tamilnadu Government carried out a major reshuffle in several departments including municipal administration, energy, transport, water rsources and Greater Chennai Corporation and Chennai Metropolitan Development Authority. Gagandeep Singh Bedi has been transfered and posted as Additional Chief Secretary to Government Municipal administration and water supply department. Dr. G.S.Sameeran has been appointed as Commissioner of Greater Chennai Corporation replacing J.Kumaragurubaran.Satya Brata Sahoo has been transferred as Principal Secretary to Government Youth welfare and sports development has been transferred to Government water resources department. P.Amudha,Additional Chief Secretary has been posted to Government  cooperation, food and consumer Protection.

<><><> 

महाराष्ट्र आवास और विकास प्राधिकरण-एमएचएडीए के मुंबई बोर्ड ने 2 हजार 640 फ्लैटों के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इन फ्लैटों को 30 मार्च, 2026 को बिक्री के लिए पेश किया गया था। सोमवार को मुंबई से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब आवेदन 28 मई, 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा, लॉटरी में शामिल कन्नमवार नगर-विक्रोली (पूर्व) परियोजना के 1 हजार 221 फ्लैटों में से, एमएचएडीए ने बताया कि 6 सौ 10 फ्लैट अब विशेष रूप से उच्च आय वर्ग के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। बोर्ड ने बताया कि अब तक 78 हजार 976 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राधिकरण ने बताया कि आवेदनों की अनंतिम सूची 10 जून को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम सूची 16 जून को एमएचएडीए की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। फ्लैटों की बिक्री के लिए कम्प्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ की तारीख, स्थान और समय की घोषणा बाद में की जाएगी।

<><><> 

महाराष्ट्र सरकार ने छह तीर्थ स्थलों के विकास के लिए 9 सौ 93 करोड़ 72 लाख रुपये की फंडिंग की मंज़ूरी दी है। इन स्थलों में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, देहू में संत तुकाराम महाराज जन्मस्थान, सतारा में अजिंक्यतारा किला और छत्रपति शाहू महाराज का समाधि स्थल शामिल हैं। सोमवार को हुई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विकास योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे इन सभी स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।

<><><> 

Karnataka State Government is organising Sadhana Samavesha to commemorate its third anniversary. The anniversary celebration of the government will be marked by handing over title deeds of properties to 1.52 lakh beneficiaries at a public event to be held in Tumkuru tomorrow. The Opposition party BJP in the state has criticised the Government for holding the event when scores of farmers are committing suicide in the state. The leader of the Opposition R Ashoka charged that the convention is organised by misusing the tax money of the people.

 <><><>

Visvesvaraya Technological University of Karnataka has joined hands with Neosky Company to train their engineering students with a DGCA Remote Pilot Certification to procure a Drone license. The Directorate General of Civil Aviation, DGCA issues the drone license for the trained engineers. This one week training will help them to operate drones.

<><><> 

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में ‘जल जीवन मिशन’ को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान कोलकाता में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग तथा जन स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल उपस्थित थे। अपने वीडियो संबोधन में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन को पूरी मुस्तैदी के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान इस कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया था।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि जल जीवन मिशन को लागू करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके तहत हर घर को पाइप से पेयजल की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों को भी पाइप से पेयजल के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

<><><> 

Oil marketing companies in Telangana have confirmed that petrol, diesel, and cooking gas supplies are sufficient and stable across the state. There is no shortage of any fuel product anywhere. The companies said they are closely monitoring supply and improving delivery systems. During the first half of May, petrol supplies increased by 14.2 percent and diesel supplies went up by 15.7 percent.

<><><> 

राजधानी दिल्ली में आज लू चलने और दोपहर बाद और शाम को तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

वहीं मुंबई में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोलकाता में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

<><><> 

Chennai is expected to have a generally cloudy sky with light rain. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 37 degree.

Bengaluru is expected to have Thunderstorm with rain. The minimum temperature was  22 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning. The temperature will hover between minimum of 29 degree and a maximum of 40 degree Celsius.

<><><> 

अब समय है इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाओं के जिक्र का। आज 19 मई है। देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है।

  1. 1571: स्पेनिश विजेता मिगुएल लोपेज़ डी लेगाज़पी ने मनीला शहर की स्थापना की, इसे स्पेनिश ईस्ट इंडीज की राजधानी घोषित किया।
  2. 1743: French scientist Jean-Pierre Christin developed the Lyon thermometer, introducing the centigrade scale based on the freezing and boiling points of water.
  3. 1780: “न्यू इंग्लैंड का काला दिन” तब हुआ, जब दोपहर के समय अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा गया; इसकी वजह संभवतः बड़े पैमाने पर लगी जंगल की आग और घना कोहरा था।
  4. 1862: President Abraham Lincoln signed the Homestead Act, allowing citizens to claim 160 acres of surveyed government land.
  5. 1919: Mustafa Kemal Atatürk landed at Samsun, launching the Turkish War of Independence and beginning the creation of modern Turkey.
  6. 1911: डोमिनियन पार्क्स ब्रांच (अब पार्क्स कनाडा) की स्थापना हुई, जिससे यह दुनिया का पहला राष्ट्रीय उद्यान सेवा (national park service) संगठन बना
  7. 1950: मिस्र ने इज़राइली जहाजों के लिए स्वेज़ नहर बंद कर दी, जिससे पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया।
  8. 1959: The North Vietnamese Army established Group 559 to build and maintain the strategic Ho Chi Minh Trail.
  9. 1971: भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में अपना पहला पनडुब्बी बेस, INS वीरबाहु, शुरू किया।

<><><> 

अब याद करते हैं उन महान विभूतियों को जिनका आज जन्‍मदिन, जयंती या पुण्‍यतिथ‍ि है।

Frederic Ogden Nash (August 19, 1902 – May 19, 1971) was an American poet well known for his light verse, of which he wrote more than 500 pieces. With his unconventional rhyming schemes, he was declared by The New York Times to be the country’s best-known producer of humorous poetry. Nash was best known for surprising, pun-like rhymes, sometimes with words deliberately misspelled for comic effect, as in his retort to Dorothy Parker’s humorous dictum.Sometimes the words rhyme by mispronunciation rather than misspelling, as in:Farewell, farewell, you old rhinoceros,I’ll stare at something less prepoceros. If that doesn’t make you smile I am sure this poem by Ogden Nash will sprinkle some humour to make your morning bright.

<><><> 

आज पुण्यतिथि है विजय तेंदुलकर की l उनका जन्म: 6 जनवरी 1928 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ था l (मृत्यु: 19 मई 2008) उनका नाम आधुनिक भारतीय नाटक और रंगमंच के विकास में अग्रणी है। पांच दशक से ज़्यादा समय तक सक्रिय रहे तेंदुलकर ने रंमगंच और फ़िल्मों के लिए लिखने के अलावा कहानियाँ और उपन्यास भी लिखे।विजय तेंदुलकर ने पचास से भी अधिक नाटकों की रचना की है। हिंदी में उनके तीस नाटकों का अनुवाद और मंचन किया जा चुका है। खामोश अदालत जारी है’, ’ गिद्ध’ ‘,सखाराम बाइंडर’ ,‘जाति ही पूछो साधु की’,‘ घासीराम कोतवाल’,‘ कन्यादान’,‘ कमला’ आदि नाटकों के जरिए तेंदुलकर की जो छवि नाट्य जगत में स्वीकृत हुई वह मराठी नाटककार की ही सीमा में बंधकर नहीं रह सकी।निशान्त’ आदि कई, ‘समांतर सिनेमा’ आन्दोलन से जुड़ी, फ़िल्मों की पटकथा उन्होंने लिखीं। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक जीवन में उनका व्यक्तित्व अलग से पहचाना जाता है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कालिदास सम्मान, पद्म भूषण, महाराष्ट्र राज्य सरकार सम्मान, संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, ‘फिल्म फेयर अवॉर्ड, महाराष्ट्र गौरव आदि से सम्मानित किया गया था l

<><><> 

Ruskin Bond (born 19 May 1934) is an Indian author and poet. His first novel, The Room on the Roof, published in 1956, received the John Llewellyn Rhys Prize. Bond has authored more than 500 short stories, essays, and novels which include 69 books for children.He was awarded the Sahitya Akademi Award in 1992 for Our Trees Still Grow in Dehra. He was awarded the Padma Shri in 1999 and the Padma Bhushan in 2014.He attended Bishop Cotton School in Shimla, graduating in 1951. There he won several writing competitions, including the Irwin Divinity Prize and the Hailey Literature Prize. He wrote one of his first short stories, “Untouchable”, at the age of sixteen in 1951. Bond’s interest in supernatural fiction led him to write popular titles such as Ghost Stories from the Raj, A Season of Ghosts, and A Face in the Dark and Other Hauntings. Since then, he has written over five hundred short stories, essays and novels, including The Blue Umbrella, Funny Side Up, A Flight of Pigeons (on which the Hindi film Junoon is based), and more than 50 books for children. He also published his autobiography in what might be called two installments: Scenes from a Writer’s Life, describing his formative years growing up in Anglo-India, and a further autobiography, Lone Fox Dancing. The Lamp is Lit is a collection of essays and episodes from his journal. Since 1963, Bond has lived as a freelance writer in Mussoorie, staying with his adoptive family in Landour, Mussoorie’s Ivy Cottage, which has been his home since 1980. Asked what he likes most about his life, he said, “That I have been able to write for so long. I started at the age of 17 or 18 and I am still writing. Let’s listen to these lines recited by Rusty

<><><> 

आज पुण्यतिथि है शंभू मित्रा की l उनका जन्म- 22 अगस्त, 1915 को हुआ था l (मृत्यु- 19 मई, 1997) वे  रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे। उन्हें मुख्य रूप से बांग्ला थियेटर में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वे पश्चिम बंगाल राज्य से थे। उन्होंने 1939 में व्यावसायिक रंगमंच में प्रवेश किया। 1948 में उन्होंने मनोरंजन भट्टाचार्य के नेतृत्व में बहुरूपी नामक रंगमंच मंडली की स्थापना की।

1949 से 1971 तक, बहुरूपी ने उनके निर्देशन में रवींद्रनाथ टैगोर, सोफोक्लीज, हेनरिक इब्सन, तुलसी लाहिड़ी और अन्य प्रमुख नाटककारों की रचनाओं का मंचन किया। शंभू मित्रा को उनकी फ़िल्मों, ‘धरती के लाल’ (1946) तथा ‘जागते रहो’ (1956) से विशेषतौर पर पहचान मिली थी। उन्हें ‘पद्म भूषण’  और ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से  सम्मानित किया गया था।

<><><> 

Sidharth “Sid” Sriram (born 19 May 1990) is an Indian Carnatic musician, music producer, playback singer. He is an R&B songwriter and has been working in the Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Hindi, Marathi and English music industry. He regularly collaborates with his sister Pallavi Sriram, a Bharatanatyam dancer, and music director. Lets listen to this melodious song sung by Sid Sriram

Darbuka Siva, Sid Sriram

<><><> 

आज जयंती है गिरीश कर्नाड की l उनका जन्म:19 मई, 1938 को माथेरान,महाराष्ट्र में हुआ था l ( निधन: 10 जून 2019) वे एक जाने माने कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता हैं।   उन्होंने हिन्दी में उत्सव, मंथन, इक़बाल, डोर, एक था टाइगर,टाइगर जिंदा है जैसी फ़िल्मों में काम किया।  उनके लिखे नाटकों में ‘ययाति’, ‘तुग़लक’, ‘हयवदन’, ‘अंजु मल्लिगे’, ‘अग्निमतु माले’, ‘नागमंडल’, ‘अग्नि और बरखा’ आदि बहुत प्रसिद्ध हैं।  गिरीश कर्नाड को 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार के अलावा पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

<><><> 

आज जन्मदिन है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की l उनका जन्म 19 मई 1974 को बुढ़ाना , उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ है l नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अभिनय का अध्ययन करने के बाद , सिद्दीकी ने सरफरोश (1999), शूल (1999) और मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003) जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएँ निभाईं।

<><><> 

अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8:15 AM. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

<><><>