दोस्तों लगातार आगे बढ़ती और पल-पल रंग बदलती जि़दगी की सुहानी सुबह को कुछ और पुर-सुकून और यादगार बनाने के लिये आ गये हैं हम लेकर आज सवेरे का ये अंक एफएम गोल्ड पर। मनोरंजन और जानकारियों भरे इस सफर में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। कार्यक्रम में हम आपको देंगे देश और दुनिया के समाचार, महानगरों का जानेंगे हाल, बात होगी मौसम की, इतिहास में दर्ज कुछ घटनाओं का जिक्र करेंगे, जिनका रिश्ता है आज की तारीख से और याद करेंगे कुछ जानी-मानी हस्तियों को, जिनका है आज जन्मदिन, जयंती या पुण्यतिथि। आज आपका हमसफर हूँ मैं मुनीष शर्मा अपनी सहयोगी नीना अरेकल के साथ। नीना नमस्कार।
Namaskar, Good morning, and very warm welcome MUNISH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 05th of MAY.
<><><>
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने अभी तक विधानसभा की 293 सीटों में से दो सौ 6 सीटे जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
असम में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
पुद्दुचेरी में एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- ए.आई.एन.आर.सी. के तहत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है।
<><><>
In Keralam, the Congress led UDF has clinched a decisive win. While the Congress won 63 seats, its ally IUML added 22, giving the alliance a dominant edge across the state. On the other hand, the BJP, which had no representation in the Assembly, has secured three seats this time. BJP State President Rajeev Chandrasekhar secured a stunning victory from Nemom in Thiruvananthapuram.
In Tamil Nadu, actor-turned-politician Vijay’s party, Tamilaga Vetri Kazhagam, TVK has created history emerging as the single largest party after winning 108 seats in the first election contested after its formation. TVK Chief C Joseph Vijay won both Perambur and Tiruchy East seats. In the 234-member Assembly, the ruling DMK secured 59 seats, while its main rival, the All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam, won 47 seats. Chief Minister M. K. Stalin lost to TVK candidate V. S. Babu at Kolathur in Chennai by a margin of around 8,700 votes.
Our Correspondent reports, TVK Chief Vijay will be the next Chief Minister of state soon. The party is falling short of 10 seats for the majority to form the government.
<><><>
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह दिन कई मायनों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने यह बात कही।
श्री मोदी ने कहा कि देश में गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भाजपा का कमल खिला हुआ है।
<><><>
External Affairs Minister Dr S Jaishankar held a meeting with his Jamaican counterpart Kamina Johnson Smith along with other Cabinet Ministers of the country. In a social media post, Dr Jaishankar said that during the meeting, they reviewed various facets of the partnership between India and Jamaica. They also deliberated on taking forward ties in education, health, agriculture, digital tourism, sports, entertainment, infrastructure, capacity building and multilateral issues.
Dr Jaishankar also interacted with Jamaica’s industry and business leaders. He emphasized that the imperative to deepen India-Jamaica business ties is that much stronger as countries across the globe diversify and seek reliable partners.
<><><>
ईरान के ड्रोन हमले के बाद कल फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र में भीषण आग लग गई। पिछले महीने युद्धविराम लागू होने के बाद से संयुक्त अरब अमीरात पर यह पहला हमला है जिसमें भारी नुकसान हुआ है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान अमरीका के जहाजों को निशाना बनाता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उनकी यह टिप्पणी संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान के हमले की खबरों के बाद आई है। वाशिंगटन के अनुसार अमरीकी सेना ने जलडमरूमध्य में सात ईरानी नौकाओं पर हमला किया है। अमरीकी केंद्रीय कमान – सेंटकॉम ने कहा कि जहाजों को नष्ट करने के अभियान में हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, ईरान ने अभी तक इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये हमले अमरीका द्वारा “प्रोजेक्ट फ्रीडम” कहे जाने वाले अभियान का हिस्सा हैं।
<><><>
In IPL Cricket, Mumbai Indians defeated Lucknow Super Giants by six wickets at Wankhede Stadium in Mumbai last night. Chasing the target of 229 set by Lucknow Super Giants Mumbai overhauled the score 18.4 overs losing four wickets. Earlier, put into bat first, Lucknow Super Giants scored 228 runs for the loss of five wickets in stipulated 20 overs. Ryan Rickelton was declared player of the match.
Today, Delhi Capitals and Chennai Super Kings will clash at Arun Jaitly Stadium in Delhi at 7:30 PM.
<><><>
और अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की खबरों का रूख करते हैं–
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पश्चिमी दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से लगभग तीन किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
<><><>
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि कल दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच के चलते राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक बहादुर शाह ज़फर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और आसफ अली रोड पर भारी जाम रहने की संभावना है। इन मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा, स्टेडियम के आसपास केवल अधिकृत लेबल वाले वाहनों को पार्किंग मिलेगी, जिसमें वाहन संख्या और चालक का मोबाइल नंबर अंकित होना अनिवार्य है।
<><><>
Tamilnadu Engineering admissions committee opened applications for engineering admissions counselling. Class 12 students can apply for counselling till 2nd June. According to the admissions schedule, the engineering rank list will be released on 29th June. Online engineering counselling is likely to be conducted in July. TNEA said that the counselling dates will be updated after getting approval from All India Council for Technical Education. Candidates will be assigned a random number on 5th June. Certificate verification will be done from 8th to 20th June. State board Class 12 exam results are scheduled to be released on 8th May while the CBSE results are likely in the third week of May.
<><><>
नवनियुक्त जापानी वाणिज्य दूताधिकारी सातो हितोमी ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। हितोमी ने कहा कि 2027 में भारत-जापान राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे, जिसके उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोनों पक्षों ने मेट्रो और हाई-स्पीड रेल सहित बुनियादी ढांचे में सहयोग पर जोर दिया और शिक्षा, कौशल और संस्कृति के क्षेत्र में संबंधों को विस्तार देने पर चर्चा की। राज्यपाल ने शैक्षणिक सहयोग और भाषा विनिमय पहलों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
<><><>
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि तीव्र तकनीकी प्रगति शासन व्यवस्था को बदल रही है। उन्होंने एआई और मानवीय संवेदनशीलता के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में “बदलती दुनिया में डिजिटल शासन” विषय पर आयोजित ‘टेक-वारी 2.0’ कार्यक्रम में बोलते हुए अग्रवाल ने कहा कि भविष्य की प्रणालियों में मनुष्य और मशीन का एकीकरण बढ़ता जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित करना आवश्यक हो जाएगा कि प्रौद्योगिकी जन-केंद्रित बनी रहे।
<><><>
The Karnataka Chitrakala Parishath in Bengaluru will host the second edition of Namma Art Bengaluru from May 6 to 10th. The national art fair, envisioned as a platform for contemporary and traditional works, will transform this premier fine art campus into a hub for artists and enthusiasts. The Chairperson and MD of Kirloskar Systems Geetanjali Vikram Kirloskar, Chairman of Bharatiya Vidya Bhavan K G Raghavan, art historian Ashrafi S Bhagat and art collector Rahul Baswani will inaugurate Namma Art Bengaluru programme on May 6th evening. Over 150 artists from across India will exhibit their works in dedicated booths spread across the campus. A centrepiece of the fair is a specially curated exhibition by art historian Lina Vincent, titled Mapping Periphery and Centre: A Pan India dialogue. She has curated the works of over 70 senior master artists. The theme explores the complex relationships between geographical and cultural centres and peripheries through personal mapping, memory and landscape.
<><><>
Telangana’s Minister for Irrigation and Civil Supplies N. Uttam Kumar Reddy has ordered an urgent expansion of paddy procurement operations due to unseasonal rains threatening the harvest. So far, the state has procured 14.80 lakh metric tonnes of paddy from 1.84 lakh farmers. Over Rs 2,001 crores have been paid to farmers’ accounts. All 8,575 paddy procurement centres are fully operational across the state. Heavy rains and strong winds have damaged paddy stocks in several districts including Nalgonda, Mahabubnagar, and Khammam. The Minister directed officials to protect farmers’ produce by immediately covering stocks with tarpaulins. Wet paddy will be shifted to parboiled rice mills to prevent total loss. The government has arranged intermediate storage capacity of 16 lakh metric tonnes as a backup.
<><><>
मौसम
राजधानी में आज बारिश के साथ आंधी का पूर्वानुमान है। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मुम्बई में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। कोलकाता में आंशिक रूप से बादल रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Chennai is expected Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature wiil be around 27 degree Celsius and maximum will be around 39 degree. Bengaluru is expected Thunderstorm with rain. The minimum temperature is expected to be 23 degree Celsius and maximum will be around 35 degree. Hyderabad is expected Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning. The temperature will hover between minimum of 26 degree and a maximum of 41 degree Celsius.
<><><>
और अब चलते हैं इतिहास के पन्नों में और जानते हैं कि आज के दिन क्या कुछ खास हुआ।
- 1789 – The Estates-General convened at Versailles, which marked the first such meeting in 175 years and served as the primary spark for the French Revolution.
- 1809 – Mary Kies became the first woman to received a US patent for a straw-and-silk weaving technique.
- 1821 – Napoleon Bonaparte died at Longwood, on the Atlantic island of Saint Helena, where he had been exiled following his defeat at the battle of Waterloo
- 1835 – महाद्वीपीय यूरोप में पहली रेलवे लाइन बेल्जियम में ब्रुसेल्स और मेखलेन के बीच शुरू की गई थी।
- 1930 में ब्रिटिश पायलट एमी जॉनसन ने लंदन के क्रॉयडन से उड़ान भरी; वह इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया तक अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला बनीं।
- 1945 – The Prague Uprising began as the Czech resistance made a final attempt to liberate the city of Prague from German occupation during World War II.
- 1955 – संघीय गणराज्य जर्मनी ने पूर्ण संप्रभुता प्राप्त की थी क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद मित्र देशों का कब्जा आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया था।
- 1961 – Alan Shepard performed the first American human spaceflight as he piloted the Freedom 7 capsule during a 15-minute suborbital mission.
- 2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने घोषित किया था कि किसी व्यक्ति की सहमति के बिना नारको-एनालिसिस, पॉलीग्राफ या ब्रेन-मैपिंग परीक्षण करना असंवैधानिक है।
- 2017 – ISRO successfully launched the South Asia Satellite (GSAT-9) using the GSLV-F09 rocket to provide communication services to SAARC member nations.
<><><>
और आईये अब बात करते हैं उन महान व्यक्तियों की जिनकी आज है पुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन।
Karl Marx (5 May 1818 – 14 March 1883) was a German philosopher, social and political theorist, economist, historian, journalist, and revolutionary socialist. He developed the theory of historical materialism, analyzing class struggle under capitalism and predicting the system’s overthrow by the proletariat in favor of communism. Marx co-authored The Communist Manifesto with his lifelong friend Friedrich Engels, and undertook a critique of classical political economy in his magnum opus, Das Kapital. Marx’s ideas and their subsequent development, collectively known as Marxism, have had enormous influence and have influenced revolutionary movements in many countries.
His political and philosophical thought had enormous influence on subsequent intellectual, economic and political history, and his name has been used as an adjective, a noun and a school of social theory. Marx’s critical theories about society, economics and politics – collectively understood as Marxism – hold that human societies develop through class struggle. Time to ponder upon some of his thoughts on how modern work is alienated. Let’s listen to Karl Marx’s theory of politics…
<><><>
आज प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक, गायक और व्यवसायी गुलशन कुमार दुआ की जयंती है। वह ‘टी-सीरीज़’ के संस्थापक थे। गुलशन कुमार का नाम फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने काफी कम समय में ही शोहरत की उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है। उन्होंने टी-सीरीज़ कैसेट्स के माध्यम से अधिकांश देवी-देवताओं के भजन व गीत जनता के बीच ला दिये। इनमें से अधिकांश गीत बेहद ही सफल रहे हैं। उन्होंने ढेर सारे भक्ति गाने गाए जिन्हें लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। गुलशन कुमार की आवाज में भक्ति संगीत ‘मैं बालक तू माता शेरा वालिये‘ को लोगों ने हमेशा पसंद किया है।
<><><>
Craig Ashley David (born 5 May 1981) is an English singer, songwriter, rapper, DJ and record producer who rose to fame in 1999, featuring on the single “Re-Rewind” by Artful Dodger.David’s debut studio album, Born to Do It, was released in 2000, after which he has released a further five studio albums and worked with a variety of artists such as: Tinchy Stryder, Big Narstie, Kano and Jay Sean.David has 20 UK Top 40 singles and seven UK Top 40 albums, selling over 15,000,000 records worldwide as a solo artist. David has been nominated for 14 Brit Awards: 5 times for Best British Male, and twice for a Grammy Award nomination for Best Male Pop Vocal Performance. So dear listeners……..without much ado, let’s groove into the lyrics of the song …insomnia
<><><>
बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी थीं। वह एक प्रतिभावान छात्रा थीं। प्रीतिलता वादेदार ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की थी। ‘चटगांव शस्त्रागार काण्ड’ की घटना से प्रभावित होकर इन्होंने क्रांतिकारी मास्टर सूर्य सेन के दल की सदस्यता ले ली थी। 24 सितम्बर, 1932 को प्रीतिलता वादेदार ने ही सूर्य सेन के साथ मिलकर यूरोपीय क्लब पर हमला किया था।
<><><>
Christopher Maurice Brown (born May 5, 1989) is an American singer, songwriter, and actor. Born in Tappahannock, Virginia, he was involved in his church choir and several local talent shows from a young age.Having signed with Jive Records in 2004, Brown released his self-titled debut studio album the following year. It peaked at number two on the US Billboard 200 and was later certified double platinum by the Recording Industry Association of America (RIAA), selling an overall three million copies worldwide. With his first single “Run It!” peaking atop the US Billboard Hot 100, Brown became the first male artist as a lead since Diddy in 1997 to have his debut single top the chart. Here’s the song With you from his second album.
<><><>
Vishakha Singh (born 5 May 1986) is an Indian film actress, producer and entrepreneur. She has appeared in many Bollywood films including fukrey, fukrey returns.
She is also one of the committee members of Srishti Madurai. Her production house Lokaa Entertainment is a Mumbai based, content & creativity driven motion pictures production and distribution company founded in 2016. Let’s listen to the song from her movie Aa Sita Devi Navvula.
<><><>
आज हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद अली की पुण्यतिथि है। पहली फ़िल्म में संगीत देने के 64 साल बाद तक अपने साज का जादू बिखेरते रहने के बावजूद नौशाद ने केवल 67 फ़िल्मों में ही संगीत दिया, लेकिन उनका कौशल इस बात की जीती जागती मिसाल है कि गुणवत्ता संख्याबल से कहीं आगे होती है। यह नौशाद के संगीत का ही जादू था कि ‘मुग़ल–ए–आजम‘, ‘बैजू बावरा‘, ‘अनमोल घड़ी‘, ‘शारदा‘, ‘आन‘, ‘संजोग‘ आदि कई फ़िल्मों को न केवल हिट बनाया बल्कि कालजयी भी बना दिया। ‘बैजू बावरा’ की सफलता से नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पहला फ़िल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए फालके अवॉर्ड, ‘लता अलंकरण’ तथा 1992 में पद्म भूषण से उन्हें नवाज़ा गया।
<><><>