April 30, 2026 8:46 AM

printer

Aaj Savere

नमस्‍कार, सुप्रभात। आकाशवाणी के एफ.एम. गोल्ड पर आप सुन रहे हैं आपका पसंदीदा कार्यक्रम आज सवेरे, जहां दिन की शुरुआत होती है थोड़ी सी मिठास और ढ़ेर सारी एनर्जी के साथ। दोस्तों आज की सुबह एक नया पन्ना है, कल क्या हुआ उसे भूल जाइये और आज क्या करना है उस पर मुस्कुराईये। कहते हैं न कि अगर.. दिन की पहली चाय कड़क और मुस्कुराहट सच्ची हो तो दिन अपने आप बेहतरीन बन जाता है… तो चलिए अपने खिड़की के पर्दे खोलिये, ताजी हवा अंदर आने दीजिये और हमारे साथ नए दिन का स्वागत कीजिए। मैं हूं आपकी होस्ट और दोस्त जया भारती और मेरे साथ है मेरी कोहोस्ट सुभद्रा रामचंद्रन। सभी श्रोताओं को हमारा नमस्कार और सुभद्रा – A very good morning to you.

 

         

Namaskar, Good morning, and very warm welcome JAYA.  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 30th of APRIL.

 

 

<><><> 

 

           

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों में 92 दशमलव चार सात प्रतिशत मतदान हुआ है। यह आज़ादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।

 

           

राज्य में छह करोड़ 81 लाख मतदाता हैं। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 92 दशमलव दो आठ प्रतिशत था, जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 91 दशमलव 07 प्रतिशत था।

 

           

अब तक सबसे अधिक मतदान का रिकार्ड त्रिपुरा का है जहां 2013 के विधानसभा चुनाव में 93 दशमलव छह एक प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

           

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुद्दुचेरी के विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी। कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के लिए भी मतगणना की जाएगी।

 

 

<><><> 

 

           

रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव आज जम्मूतवी रेलवे स्‍टेशन से श्रीनगर-कटरा-वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के विस्‍तार मार्ग को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।  यह रेलगाड़ी अभी श्रीनगर और श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा के बीच चल रही है, जिसे आगे बढ़ाकर जम्‍मू तवी तक किया जा रहा है। इस रेलगाड़ी में अब आठ के बजाय 20 डिब्‍बें होंगे।   

 

जम्‍मू और श्रीनगर के बीच नियमित रेल सेवा शनिवार से शुरु होगी। यह रेलगाड़ी मंगलवार को छोड़कर सप्‍ताह में छह दिन चलेगी।

 

 

<><><> 

         

 

Union Minister for Ports, Shipping and Waterways Sarbananda Sonowal has said, India is advancing a roadmap to add 62 vessels in the financial year 2026-27, backed by an investment of over 51,000 crore rupees. Chairing a high-level inter-ministerial review meeting in New Delhi yesterday, regarding the Strait of Hormuz, Mr Sonowal called for urgent expansion of country’s shipping capacity to strengthen resilience against external disruptions. He also reviewed the joint venture between the Shipping Corporation of India and oil public sector undertakings to acquire 59 vessels. Mr Sonowal reiterated that the safety and security of Indian seafarers remains a top priority for the government.

 

 

<><><> 

 

             

गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिन के लद्दाख दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कल से शुरू हो रहे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्‍ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि विश्व के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के अवशेषों की पूजा करेंगे।

 

 

<><><> 

 

         

Tensions between Washington and Tehran continue to escalate, with the White House signaling that it is prepared to sustain a naval blockade of Iranian ports for an extended period. This comes amid financial cost to the United States crossing 25 billion dollars, as assessed by the Pentagon. President Donald Trump issued a blunt warning to Iran on social media, saying no deal if Tehran’s nuclear weapons pursuit continues. He said, Iran talks are now ‘telephonic’ amid stalled peace talks.

 

         

The latest developments point to a widening deadlock. Washington continues to insist that Iran’s nuclear programme must be part of any ceasefire framework, while Tehran has refused to negotiate under pressure.

 

 

<><><> 

         

In IPL Cricket, Sunrisers Hyderabad defeated Mumbai Indians by six wickets at Wankhede Stadium, last night. Chasing a target of 244 runs, Sunrisers Hyderabad scored 249 for 4 in 18.2 overs. Earlier, winning the toss, Mumbai Indians opted to bat and scored 243 for 5 in stipulated 20 overs. Today, Gujarat Titans will meet Royal Challengers Bengaluru at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad. The match will start at 7.30 PM.

 

 

<><><> 

 

           

दिल्‍ली नगर निगम में महापौर और उपमहापौर पद के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर- 53 रोहिणी ई से पार्षद प्रवेश वाही ने महापौर पद पर जीत दर्ज की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर-206 आनंद विहार से पार्षद मोनिका पंत ने उप-महापौर पद पर विजय प्राप्‍त की है।

 

 

श्री वाही ने महापौर पद के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्‍मीदवार वार्ड नंबर- 234 से पार्षद जरीफ को हराया। वहीं, उप-महापौर पद पर मोनिका पंत ने वार्ड नंबर -39 से पार्षद और कांग्रेस उम्‍मीदवार राजेश कुमार गुप्ता को शिकस्‍त दी। आम आदमी पार्टी ने महापौर और उप-महापौर पद के लिए अपना कोई उम्‍मीदवार खड़ा नहीं किया था। 

 

           

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश वाही और मोनिका पंत  को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

<><><> 

           

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गौवंश संरक्षण और गौशालाओं के विकास को लेकर अहम घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कल किशनगंज स्थित गौशाला परिसर में नवनिर्मित राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के अवसर पर की। उन्होंने बताया कि राजधानी में बनने वाली 13 नई गौशालाओं को ‘जीरो वेस्ट मॉडल’ पर विकसित किया जाएगा। साथ ही, दिल्‍ली सरकार द्वारा डेयरी कॉलोनियों के सुधार और पुनर्विकास के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

 

             

कार्यक्रम के दौरान, मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक जिले में एक नई गौशाला स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिसके लिए स्थानों की पहचान की जा चुकी है। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि इन गौशालाओं का विकास आधुनिक मॉडल पर किया जाएगा, जिसमें बायोगैस प्लांट, वेटरनरी अस्पताल, सोलर प्लांट और जीरो-वेस्ट मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

 

           

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी है, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

 

<><><> 

           

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष प्रतिकूल मौसम के कारण गेहूं की फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने वाली फसलों के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत सरकार ने गेहूं खरीद की गुणवत्ता मानकों में विशेष छूट को मंजूरी दी है, जो इस सीजन की शुरुआत से ही लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधित व्यवस्था के तहत अब गेहूं में चमक की कमी को 70 प्रतिशत तक स्वीकार किया जाएगा। साथ ही, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा को पहले के 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक कर दिया गया है। दिल्ली सरकार का यह निर्णय किसानों को राहत देने, उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

<><><> 

         

The India’s climate and energy frontiers report prepared by Schmidt Sciences with Indian Institute of Technology Madras has said that  stronger industrial policy will be critical for India’s low carbon growth. The report pointed out a well formulated industrial policy can help in creating employment in the sunrise sectors such as solar equipment manufacturing battery storage, green hydrogen and electric mobility. It said India has focussed more on renewable deployment than industrial development , while continuing to depend heavily on imports on clean energy components including 80 percent of its solar module components and lithium ion cells, which mostly came from China. According to the report  States such as Tamilnadu and Gujarat are leveraging industrial policy to attract clean energy investments and could serve as models.

 

<><><> 

           

मुंबई की लाईफलाइन कही जाने वाली लोकल रेलगाडियों में कल से अतिरिक्त वातानुकूलित (एसी) यानि एसी कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल रेलवे सीएसएमटी-पनवेल हार्बर लाइन पर चलने वाली 14 गैर-वातानुकूलित ट्रेन को एसी ट्रेनों में परिवर्तित करेगा, जिससे एसी ट्रेनों की कुल संख्या 108 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त पश्चिम रेलवे 12 नई वातानुकूलित रेलगाडियां शुरू करेगा और 17 रेलगाडियों को 12 से 15 डिब्बों में अपग्रेड करेगा। इसके अलावा, विरार-दहानू रोड मार्ग पर भी आठ 15 डिब्बों वाली ट्रेनें चलेंगी, जिससे क्षमता में वृद्धि होगी।

 

<><><> 

           

महाराष्ट्र सरकार ने कल महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर 12 नए डायलिसिस केंद्रों का उद्घाटन करके अपनी ‘महाडायलिसिस’ योजना का विस्तार करने की घोषणा की है। यह योजना सरकारी अस्पतालों में किडनी के मरीजों को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं प्रदान करती है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ होता है। नए केंद्रों के जुड़ने से राज्य भर में केंद्रों की कुल संख्या 92 से बढ़कर 104 हो जाएगी।

 

<><><> 

           

महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उप सचिव चंद्रकांत मोरे ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रगान और राज्यगीत प्रस्तुत किए गए।

 

<><><> 

         

Seven people died in Bengaluru after a compound wall at Bowring Hospital collapsed during heavy rain, hail, lightning, and strong winds. The state Chief Minister announced rupees 5 lakh compensation for each to the family of the deceased. The storm caused major disruption across the city. Fallen tree branches and waterlogging led to traffic problems. Metro services slowed down, creating long wait times and crowded stations, with many commuters stranded.The city recorded 78 mm of rain in the evening. More moderate rain, thunderstorms, and gusty winds of 30-40 km/h are expected tomorrow.

 

<><><> 

           

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने घोषणा की कि विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। कल शाम कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदान एजेंटों को जबरन हटाने, बूथों पर भीड़भाड़ या मतदाताओं को डराने-धमकाने की भी कोई घटना सामने नहीं आई। हालांकि, ईवीएम मशीनों से संबंधित समस्याओं सहित 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 23 की पुष्टि हो चुकी है। अधिकांश शिकायतें फाल्टा, मगराहाट, डायमंड हार्बर और बज बज से आईं। कुछ बूथों पर संभावित पुनर्मतदान पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

 

<><><> 

 

         

The Telangana government has taken full control of Hyderabad Metro Rail from L&T. A deal was signed in Hyderabad where the government, through Hyderabad Metro Rail Limited (HMRL), bought 100 percent shares of L&T Metro Rail (Hyderabad) Limited for ruppees 1,461.47 crore.

         

As part of the agreement, the Metro’s debt of ruppees 13,538.53 crore will now be refinanced with a state government guarantee. Officials from the government and L&T attended the signing.

         

Hyderabad Metro has been operated by L&T since 2017 and covers 69 km across three corridors. Around 4.5 lakh people use it daily. Before the takeover, L&T Chairman S.N. Subrahmanyan met Chief Minister A. Revanth Reddy.

 

<><><> 

           

श्रोताओं आप सुन रहे हैं कार्यक्रम आज सवेरे आकाशवाणी एफएम गोल्ड पर जया और सुभद्रा के साथ। कार्यक्रम का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए, अब जानते हैं कि आज मेट्रोज में मौसम कैसा रहने वाला है। सबसे पहले बात दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मौसम की।

 

राजधानी दिल्‍ली में आज बारिश के साथ तूफ़ान का अनुमान है। शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

 

मुम्बई में आज मुख्‍यत: आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

 

कोलकाता में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, और मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

 

<><><> 

 

         

Chennai is expected Partly cloudy sky today. The minimum temperature wiil be around 29 degree Celsius and maximum will be around 37 degree.

         

Bengaluru is expected rain or thundershowers this afternoon or in the evening. The minimum temperature is expected to be 21 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.

         

Hyderabad is expected Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm. The temperature will hover between minimum of 27 degree and a maximum of 40 degree Celsius.

 

<><><> 

 

Music lovers all over the world come together today to observe the INTERNATIONAL JAZZ DAY….In November 2011, UNESCO proclaimed 30 April as International Jazz Day recognising jazz as a force for dialogue, diversity and peace…..yes friends The story of jazz is written into the quest for human dignity, democracy and civil rights. It has given strength to the struggle against discrimination and racism.. International Jazz Day will celebrate its 15th anniversary in more than 190 countries around the world. Chicago, United States of America, will host this year’s All-Star Global Concert, featuring a record number of artists including Dee Dee Bridgewater, Jacob Collier, Kurt Elling, Renée Fleming, Herbie Hancock, Marcus Miller, and many more.

 

<><><> 

 

और श्रोताओं अब वक्त आ गया है अतीत के उस पार उन प्रमुख घटनाओं को याद करने का, जिन्होंने आज के दिन अपनी एक विशेष पहचान दर्ज की।

 

1789 – George Washington was inaugurated as the first President of the United States on this day.

 

1859 – Charles Dickens  A Tale Of Two Cities” is first published in literary periodical “All the Year Round”  in weekly instalments..until the month of November that year.

 

1897 – English physicist J. J. Thomson announced his discovery of the electron in a lecture to the Royal Institution.

 

1945 – German dictator Adolf Hitler and his wife Eva Braun committed suicide one day after they were married, just before the Russian troops entered his Berlin bunker at the end of World War II.

 

1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।

 

2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया। माइल्स पूरी तरह से नेत्रहीन हैं। उन्होंने विशेष ‘टॉकिंग’ फ्लाइट इंस्ट्रूमेंट्स (speech-output technology) का उपयोग किया, जो उन्हें ऊंचाई और दिशा की जानकारी बोलकर बताते थे। इस उड़ान का मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों में रोकी जा सकने वाली अंधता (preventable blindness) के खिलाफ लड़ने वाली चैरिटी ‘सीइंग इज बिलीविंग’ (Seeing is Believing) के लिए फंड जुटाना था।

 

2013 – Rajesh Khanna was officially bestowed with the title “The First Superstar of Indian Cinema” at the Dadasaheb Phalke Academy Awards on April 30, 2013. This was a posthumous honor for his unmatched contribution to Indian cinema, recognizing his stardom, which included a record 15 consecutive solo hits between 1969 and 1971.

 

2013- 30 अप्रैल का दिन भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Kaka) के लिए बेहद खास पहचान लेकर आया। इसी दिन उन्हें आधिकारिक तौर पर एक ऐसी उपाधि दी गई जो उनके व्यक्तित्व का पर्याय बन गई।

 

<><><> 

 

और अब समय है उन प्रमुख व्यक्तियों को याद करने का जिनकी आज हैपुण्यतिथि, जयंती या जन्मदिन…..

           

सरदार हरि सिंह नलवा (अंग्रेज़ी: Hari Singh Nalwa, जन्म– 28 अप्रॅल, 1791, गुजरांवाला, पंजाब; मृत्यु– 30 अप्रैल, 1837)

 

आज पुण्यतिथि है, सरदार हरि सिंह नलवा की, वे महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य के सबसे पराक्रमी और विश्वसनीय सेनापति थे।

 

स्टेंजामेरे देश की धरती (हरी सिंह नलवा)

 

उन्हें दुनिया के इतिहास के सबसे महान युद्ध जनरलों में गिना जाता है, जिन्होंने अफ़गानों को उनके ही घर में घुसकर धूल चटाई थी। अफ़गानिस्तान में उनका इतना डर था कि वहाँ की माएँ अपने बच्चों को चुप कराने के लिए कहती थीं-“सो जा, नहीं तो नलवा आ जाएगा”।

           

उन्होंने अपने जीवन में लगभग 20 से अधिक महत्वपूर्ण लड़ाइयाँ लड़ीं और लगभग सभी में जीत हासिल की। सिख फौज के सबसे बड़े जनरल हरि सिंह नलवा ने कश्मीर पर विजय प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया। यही नहीं, काबुल पर भी सेना चढ़ाकर जीत दर्ज की। खैबर दर्रे से होने वाले इस्लामिक आक्रमणों से देश को मुक्त किया। 1831 में जमरौद की जंग में लड़ते हुए शहीद हुए। नोशेरा के युद्ध में हरि सिंह नलवा ने महाराजा रणजीत सिंह की सेना का कुशल नेतृत्व किया था।

           

बचपन में उन्होंने बिना किसी हथियार के अकेले एक बाघ (शेर) को मार गिराया था। उनकी इस बहादुरी को देख महाराजा रणजीत सिंह ने उन्हें ‘राजा नल’ जैसा वीर कहा, जिससे उनका नाम ‘नलवा’ पड़ गया।

 

<><><> 

 

         

Birth Anniversary of Swiss Psychiatrist EUGENE  BLEULER who made notable contributions to the understanding of mental illness,  and coined the term “schizophrenia” (1908) for the disorder previously named as dementia praecox.. Eugene Was Born This Day In 1857.

 

         

JACK J LEEDY American psychiatrist who was known as the “father of poetry therapy” was born this day in 1921….He popularized using poetry as a viable natural healing power for the mind. One method is to read poems to a patient, or have the patient read them, followed by discussions about the poem, which can lead to talking about themselves. Another technique is to encourage patients to write poetry, which can bring out hidden emotions. Leedy founded the National Association for Poetry Therapy (1969), served as its president, and influenced professionals worldwide. He wrote Poetry Therapy, The Use of Poetry in the Treatment of Emotional Disorders (1969) and Poetry as Healer: Mending the Troubled Mind (1973).

 

<><><> 

 

ऋषि कपूर (अंग्रेजी: Rishi Kapoor, जन्म– 4 सितंबर, 1952, चेंबूर, मुंबई; मृत्यु– 30 अप्रॅल, 2020, मुंबई, महाराष्ट्र)

 

हम याद करने हैं, भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता रहे ऋषि कपूर को, आज उनकी पुण्यतिथि है। कपूर खानदान में जन्मे ऋषि कपूर, शोमैन राज कपूर के बेटे थे। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत अपने पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) में एक बाल कलाकार के रूप में की, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘बॉबी’ (1973) थी, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई और उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। सुनते हैं इस फिल्म का ये गीत, जिसे आज भी लोग अक्सर गाते हैं-

 

गीतमैं शायर तो नहीं….

 

उनके करियर की प्रसिद्ध फिल्मों में ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘लैला मजनू’, ‘कर्ज़’, ‘प्रेम रोग’, ‘चांदनी’, ‘दामिनी’ और ‘बोल राधा बोल’ शामिल हैं। अपने करियर के बाद के वर्षों में उन्होंने ‘अग्निपथ’, ‘कपूर एंड संस’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्मों में शानदार चरित्र भूमिकाएं निभाईं।

 

 

सुनते हैं, फिल्म कर्ज का यह गीत, जो उनके करियर के सबसे प्रतिष्ठित गानों में से एक है।

 

 

गीतओम शांति ओम….

 

 

सुनते हैं एक और गीत, फिल्म: हम किसी से कम नहीं से, किशोर कुमार की आवाज़ और ऋषि कपूर का डांस आज भी पार्टियों की जान है।

 

 

गीतबचना ऐ हसीनों……

 

 

ऋषि कपूर पर ऐसे की कई, सदाबहार, सुरीले और यादगार गीत फिल्माए गए हैं, जिसकी गिनती करना भी मुश्किल हैं। उन्हीं से एक ये भी है…

 

 

गीततू तू है वही (ये वादा रहा)

 

<><><> 

 

         

Tributes to Mathematician GEORGE ROBERT STIBITZ who was regarded by many as the “father of the modern digital computer.” While serving as a research mathematician at Bell Telephone Laboratories in New York City, Stibitz worked on relay switching equipment used in telephone networks. In 1940, he gave a demonstration of the first remote operation of a computer.

         

April 30  is a day to salute MUDDY WATERS, by name of MCKINLEY MORGANFIELD, dynamic American blues guitarist and singer who played a major role in creating the post-World War II electric blues. He taught himself to play harmonica as a child and took up guitar at age 17. He eagerly absorbed the classic Delta blues styles of Robert Johnson, Son House, and others while developing a style of his own. A major influence on a variety of rock musicians-most notably the Rolling Stones (who took their name from his song “Rollin’ Stone”  

 

SONG – A DUET HERE JOINING MUDDY WATERS ARE THE ROLLING STONES MICK JAGGER KEITH RICHARDS.

         

Rockabilly country singer guitarist JOHNNY HORTON was born this day  music usually encompassed folk ballads based on American historic themes and legend. His 1959 single “The Battle of New Orleans”, was awarded the 1960 Grammy Award for Best Country & Western Recording..decades later the song was awarded the Grammy Hall of Fame Award and in 2001 the song ranked No. 333 of the Recording Industry Association of America’s “Songs of the Century”.

 

<><><> 

 

दादा साहब फाल्के (अंग्रेज़ी: Dada Saheb Phalke, जन्म: 30 अप्रैल, 1870; मृत्यु: 16 फ़रवरी, 1944)

 

हम याद कर रहे हैं, धुंडीराज गोविंद फाल्के को, जिन्हें दुनिया दादा साहब फाल्के के नाम से जानती है और भारतीय सिनेमा का पितामह मानती है। प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के की आज जयंती है। दादा साहब ने न केवल भारत की पहली फिल्म बनाई, बल्कि उस मनोरंजन उद्योग की नींव भी रखी जो आज दुनिया में सबसे बड़ा है। उन्होंने 1913 में भारत की पहली फुल-लेंथ फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई। यह एक मूक (Silent) फिल्म थी, जिसकी शूटिंग मुंबई के दादर में हुई थी। उस समय महिलाओं का फिल्मों में काम करना वर्जित था, इसलिए ‘राजा हरिश्चंद्र’ में रानी तारामती की भूमिका एक पुरुष कलाकार (सालुंके) ने निभाई थी।

           

अपने 19 साल के करियर में उन्होंने 95 फीचर फिल्में और 27 लघु फिल्में बनाईं। उनकी एकमात्र बोलती फिल्म ‘गंगावतरण’ (1937) थी।

           

1969 में दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर, भारत सरकार ने उनकी याद में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत की, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है।

 

<><><> 

 

         

Birth anniversary tributes to singer songwriter BOBBY VEE one of the longest lasting teen idols of the early Sixties, Bobby Vee got his lucky break when he and and his band the Shadows filled in for the late Buddy Holly at a 1959 Mason City, Iowa, concert days after Holly was killed in a plane crash. Shadows  later on became a backing band for cliff Richard  but bobby vee continued recording solo…

 

<><><> 

 

मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी (अंग्रेज़ी: Meera Sahib Fathima Beevi, जन्म– 30 अप्रैल, 1927; मृत्यु– 23 नवंबर, 2023)

 

आज ही जयंती है, भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश, मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी की। फ़ातिमा बीबी भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। उनका जन्म केरल के पत्तनमतिट्टा में हुआ था। उन्होंने त्रिवेंद्रम से रसायन विज्ञान में स्नातक और फिर कानून की पढ़ाई की। वह 1950 में एडवोकेट के रूप में पंजीकृत हुईं और बार काउंसिल परीक्षा में स्वर्ण पदक जीता। सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया। 1997 से 2001 तक वह तमिलनाडु की राज्यपाल भी रहीं। भारत सरकार ने उन्हें 2024 में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया है। इससे पहले उन्हें केरल सरकार द्वारा ‘केरल प्रभा’ पुरस्कार (2023) भी दिया गया था।

 

<><><> 

         

He is nicknamed the Hitman for his sixers happy birthday to premier Indian international cricketer and former captain, ROHIT SHARMA who holds the record for the highest individual ODI score (264) and captaining Mumbai Indians to five IPL titles. In 2024: Led India to victory in the T20I World Cup.

 

<><><> 

 

चुनी गोस्वामी (अंग्रेज़ी: Chuni Goswami, जन्म– 15 जनवरी, 1938, किशोरगंज, पश्चिम बंगाल; मृत्यु– 30 अप्रॅल, 2020, कोलकाता)

 

 

आज पुण्यतिथि है, भारत के फुटबॉल खिलाड़ी चुनी गोस्वामी         की, जिनका नाम भारतीय फ़ुटबॉल के इतिहास में बहुत इज्जत से लिया जाता है। उन्होंने 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में उस भारतीय फ़ुटबॉल टीम का नेतृत्व किया, जिसने पहली बार एशियाई स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 1963 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया गया और 1983 में ‘पद्मश्री’ से अलंकृत किया गया।

 

           

उनका खेल में गेंद पर कमाल का नियंत्रण रहता था और उन्हें यह पता रहता था कि अपने साथी खिलाड़ी को कैसे और कब गेंद देनी है। यदि उन्हें फ़ुटबॉल के इतिहास में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ी कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।

 

<><><> 

           

श्रोताओं और अब समय आ गया है आपसे विदा लेने का….तो अनुमति दीजिए जया और सुभद्रा रामचंद्रन को आज का कार्यक्रम यहीं समाप्त करने की। कल फिर मिलेंगे इसी समय…… तब तक के लिए आप सुनते रहें आकाशवाणी एफएम गोल्ड।

<><><>