उसे ईश्वर कहे या प्रकृति, उस परम शक्ति के नाम से ही सभी का जीवन आनंदित है। उस परम शक्ति ने ही हमें स्वास्थ्य के रूप में सबसे बड़ा उपहार दिया है। संपत्ति संतुष्टि के रूप में सबसे बड़ी संपत्ति दी है।
मुस्कुराहट के रूप में सबसे बड़ी ताकत दी है और वफादारी के रूप में सबसे उत्तम रिश्ता दिया है। तो हमेशा प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहें और बढ़ते रहें जीवन पथ पर। इन्हीं प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ आकाशवाणी एफ.एम. गोल्ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार। आज की नई सुबह में आपके साथ मैं हूं मुकेश कुमार बल और मेरे साथ हैं, शगुन चोपड़ा। शगुन आपको भी मेरा नमस्कार।
Namaskar, Good morning, and very warm welcome MUKESH and a very warm welcome our dear listners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. It’s a bright new day with possibility and promises. We are thrilled to start this day with the perfect blend of music, news, and positivity as we bring our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 27th of APRIL.
<><><>
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ चुनावी जिले शामिल हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण में रिकॉर्ड 93 दशमलव एक नौ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में 4 मई को मतगणना होगी।
<><><>
The Election Commission has announced a stringent security plan for the second phase of assembly polls in West Bengal, making it clear that any attempt to disrupt voting or obstruct electors would be dealt with firmly. The EC directed security personnel to carry out constituency-wise deployment and step up area domination exercises in interior lanes and sensitive neighbourhoods to ensure that voters can exercise their franchise without fear. During a high-level coordination meeting, attended by poll officials, senior police officers and commanders of central forces from three election districts under Kolkata, the EC reviewed the preparedness in 142 constituencies that would go to polls on April 29.
Meanwhile, state Chief Electoral Officer Manoj Kumar Agarwal, who visited Kakdwip in South 24 Parganas district ahead of the second phase of polling, held a meeting with representatives of various political parties and urged them to encourage voters to participate freely.
<><><>
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 कच्चे बमों की बरामदगी के मामले में जांच हेतु मामला दर्ज किया। एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसरण में आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने मामला दर्ज किया है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल पुलिस को चुनाव वाले राज्य में देसी बमों के अवैध निर्माण में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। यह निर्देश तब जारी किया गया जब पुलिस ने दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में एक व्यक्ति के घर से बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए, जो कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ता था।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi will arrive in Gangtok today on a two-day visit to Sikkim. Upon his arrival, Prime Minister will take part in a road show from Biralu Dwar to MG Marg this afternoon. Later, he will interact with the BJP workers.
The visit of the Prime Minister marks an important milestone in the Golden Jubilee year of Sikkim’s statehood and reflects the Modi government’s continued commitment to the sustainable development of Sikkim. Prime Minister Narendra Modi will take part in a road show from Biralu dwar to M G Marg this afternoon. Later, he will interact with the party workers. Tomorrow, the Prime Minister will participate in the closing ceremony of Sikkim’s 50th Year of Statehood celebrations at Paljor Stadium, where he will inaugurate, launch and lay the foundation stone of multiple development projects over 4,000 crore rupees across the state. The Sikkim government will present a grand cultural event themed – 1000 Steps of Unity involving nearly 1500 artists. With Mainak, Manas Pratim Sarma, Akashvani News, Gangtok.
<><><>
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो -एनसीबी ने ऑनलाइन ड्रग तस्करी से निपटने के लिए ऑपरेशन वाइप -वेब-आधारित अवैध गतिविधियां रोकथाम और प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य एन.डी.पी.एस अधिनियम के तहत विनियमित दवाओं की अवैध बिक्री और वितरण के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकना है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पहल जुलाई 2025 में ऑपरेशन मेड-मैक्स के तहत की गई पिछली कार्रवाई की सफलता पर आधारित है। यह ऑपरेशन अमरीकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन और एनसीबी द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था।
<><><>
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड आज नई दिल्ली में एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगरा के ताजमहल में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ श्री गोयल ने कहा कि वर्षों की उच्च स्तरीय चर्चाओं के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। दोनों देशों के नेताओं की उपस्थिति में इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है। श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देगा। उन्होंने आगरा में चमड़ा, वस्त्र, हथकरघा, हस्तशिल्प, कालीन और मसालों जैसे क्षेत्रों के स्थानीय व्यापारियों से भी मुलाकात की।
<><><>
परमाणु अस्त्र अप्रसार संधि-एनपीटी से संबंधित पक्षों का समीक्षा सम्मेलन आज न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है। चार सप्ताह के इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र ने किया है। इस सम्मेलन में संबंधित देश एनपीटी के तीन मुख्य स्तंभों- निरस्त्रीकरण, अप्रसार और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा करेंगे।
<><><>
In IPL Cricket, Kolkata Knight Riders defeated Lucknow Super Giants in a super over thriller at Ekana Cricket Stadium in Lucknow last night. Chasing a target of 156 runs set by KKR, the LSG made 155 for 8 in the stipulated 20 overs. In the super over that followed, the LSG managed to score only 1 run as they lost both of their wickets. In reply, KKR’s Rinku Singh drove the first ball to the fence scoring four runs and sealed the match. Rinku was adjudged Player of the Match.
In today’s fixture, Delhi Capitals will face Royal Challengers Bengaluru at the Arun Jaitley Stadium in Delhi. The match will start at 7:30 PM.
<><><>
In our bilingual live phone-in programme “Public Speak” tonight at 9.30 PM, we will bring an insightful discussion on Promotion and Regulation of Online Gaming Rules 2026.
During the programme, listeners can ask questions on the subject. To participate, simply dial the telephone numbers 011-23310481, 011-23717117, 011-23717106 and 011-23314444, 9:30 PM onwards tonight.
Alternatively, you can also send your queries via WhatsApp to the number 9289094044 or post your questions on X with the hashtag AskAir.
<><><>
और अब रूख करते हैं दिल्ली मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों की खबरों का
दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन कल होगा। उपराज्यपाल की मंज़ूरी मिलने के बाद आठवीं विधानसभा का पांचवां सत्र बुलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा हो सकती है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार सत्र की शुरूआत सुबह 11 बजे होगी।
<><><>
दिल्ली मेट्रो ने आज अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल क्रिकेट मैच के लिए सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो के समय को बढ़ा दिया है। इस फैसले से मैच के बाद वापसी में यात्रियों को सुगम यातायात मिल सकेगा। दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यात्री बदलाव के समय की जानकारी ले सकते है।
<><><>
दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी और लू की चुनौती को देखते हुए हीट वेव एकश्न प्लान 2026 को राजधानी मे लागू कर दिया है। इस योजना के अनुसार चार सौ से अधिक स्वास्थ्य केंद्रो पर जरूरी दवाइयों और मेडिकल सामग्रियों की व्यवस्था की गई है।
<><><>
और अब चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के समाचार शगुन चोपड़ा से.
Anna University has come out with a ten digit faculty identification number to fight the fake faculty issue from the 2026-27 academic year . The university has directed all engineering faculty to register their personal academic credentials along with a geotagged picture within the campus to get the new ID before April 30. The University also asked the respective principals to verify the details of their faculty members. It has been mandated to verify and authentic faculty details using biometric of each faculty duly verified through UIDAI . The suspension of former Vice Chancellor R.Velraj by the University’s syndicate was set aside by the then Governor R.N.Ravi The case is pending in Court. Madras High Court also quashed a DVAC case against previous affiliation Director V.R.Giridev.
<><><>
The Karnataka Health and Family Welfare Department has directed all government health facilities to set up dedicated heat stroke management rooms amid rising temperatures As per a recent circular, community health centres must allocate 2 beds, taluk hospitals 5 beds, and district hospitals 10 beds, with facilities operational from March 1 to July 31, 2026. These rooms should be equipped with essentials such as fans, ice cubes, and thermometers.
The department also instructed hospitals to train doctors and paramedical staff to handle heat-related illnesses, noting that timely care can prevent serious complications and deaths.
The move comes as temperatures in Bengaluru crossed 35°C, highlighting the growing impact of heat waves even in traditionally moderate climates.
<><><>
A group of 24 minor boys was rescued at KSR Bengaluru City Railway Station after Railway Protection Force (RPF) personnel found them unaccompanied and behaving nervously on Platform 5.
Upon questioning, officials discovered that none of the children spoke Kannada and all were from Araria district in Bihar. The boys revealed they had fled harassment, including forced labour.
<><><>
मुंबई-समाचार
महाराष्ट्र नगर और औद्योगिक विकास निगम ने नवी मुंबई में एक एकीकृत लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास कार्यों की शुरुआत की है। परियोजना का पहला चरण लगभग 179.29 एकड़ भूमि पार्सल एल1 के अंतर्गत आता है, जिसमें प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से 12 भूखंडों की पेशकश की जाएगी। य पहल महाराष्ट्र सरकार की एमआईडीसी पास-थ्रू नीति के तहत पोषित है। इसमें आंतरिक सड़क ढांचे, जल आपूर्ति प्रणाली, सीवरेज सुविधाएं और वर्षा जल निकासी सहित मुख्य बुनियादी ढांचे के विकास कार्य किए जाएंगे।
<><><>
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने पहली T20 मुंबई महिला लीग का आधिकारिक लोगो जारी किया। पुरुष और महिला दोनों स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 2 मई को होगी। इसके लिए 2,411 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में तीन टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुषों की टी20 मुंबई लीग में आठ टीमें होंगी, जिनमें 18 से 20 खिलाड़ी होंगे, जबकि महिलाओं की लीग में तीन टीमें होंगी, जिनमें 16 से 18 खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक टीम में कम से कम दो अंडर-19 खिलाड़ी होना अनिवार्य है।
<><><>
मुंबई विश्वविद्यालय ने इस वर्ष की ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है; हालांकि, परीक्षा का समय मूल कार्यक्रम के अनुसार ही रहेगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबधित कॉलेजों, उनके संकाय, प्रमुखों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे शेष एमयू ग्रीष्मकालीन परीक्षा को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित करें। इस बीच, एमयू ने स्नातक डिग्री कार्यक्रमों के लिए पूर्व-पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
<><><>
The 2027 Census operations officially commenced in Telangana this Sunday, marked by the participation of the state’s top leadership. Governor Shiv Pratap Shukla formally launched the initiative by registering his details through the online ‘Self-Enumeration’ portal. Joining the Governor in this digital registration process.
Governor highlighted that comprehensive participation is essential for the state’s development, ensuring no family is left out of the national records.
Chief Minister Revanth Reddy also completed his self-enumeration process on the official government website. He was accompanied by Telangana Census Director Bharti Hollikeri, GHMC Commissioner RV Karnan, and other senior officials who briefed him on the technical aspects of the digital drive. Following his registration, the Chief Minister appealed to the public to contribute to this nation-building exercise.
<><><>
आज सवेरे में अब वक्त है महानगरों के मौसम का हाल जानने का।
इधर राजधानी दिल्ली में आज लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
उधर, मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। शहर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
और, कोलकाता में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ तूफान की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
और अब हैदराबाद, चेन्नई बेंगलुरु के मौसम का हाल सुना रही हैं शगुन
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 39 degree.
Bengaluru is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.
Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning. The temperature will hover between minimum of 28 degree and a maximum of 41 degree Celsius.
<><><>
अब बात करते हैं आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…
1521 – In Battle of Mactan Local forces led by Lapu-Lapu defeated Spanish troops, resisting foreign control in the Philippines.
1667 –A blind and impoverished John Milton sold the copyright of his epic poem Paradise Lost to a printer for just £5.
1854 –भारत में पहली टेलीग्राफ लाइन मुंबई और पुणे के बीच शुरू हुई, जिससे संचार व्यवस्था तेज हुई।
1941 –During the Battle of Greece, Axis powers occupied Athens as German troops entered the city.
1945 – Soviet forces launched their final assault on Berlin, encircling the city and signaling the imminent end of World War II in Europe.
1960 –नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) की स्थापना की गई, जो भारतीय सशस्त्र बलों और नागरिक सेवाओं के लिए रणनीतिक शिक्षा का सर्वोच्च केंद्र है।
1961 –सिएरा लियोन ने 150 वर्षों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1978 –The government in Afghanistan was overthrown and a communist regime was established under the Saur Revolution.
1992 – Breaking a 700-year tradition, Betty Boothroyd was elected as the first female Speaker of the British House of Commons.
1994 –: दक्षिण अफ्रीका के आम चुनाव शुरू हुए, जिसमें सभी नस्लों के नागरिकों को पहली बार मतदान करने की अनुमति मिली, जिससे रंगभेद के युग का प्रभावी ढंग से अंत हुआ।
2005 –The Airbus A380, the world’s largest passenger aircraft, made its first successful flight in France.
2017 – उड़ान (UDAN – उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत भारत की पहली क्षेत्रीय उड़ान शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुई, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को सस्ता बनाना था।
<><><>
और अब बात उन महान व्यक्तियों की, जिनकी आज पुण्यतिथि जयंती या जन्म दिन है।
टी. के. माधवन
आज पुण्यतिथि है केरलम के प्रसिद्ध समाज-सुधारक और पत्रकार, टी. के. माधवन की। उन्होंने अनेक तरह की कुरितियों के खिलाफ आंदोलन किए। वर्ष 924 के वायकोम मंदिर सत्याग्रह के नेता के रूप में माधवन को प्रसिद्धि मिली। हरिजनों के मंदिर प्रवेश को लेकर यह सत्याग्रह 20 महीनों तक चला। इसमें माधवन गिरफ़्तार भी किए गये। टी. के. माधवन ने तिरुनेलवेली में गांधी से मुलाकात की और वायकोम की यात्रा करने के लिए उन्हें मनाया। इसके बाद गांधी जी के सहयोग से सत्याग्रह आंदोलन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।
Al Hirt – Soul In The Horn [1967]Taking it all the way back to ‘67 tonight with some seriously funky soul-jazz from Louisiana’s, Al Hirt.
The standout track ‘Harlem Hendoo’ was famously sampled by @wearedelasoul and later used by @theroots and @nightmaresonwax
It has such a strong vibe throughout its short run time of just over 2.5 minutes. Hirt’s catchy trumpet part floats effortlessly along as bells and a harpsichord add an interesting, if slightly obscure, element.
Whilst clearly not as memorable throughout, I do enjoy the track ‘Mess Around’ a late 60s soul-jazz swinger, and ‘Love Ya Baby’ a funky strutting funky number where Hirt’s skilful playing really shines through.
<><><>
आज पुण्यतिथि है हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना की। विनोद खन्ना अपने वक्त के सबसे हैन्सम अभिनेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नकारात्मक किरदारों से की। बाद में वह मुख्यधारा के हीरो बने। उन्होंने सुनील दत्त की 1968 में आई फिल्म ‘मन का मीत’ में विलेन का किरदार निभाया। ‘दयावान’, ‘कुर्बानी’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मेरे अपने’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘हाथ की सफाई’, ‘हेरा फेरी सहित उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’, ‘फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता’, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आइए सुनते हैं उन पर फिल्माए गानों की ये मेडली…
<><><>
Vinod Khanna (6 October 1946 – 27 April 2017) was an Indian actor, film producer, and politician known for his work in Hindi cinema. Recognised as a style and fashion icon. He is widely regarded as one of the greatest stars in Indian cinema history. In 2018, Khanna was posthumously honoured with the Dadasaheb Phalke Award, India’s highest cinematic award, at the 65th National Film Awards.
Khanna made his film debut in 1968 and initially appeared in supporting and antagonistic roles. He portrayed an angry young man in the social drama Mere Apne (1971), the main antagonist in the action drama Mera Gaon Mera Desh (1971), and a military officer turned fugitive in the crime drama Achanak (1973). Khanna emerged as a pivotal figure in 1970s Indian cinema, establishing himself as a leading action hero .
<><><>
We are remembering Mary WollstonecraftToday, however, Wollstonecraft is best known for a different work: A Vindication of the Rights of Woman (1792). While this landmark text helped lay the foundations of western feminist thought, focusing solely on it risks narrowing our view of a writer who was far more radical and prolific than this single book suggests. Wollstonecraft wrote across genres – from fiction, travel and
<><><>
Honoring Zohra Sehgal, who was more than just a performer; she was joy, wit, and grace rolled into one. From stage to screen, she reminded us to live life with laughter and spirit.Her legacy still makes us smile.
<><><>
आज पुण्यतिथि है हिन्दी फ़िल्मों के एक और प्रसिद्ध अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक, फिरोज़ खान की। फ़िरोज़ अपनी ख़ास शैली, अलग अंदाज़ और किरदारों के लिए जाने जाते रहे। आईए सुनते हैं 1975 में आई उनकी फिल्म धर्मात्मा से ये गीत…
…तेरे चेहरे में वो जादू है…
फिल्म धर्मात्मा से ही फिरोज़ और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर फिल्माया गया ये गाना आज भी उनके चाहने वालों की जुबान पर चढ़ा रहता है।
…क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो…
फ़िल्मों में कहीं वो एक सुंदर हीरो की भूमिका में तो कहीं खूंखार विलेन के रोल, दोनों ही चरित्रों में फ़िरोज़ ख़ान जान डाल देते थे। क़ुर्बानी, दयावान, सफर, मेला, खोटे सिक्के, काला सोना, नागिन और वेलकम उनकी मुख्य फिल्मों में शुमार है। उन्हें वर्ष 1970 में फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता और वर्ष 2000 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
<><><>
Feroz Khan was never just an actor, he was an attitude stitched into silk shirts and sunglasses, a man who walked like the background score followed him automatically. Tall, impossibly handsome, that gravelly voice, the slow swagger, the confidence that didn’t ask for permission, he redefined cool long before the word became fashionable.
<><><>
हमारे शब्दों में धार नहीं बल्कि आधार होना चाहिए। क्योंकि जिन शब्दों में धार होती है वो मन को काटते हैं और जिन शब्दों का आधार होता है वो मन को जीत लेते हैं। इसी सुविचार के साथ मुकेश कुमार बल और शगुन चोपड़ा को दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं संपन्न करने की। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट newsonair.gov.in पर। नमस्कार
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>