अर्थात् हमारी मातृ भाषा, हमारी उन्नति का मूल है। सच्चा ज्ञान और वैचारिक स्वतंत्रता तभी प्राप्त होती है, जब हम अपनी भाषा से गहराई से जुडते हैं। तो क्यों न अन्य भाषाओं के साथ ही अपनी भाषा में भी कुछ लिखा जाए, कुछ पढा जाए और सास्कृतिक विविधताओं का सम्मान किया जाए।
इसी के साथ ही आकाशवाणी एफ.एम. गोल्ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार। आज की सुबह में आपके साथ मैं हूं आकर्षिता सिंह और साथ हैं मेरी कोहोस्ट सुभद्रा रामचन्द्रन।
Hello AKARSHITA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 21st of april 2026.
<><><>
तमिलनाडु में एक ही चरण के और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज समाप्त होने वाले प्रचार से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बीरभूम जिले में, जेपी नड्डा ने बांकुरा और पुरुलिया जिलों में प्रचार किया। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना के खरदाहा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर हमला किया। उधर, तमिलनाडु में तेलुगु देशम पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री तथा टीडीपी के नेता किंजरापु राम मोहन नायडू ने कोयंबटूर में प्रचार किया।
<><><>
President Droupadi Murmu has said that India has skill, speed, and scale, while Korea has expertise in high-tech manufacturing and by combining the strengths, numerous opportunities can be created for the youth of both nations. Receiving President of the Republic of Korea Lee Jae Myung, at Rashtrapati Bhavan yesterday, the President said, India and Korea should explore opportunities for cooperation in green and clean energy, as well as other climate technologies, to secure a sustainable future for humanity. The President was happy to note that both sides have set an ambitious agenda for bilateral cooperation across several sectors, including shipbuilding, port development, digital cooperation, small and medium enterprises, steel, education, research, culture, and people-to-people contacts.
During the Banquet, President Lee said, the Republic of Korea has become a mutually beneficial partner in opening a new future together with India. He said, India is making a quantum leap towards a golden age under Prime Minister Modi’s vision of a ‘developed India, 2047’. Mr Lee said the Republic of Korea will become the most reliable partner for the realisation of India’s vision of 2047.
<><><>
सरकार ने किसानों के लाभ और घरेलू बाजारों की स्थिरता के लिए अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय उत्पादन अनुमानों, स्टॉक की उपलब्धता और मूल्य रुझानों की समीक्षा के बाद लिया गया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि रबी 2026 में गेहूं की बुवाई बढ़कर 334 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है। पिछले वर्ष बुवाई 328 लाख हेक्टेयर थी। सरकार ने कहा है कि देश में गेहूं का उत्पादन और भंडार पर्याप्त है, जिससे आपूर्ति की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
<><><>
The National Testing Agency NTA has released the results for JEE Main Session 2. A total of two lakh 50 thousand 182 aspirants have qualified for JEE Advanced.
<><><>
Food Safety and Standards Authority of India,FSSAI has directed food business operators to ensure that only Ashwagandha’s roots and its extract are used in their products in compliance with prescribed limits.
In an advisory, FSSAI reiterated that the use of Ashwagandha leaves in crude or extract form is not permitted under existing regulations. The Authority further informed that the Ministry of Ayush has also directed manufacturers to restrict usage to only Ashwagandha roots and their extracts.
The food regulatory body has also directed the commissioners of food and safety of all States and Union Territories to maintain strict vigilance and take appropriate action in case of non-compliance.
<><><>
दिव्यांगजनों के लिए यात्रा नियमों में बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांगजन अब वैध विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित कोचों में यात्रा कर सकते हैं। रेल मंत्रालय ने कहा है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी वैध यूआईडी कार्ड रखने वाले या रियायती किराए के पात्र दिव्यांगजन इन निर्धारित डिब्बों में यात्रा कर सकते हैं। रेलवे ने निर्देश दिया है कि इन डिब्बों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेल अधिनियम, 1989 के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी क्षेत्रीय रेलवे को इन दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया गया है।
<><><>
Indian Railways will operate 18 thousand 2 hundred 62 Summer Special train trips nationwide over three months. It will address the anticipated rise in passenger demand and ensure a smooth and convenient travel experience. The Ministry of Railways informed that it has taken significant steps to ensure smooth and comfortable travel for passengers during the peak summer season by approving a large number of special train services across the country. It also said that for the period from 15th of April to 15th of July this year, a total of 9 hundred 8 summer special trains have been approved, which will operate 18 thousand 2 hundred 62 trips to cater to the increased travel demand.
<><><>
बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगी के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। बलूच यकजेहती समिति के अनुसार, केच जिले के सहाकी बलगातर क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे राजमार्ग पर एक परिवार ने अपने परिजन की कथित जबरन गुमशुदगी के बाद धरना प्रदर्शन किया और उसकी सुरक्षित रिहाई की मांग की।
24 वर्षीय किसान अबिदीन बलूच को रविवार शाम किलखोर रोड से कथित तौर पर उठा लिया गया था। इसके बाद से परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन जबरन गुमशुदगी को समाप्त करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर है। इस बीच, बलूच वॉइस फॉर जस्टिस ने कहा है कि ऐसी घटनाएं मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और परिवारों को न्याय से वंचित करती हैं। मानवाधिकार संगठनों ने यह भी बताया कि ग्वादर जिले में हाल ही में सुरक्षा बलों की छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित चार अन्य लोगों को भी कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था।
<><><>
In IPL Cricket, Mumbai Indians defeated Gujarat Titans by 99 runs in a league-stage match at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad last night. Put into bat first, Mumbai Indians posted 199 runs for five wickets in 20 overs, riding on Tilak Varma’s maiden unbeaten century in just 45 balls. In reply, Gujarat Titans were bundled out for 100 runs in 15.5 overs. Tilak Varma was adjudged Player of the Match.
Today, Sun Risers Hyderabad will face Delhi Capitals at Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad. The match will start at 7:30 PM.
<><><>
The Association for Democratic Reforms has said that as many as 157 candidates fielded by major parties have declared that they have criminal cases including attempt to murder, crime against women and children and corruption pending against them. They are at risk of losing their posts as these offences carry maximum punishment of five years or more. AIADMK,TVK, DMK, BJP,CONGRESS, PMK, DMDK and CPI have fielded some candidates having criminal cases aginst them. the NGO said that in the analysis of 3 thousand 992 candidates in the Assembly, 404 have declared cases against them.
<><><>
लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कल दिल्ली सचिवालय में कैच द रेन अभियान पर एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहरी निकाय, अवसंरचना, जल, पर्यावरण, शिक्षा और प्रवर्तन से जुड़े सभी प्रमुख विभागों और एजेंसियों ने भाग लिया। श्री सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वर्षा जल संचयन के लिए समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिससे जल संकट से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल सके। संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिंह ने बताया कि सरकार एक स्व प्रकटीकरण योजना शुरू करेगी, जिसके अंतर्गत नागरिकों को हर वर्ष एक शपथ पत्र के द्वारा यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके परिसर में वर्षा जल संचयन प्रणाली सुचारु रूप से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का पालन करने वालों को पानी के बिल पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
<><><>
दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित सुनवाई से खुद को अलग करने की मांग की थी। यह फैसला केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई द्वारा दायर एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में चल रही कार्यवाही के बीच आया है।
<><><>
दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि राजधानी के 31 गांवों में लालडोरा की रिहायशी जमीन के मालिकाना हक जल्दी ही ग्रामीणों को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा की इससे यहां रहने वाले लोगों को बैंक से लोन मिल सकेगा तथा अन्य मूलभूत अधिकारों के लिए प्रॉपर्टी कार्ड जारी किया जाएगा। श्री बिधूड़ी ने बताया कि इन गांवों की ड्रोन से मैपिंग कर ली गई है और और ये मैप अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।
<><><>
The Member of Parliament from Chikkaballpur in Karnataka, Dr K Sudhakar has appealed to the Central Government to rescue the farmers of Bangalore Rose Onion reeling under severe market crisis as the prices have dropped for this GI tagged produce. He has said that ongoing geopolitical disruptions in the gulf region have imposed supply chain constraints for this export oriented crop. The prices have collapsed from 1200 to 1500 rupees per bag to below 100 rupees today. Dr Sudhakar has requested Union Agriculture and Farmers Welfare minister Shivraj Singh Chouhan to intervene through appropriate market support mechanisms to prevent distress sales and protect farmer interests. He also requested Union Minister for Commerce and Industry Piyush Goyal to facilitate access to alternative export markets along with necessary logistical support to restore the visibility of this crop.
<><><>
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने वैश्विक हैकाथॉन ‘हार्बिंगर – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन’ के चौथे संस्करण के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस हैकाथॉन में तीन अलग-अलग विषय श्रेणियों पर आधारित 496 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। ‘सुरक्षित बैंकिंग: पहचान, अखंडता और समावेशिता द्वारा संचालित’ विषय पर आधारित इस हैकाथॉन में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर सहित 15 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 34 अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियाँ थीं। पहले चरण में कुल 49 प्रविष्टियों को चुना गया है, जिसके बाद समाधान विकास चरण के लिए 21 फाइनलिस्ट चुने गए। इन समाधानों में टोकनाइज्ड केवाईसी, ऑफलाइन सीबीडीसी और डिजिटल बैंकिंग में विश्वास बढ़ाने जैसे क्षेत्र शामिल थे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन समाधानों से ग्राहक पहचान ढांचे को मजबूत करने, ऑफलाइन सीबीडीसी के माध्यम से कम कनेक्टिविटी वाले वातावरण में सुरक्षित वित्तीय पहुंच को सक्षम बनाने और डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की उम्मीद है। बैंक ने कहा कि नियामक अनुपालन और आगे के सुधार के अधीन, इन नवाचारों में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में समावेशन, दक्षता और पारदर्शिता में सुधार करने की क्षमता है।
<><><>
युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत भारतीय राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ढांचे का अध्ययन करने के लिए मॉरीशस से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कल महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय का दौरा किया। राजनीतिक प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों सहित प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय कैडेट कोर की परिचालन संरचना, प्रशिक्षण मॉड्यूल और कैडेट प्रगति मॉडल को समझने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक विवेक त्यागी के साथ विस्तृत चर्चा की।
<><><>
राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय (डीजीआईपीआर) द्वारा संयुक्त रूप से मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में “महिलाएं, मीडिया और प्रौद्योगिकी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को आकार देने में मीडिया की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया और महिलाओं से संबंधित समाचारों की रिपोर्टिंग करते समय संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सटीकता की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यशाला में राज्य महिला आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और मुंबई के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।
<><><>
मुंबई के कांदिवली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ‘मध्य प्रदेश मातृशक्ति अभियान’ के तहत 125 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भावस्था के पांचवें महीने से ही गर्भवती महिलाओं की निगरानी करना है ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवा सहायता मिल सके।
<><><>
Telangana resonated with spirit and devotion as the state grandly celebrated the 893rd birth anniversary of the 12th-century social reformer, Mahatma Basaveshwara. From the capital to various districts, leaders across the political spectrum and administrative officials gathered to pay floral tributes to the visionary philosopher who pioneered the fight against caste, class, and gender discrimination. In Hyderabad, a major state-led event at Ravindra Bharathi saw Ministers Ponnam Prabhakar and Vakiti Srihari laud Basaveshwara’s core philosophy, “Work is Worship,” as a timeless blueprint for social dignity. Meanwhile, BJP State President N. Ramchander Rao offered tributes at Tank Bund, describing the reformer’s ideology as a divine force that transcends regional boundaries. BRS President K. Chandrashekar Rao also honored the humanitarian, noting that the truest tribute to his legacy is continued service toward the welfare of all societal sections. Throughout the festivities, speakers emphasized that his 12th-century teachings on equality, truth, and honest labor remain a perennial source of inspiration for future generations in India.
<><><>
दिल्ली – दिल्ली में आज लू चलने की आशंका है। आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मुंबई – मुंबई में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है।
कोलकाता – कोलकाता में आज तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 35 degree.
Bengaluru is expected to have Partly cloudy sky. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 36 degree.
Hyderabad is expected to have Rain or thundershowers would occur towards evening or night. The temperature will hover between minimum of 26 degree and a maximum of 40 degree Celsius.
<><><>
आज 21 अप्रैल को पूरे देश में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन उन कर्मठ और समर्पित अधिकारियों को समर्पित है, जो देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हैं और जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दरअसल, वर्ष 1947 में इसी दिन Sardar Vallabhbhai Patel ने सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें “भारत का स्टील फ्रेम” कहा था। यह दिवस हमें उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव की याद दिलाता है। सिविल सेवक न केवल नीतियों को लागू करते हैं, बल्कि देश के विकास, सुशासन और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
The purpose for this day is to rededicate and recommit themselves to the cause of the people. … The day commemorates the motivational address by Sardar Vallabhbhai Patel to the first IAS officers’ induction course in 1947, where he viewed them as the backbone of governance and nation-building through efficient administration and public service. This day gives civil servants the opportunity for introspection and planning future strategies to deal with the challenges faced due to the changing scenario…
<><><>
The United Nations General Assembly designated 21 April as World Creativity and Innovation Day to raise the awareness of the role of creativity and innovation in all aspects of human development, to promote creative thinking, cultural scientific and technological innovation.…Inspiring young people to embrace creativity and innovation is vital for preparing them for the challenges and opportunities of the future.
<><><>
HISTORY
- 1836 — The Battle of San Jacinto was fought, leading to Texas gaining independence from Mexico.
- 1782 में, राजा राम प्रथम द्वारा बैंकॉक को रत्तनकोसिन साम्राज्य (Rattanakosin Kingdom) की राजधानी बनाया गया, जो थाई इतिहास में चक्री वंश की शुरुआत का प्रतीक है।
- 1509 — Henry VIII ascended the English throne, beginning an important phase in English history.
- 1960 में, ब्रासीलिया को आधिकारिक तौर पर ब्राजील की राजधानी के रूप में घोषित किया गया
- 1967 — A military coup in Greece led to the establishment of a dictatorship known as the “Regime of the Colonels.”
- 1972 — Apollo 16 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरा, जिससे अंतरिक्ष अनुसंधान को नई गति मिली।
- 1994 — The famous “Surgeon’s Photograph” of the Loch Ness Monster was exposed as a hoax, ending decades of mystery.
<><><>
आज प्रसिद्ध कवि मोहम्मद इक़बाल की पुण्यतिथि है। इक़बाल ने अपनी अधिकांश रचनाएं फ़ारसी में की हैं। “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा” यह मशहूर गीत इक़बाल का ही लिखा हुआ है।
<><><>
Tributes to english Novelist poet Charlotte bronte who was born this day in the year 1816. Charlotte was the eldest out of the three famous Brontë sisters whose novels have become standards of English literature. Ofcourse we remember her classic Jane Eyre (1847), the story of an independent young governess who overcomes hardships while remaining true to her principles.
<><><>
The very famous American Humorist journalist and novelist Mark Twain passed away this day in 1910…Mark Twain acquired international fame for his travel narratives, especially The Innocents Abroad (1869), Roughing It (1872), and Life on the Mississippi (1883), and for his adventure stories of boyhood, especially The Adventures of Tom Sawyer (1876) and Adventures of Huckleberry Finn (1885).
<><><>
शकुन्तला देवी उन्हें आम तौर पर “मानव कम्प्यूटर” के रूप में जाना जाता है, बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा की धनी और scientific calculator थीं। वर्ष 1977 में शकुंतला ने 201 अंकों की संख्या का 23वां वर्गमूल बिना कागज़ कलम के निकाल दिया। उन्होने 13 अंकों वाली 2 संख्याओं का गुणनफल 26 सेकंड बता दिया था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका नाम 1982 में ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी शामिल किया गया। शकुन्तला देवी के अंदर पिछली सदी की किसी भी तारीख का दिन क्षण भर में बताने की क्षमता थी। उन्होंने कोई औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की थी। वह ज्योतिषी भी थीं। इनके 84वें जन्मदिन पर 4 नवम्बर 2013 को गूगल ने उनके सम्मान में उन्हें गूगल डूडल समर्पित किया।
<><><>
Elizabeth Alexandra Mary more popularly known as queen Elizabeth the 2nd was born this day in 1926 ,,,,, Elizabeth became Queen following her fathers death on 6 February 1952. She had married Prince Philip, Duke of Edinburgh in 1947 her 70-year reign was the longest of any British monarch.
American musician Prince—who created groundbreaking music that fused funk, rhythm and blues, rock and roll, and pop and was one of the biggest stars of the 1980s and 90s—passed at age 57 from an accidental overdose of a painkiller. Prince whose real name was Prince rogers nelson had created more than 30 albums and won seven Grammy Awards over a 40-year career, Despite his small stature, being only 5’2” tall, he was a very talented basketball player and child prodigy who played all the instruments and wrote all his songs. The legendary Purple Rain is playing in the background for Prince SONG
<><><>
आज प्रसिद्ध अभिनेता शिवाजी साटम का जन्मदिन है। वे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन धारावाहिक CID में एसीपी प्रद्युमन की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने वास्तव और गुलाम जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया है।
<><><>
Birthday of famous former cricketer Srinivas venkatragahavan started out for Derbyshire in English county cricket from 73 till 75 and later played test cricket for Indian team and an umpire for the international cricket council test panel…besides this he is a qualified engineer who went to college of engineering Guindy Chennai and a receipient of padma shri.
<><><>
Nina Simone was a classically trained pianist with a distinctive style, blending Bach-influenced lines with jazz, blues, and folk. Beginning piano at age 3, she aimed for a classical career but became a renowned vocalist/pianist, often accompanying herself with complex, masterful piano arrangements. She earned the moniker ‘High Priestess of Soul’ for she could weave a spell so seductive and hypnotic that the listener lost track of time and space as they became absorbed in the moment. Simone passed away this day in 2003 at the age of 70 after battling cancer.
<><><>
आज प्रतियोगात्मक निशानेबाज़ी के जनक महाराजा कर्णी सिंह की पुण्यतिथि है। वे बीकानेर के महाराजा थे। कर्णी सिंह को बदूक का पहला अनुभव मात्र 13 वर्ष की आयु में हुआ, जब उन्होंने एक चिड़िया को अपने सही निशाने से मार गिराया। कर्णी सिंह ने ‘क्ले पीजन ट्रैप’ प्रतियोगिता तथा स्कीट में 17 वर्षों तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विश्व चैंपियनशिप में ‘रजत पदक’ भी जीता। वह पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।
<><><>
आज जर्मन वकील, इतिहासकार, राजनीतिज्ञ मैक्सिमिलियन कार्ल एमिल मैक्स वेबर की जयंती है। उनके विचारों ने गहराई से सामाजिक सिद्धांत और सामाजिक अनुसंधान को प्रभावित किया। वेबर, विधिपरक एंटी पॉसेटिववाद के एक प्रमुख समर्थक थे, जो उद्देश्य को समझने के आधार पर व्याख्यात्मक के माध्यम से सामाजिक क्रिया के अध्ययन के लिए बहस करते हैं और इसका अर्थ है कि व्यक्ति अपने कार्यों के साथ संलग्न होते हैं।
<><><>
Jazz music and most of the musicians came from America but then there are some specialists from other continents as well who have popularised jazz from their own regions…The trumpeter, composer, bandleader and author Ian Carr, was born this day in 1933 .this champion of British jazz was a freethinker, a self-taught trumpeter who s founded the pioneering jazz-rock band Nucleus in 1969
<><><>
आज अभिनेता ताहिर राज भसीन का जन्मदिन है। वे मर्दानी, छिछोरे और 83 जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। आईए सुनते हैं उनकी फिल्मों के ये गीत…
<><><>
और अब समय हो चला है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए आकर्षिता और सुभद्रा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर।