April 18, 2026 8:35 AM

printer

Aaj Savere

मौसम वाकई आशिकाना के साथ साथ खूबसुरत भी हो गया है। राजधानी में कल काफी बारिश हुई जिससे आज की सुबह का आगाज ठंडी ठंडी हवाओ के साथ सोंधी सोंधी मिट्टी की खुशबू के साथ हुआ। इसलिए हमने आपकी सुबह की शुरूआत फिल्म पाकिजा के इस प्यारे से गीत से की जिसे लिखा है कमाल अमरोही ने और लता की मंगेशकर की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं।

तो आईये आकाशवाणी स्टूडियों से आज की हसीन सुबह का स्वागत करते हैं। मैं हूं आपके साथ फरहत नाज और मेरे साथ हैं वी.सी. प्रमोद। नमस्कार प्रमोद

 

 

<><><> 

 

 

Hello FARHAT good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 18th of april 2026.

 

 

<><><> 

 

 

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षि‍त रखने का प्रावधान था। लोकसभा में उपस्थित कुल 528 सदस्यों में 298 सांसदों ने इसके पक्ष में और 230 ने इसके विरोध में मतदान किया, जो दो तिहाई बहुमत से कम था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मतदान का परिणाम घोषित करते हुए कहा कि विधेयक को पारित करने के लिए आवश्यक बहुमत न मिलने के कारण इसे आगे बढ़ाना संभव नहीं है।

<><><> 

India has officially confirmed that it has been invited to take part in a maritime initiative led by the United Kingdom and France to protect transit through the Strait of Hormuz, widely regarded as a critical global chokepoint. During a weekly media briefing in the capital, Ministry of External Affairs spokesperson Randhir Jaiswal confirmed the invitation. This invitation arrives as the international community intensifies efforts to ensure the security of one of the world’s most vital energy corridors, which facilitates nearly twenty per cent of the global oil trade.

 

 

<><><> 

 

 

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है। यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ के बाद से एक वर्ष में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की सबसे अधिक संख्या है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि 31 मार्च तक स्टार्टअप इंडिया पहल के अंतर्गत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या दो लाख 23 हजार से अधिक है। इससे 23 लाख 36 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं।  

 

 

<><><>

 

 

In a move aimed at strengthening biodiversity conservation and promoting eco-tourism in the state, the Manipur government has announced plans to develop a bird sanctuary at Kharungpat in Kakching district. According to a senior forest official, the proposed sanctuary will cover around 227 hectares, accounting for about 6.7 per cent of the total wetland area. The site is considered ecologically significant, particularly for the conservation of waterbirds, including both resident and migratory species.

 

 

<><><> 

 

 

उत्‍तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कल से शुरू हो गया है। पहले दिन दो हजार सात सौ तेरह श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण कराया। रविवार से शुरू हो रही यात्रा से पहले ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर यमुनात्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। श्रद्धालुओं के लिए मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ट्रांजिट पॉइंट्स पर भी टीमें जा रही हैं।

इस बीच, 6 मार्च को शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिसमें अब तक लगभग 18 लाख 23 हजार श्रद्धालुओं ने डिजिटल रूप से पंजीकरण कराया है। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को तीर्थयात्रा आधिकारिक रूप से शुरू होगी।

 

 

<><><> 

 

 

The Haj pilgrimage from India for the year 2026 is set to commence today with the first batch of pilgrims scheduled to depart for Saudi Arabia from various embarkation points across the country. The Ministry of Minority Affairs said that over 1 lakh 75 thousand pilgrims are expected to undertake the sacred pilgrimage of Haj.
Responding to the occasion, Union Minority Affairs Minister Kiren Rijiju extended his best wishes to all the pilgrims and reiterated the government’s commitment to ensuring a smooth, safe, and comfortable Haj experience.

 

 

<><><> 

 

 

हमारी श्रृंखलापीपल्स पद्म’ की कड़ी में आज हम जम्‍मू-कश्‍मीर के जाने-माने लेखक और विद्वान शफी शौक के साथ चर्चा प्रसारित कर रहे हैं। उन्‍होंने कश्‍मीरी साहित्‍य और भाषा के संरक्षण में महत्‍वपूर्ण योगदान किया है। उन्‍हें पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा।

यह चर्चा आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर आकाशवाणी गोल्ड से, सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर प्रसारित की जाएगी। इसे आकाशवाणी समाचार के मोबाइल एप न्‍यूज ऑन एआईआर और यूट्यूब चैनल न्‍यूज ऑन एआईआर आफिशियल पर भी सुना जा सकता है।

 

 

<><><> 

 

 

The government has debunked a news report, claiming that the Reserve Bank of India (RBI) has issued new guidelines to exchange discontinued currency notes. The Fact Check Unit of Press Information Bureau (PIB) has said that the claim is fake and no such announcement has been made by RBI. PIB further advised citizens to always verify information from trusted sources before sharing and believing it.

 

 

<><><> 

 

 

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस ने 181 रन का लक्ष्‍य 19 ओवर और 4 गेंद में ही हासिल कर लिया। शुभमन गिल को उनकी शानदार बल्‍लेबाजी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज बंगलुरू में डेल्‍ही कैपिटल्स का मुकाबला रॉयल चेलेंजर्स बंगलुरू से होगा। यह मैच दोपहर बाद साढे तीन बजे से खेला जाएगा। एक अन्‍य मुकाबले में हैदराबाद में चेन्‍नई सुपर किग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। यह मैच शाम साढे सात बजे से शुरू होगा।

 

 

<><><> 

 

 

Indian Institute of Technology Madras has introduced Omega Ball in India for the first time. To promote the sport, the institute plans to start the IIT Madras Omega Ball Club at the national level. To mark the launch, the Institute Gymkhana and the Office of the Dean organized an inter-college Omega Ball tournament at the campus football field yesterday. Teams from several Chennai institutions participated in the tournament.

 

 

<><><> 

 

 

Amid rising concerns after multiple trekkers went missing, the Karnataka forest department has introduced strict new guidelines for trekking in forest areas. Forest Minister Eshwar Khandre announced that violators will be blacklisted. The new SoP limits groups to 10 trekkers with one mandatory guide per group (even for solo trekkers), and caps total entries at 150 per day across 44 trails. Treks are now classified into easy (half-day), moderate (full-day), and advanced categories, with all activities required to be completed within a single day no overnight stays allowed.

 

 

<><><> 

 

 

 In a landmark move for the state’s academic sector, the Government of Telangana is deputing a delegation of 40 educators and officials to Finland for a five-day intensive exposure visit. Scheduled from 20 to 24 of this month. This initiative marks the first international teacher exchange programme in the history of both Telangana and the former united Andhra Pradesh.

The delegation consists of 34 teachers and lecturers alongside six education officials, including District Education Officers and IAS officers. Participants were chosen through a rigorous selection process overseen by district-level committees. Delegates will participate in academic sessions led by international experts, engage in workshops on modern teaching methodologies, and visit Finland’s local schools to observe classroom frameworks firsthand.

 

 

<><><> 

 

 

राजधानी में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में कल दो सौ नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत, मदनपुर खादर बस टर्मिनल का लोकार्पण और ईस्ट विनोद नगर डिपो के नव-निर्मित प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया गया।

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित युवा स्किल इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत 40 युवाओं को प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम पश्चिमी जिले के थाना ख्याला में आयोजित किया गया। पुलिस के अनुसार, 40 दिनों के प्रशिक्षण के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरण के साथ रोजगार सहायता के लिए इंटरव्यू सत्र भी रखा गया, जिसमें 2 प्रतिभागियों को नौकरी के ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, ऐसे कार्यक्रम युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच सहयोग को भी मजबूत करते हैं

 

 

<><><> 

 

 

भारत के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आज सुबह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा है जो बेंगलुरु, पटना, कटक, दिल्ली, जयपुर और इंदौर सहित सात शहरों में एक साथ आयोजित की जा रही है।

 

 

<><><> 

 

 

महाराष्ट्र सरकार उन विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो कक्षा पहली से दसवीं तक मराठी को अनिवार्य विषय के रूप में नहीं पढ़ाते हैं। विद्यालयों को योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करनी होगी और नियमों का पालन करना होगा। नियमों का पालन न करने वाले विद्यालयों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

 

 

<><><> 

 

 

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के मतदान से पहले अभूतपूर्व सुरक्षा उपाय लागू किए हैं कल से 152 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन निगरानी तैनात की गई।  इसके अलावा, मतदान शुरू होने से 72 घंटे पहले राज्य के भीतर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सील किया जा रहा है। आयोग के अनुसार, इन कड़े कदमों का उद्देश्य अवैध घुसपैठ को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि सीमाओं के पार किसी भी प्रकार की अनधिकृत आवाजाही न हो।

 

 

<><><> 

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।उधर मुम्बई में आज दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर में आज न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, कोलकाता में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आज का न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

 

 

<><><>

 

 

Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 35 degree. Bengaluru is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 24 degree Celsius and maximum will be around 37 degree. Hyderabad is expected to have a Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning.The temperature will hover between minimum of 27 degree and a maximum of 40 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

We celebrate World Heritage Day today, also known as the International Day for Monuments and Sites, observed every year on April 18. It reminds us of the importance of preserving our cultural and natural heritage.
और यही विरासत हमें हमारी पहचान से जोड़ती है। यह केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है जिसे संजोकर रखना बहुत जरूरी है।

This day was introduced by the International Council on Monuments and Sites to encourage people to protect heritage places around the world.

दुनिया भर में हजारों ऐसे स्थल हैं जो UNESCO द्वारा विश्व धरोहर घोषित किए गए हैं, ताकि उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

These include ancient cities, temples, forts, and even natural landscapes that tell the story of human civilization.

ये स्थल हमें बताते हैं कि इंसान ने कैसे समय के साथ अपनी संस्कृति, कला और वास्तुकला को विकसित किया।

For example, India has remarkable sites like the Taj Mahal, Qutub Minar, and Hampi, each representing a different era of history.

और भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पिरामिड्स, ग्रेट वॉल ऑफ चाइना और रोम जैसे स्थल हमारी साझा विरासत को दर्शाते हैं।

But these treasures are not safe forever. Many face threats from pollution, urban growth, and neglect.

इसलिए इन्हें बचाना केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इन्हें देख और समझ सकें।

As responsible citizens, we can help by respecting monuments and spreading awareness about their value.

जब भी हम किसी धरोहर स्थल पर जाएँ, हमें उसका सम्मान करना चाहिए और उसे सुरक्षित रखने में योगदान देना चाहिए।

Because heritage is not just about the past-it is a bridge to our future.

और जब हम अपनी विरासत को बचाते हैं, तो हम अपनी संस्कृति, अपनी पहचान और अपने आने वाले कल को सुरक्षित रखते हैं।

 

 

<><><>

 

 

  • 1336 – The Vijayanagara Empire was established by Harihara I and his brother Bukka Raya I on the banks of the Tungabhadra River in South India.
  • 1859 – One of the most prominent leaders of the Indian Rebellion of 1857 Tatya Tope, was hanged at Shivpuri, Madhya Pradesh, after being captured by the British.
  • 1994- वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 1917 – Mahatma Gandhi appeared before a district magistrate in Motihari for defying a British order to leave Champaran, a key moment in the Satyagraha movement.
  • 2001- भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
  • 1930 – Revolutionary Surya Sen (Master Da) led a group of 62 men in the Chittagong Armoury Raid, an audacious attempt to seize weapons from the British police and military.
  • 2006- राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
  • 1942 – During World War II, the U.S. launched the Doolittle Raid, the first air raid by the United States to strike the Japanese home islands.
  • 2008-भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
  • 1946 – The International Court of Justice (ICJ) held its inaugural meeting in The Hague, Netherlands.
  • 1949 – The Republic of Ireland Act came into force, officially ending Ireland’s status as a British dominion and making it a republic.
  • 1971 – India’s first jumbo jet, the Boeing 747 named ‘Emperor Ashoka’, landed at Santacruz Airport in Mumbai.
  • 1980 – Zimbabwe achieved official independence from the United Kingdom, with Canaan Banana becoming its first President.

 

 

<><><> 

 

 

देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले कई बड़े नामों में एक नाम तात्या टोपे का भी है, जिन्होंने देश में न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी, बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया और गुलामी को अपना भाग्य मान चुकी देश की जनता को यह बताया कि आजादी क्या होती है और उसे हासिल करना कितना जरूरी है।

 

 

<><><> 

 

 

Richard Wagstaff Clark (November 30, 1929 – April 18, 2012) was an American television and radio personality and television producer who hosted American Bandstand from 1956 to 1989. He also hosted five incarnations of the Pyramid game show from 1973 to 1988 and Dick Clark’s New Year’s Rockin’ Eve, which broadcast New Year’s Eve celebrations in New York City’s Times Square. Due to his perennially youthful appearance and his largely teenaged audience of American Bandstand, Clark was often referred to as “America’s oldest teenager” or “the world’s oldest teenager”

 

 

<><><>

 

 

डॉ. धोंडो केशव कर्वे, जन्म: 18 अप्रॅल, 1858; मृत्यु: 9 नवंबर, 1962) प्रसिद्ध समाज सुधारक थे। उन्होने महिला शिक्षा और विधवा विवाह में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपना जीवन महिला उत्थान को समर्पित कर दिया था। धोंडो केशव कर्वे के द्वारा मुम्बई में स्थापित एस. एन. डी. टी. महिला विश्वविद्यालय भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है। ‘महर्षि कर्वे’ के नाम के साथ बड़े ही सम्मान और आदर के साथ याद किए जाने वाले धोंडो केशव कर्वे आधुनिक भारत के सबसे बड़े समाज सुधारक और उद्धारक माने जाते थे। अपना पूरा जीवन विभिन्न बाधाओं और संघर्षों में समाज सेवा करते हुए समाप्त कर देने वाले महर्षि कर्वे ने अपने कथन ‘जहाँ चाह, वहाँ राह’ को सर्वथा सत्य सिद्ध किया।

 

 

<><><> 

 

 

Pamela Chopra (née Singh; 29 July 1948 – 20 April 2023) was an Indian playback singer. She was the wife of veteran Bollywood film director Yash Chopra, and was also a film writer and producer in her own right. Chopra dabbled in several fields connected to film. Starting with Kabhi Kabhie (1976) she always sang a folk inspired or wedding song in her husband’s productions till Mujhse Dosti Karoge! (2002). She sang atleast one song in her husband Yash chopra’s movies and let us listen to Sasural nahi jaoongi from  Chandni.

 

 

<><><> 

 

 

ललिता पवार, जन्म- 18 अप्रैल, 1916; मृत्यु- 24 फ़रवरी, 1998) हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। जिन्होंने अभिनय की यात्रा का सात दशक लंबा सफर तय किया। भारतीय नारी का जीवन जीते हुए एक संजीदा कलाकार जिन्होंने सिनेमा को कई यादगार फ़िल्में दीं। ‘जंगली’ की सख्त मां, ‘श्री 420’ की केला बेचने वाली, ‘आनंद’ की संवेदनशील मातृछवि और ‘अनाड़ी’ की मिसेज डिसूजा सहित अनेक चरित्रों की जीवंत छवियों को कैसे भूला जा सकता है।

रामानन्द सागर द्वारा निर्मित ‘रामायण’ धारावाहिक में मंथरा की भूमिका को सजीव भी ललिता पवार ने ही बनाया था।ललिता ने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत बाल-कलाकार की तरह आर्यन फ़िल्म कंपनी के साथ की। मूक प्रोडक्शन वाली फ़िल्मों की मुख्य भूमिका वाले नारी-चरित्रों की भूमिकायें निभाता उनका फ़िल्मी सफर जारी रहा। उस समय फ़िल्मों में उनका स्क्रीन नाम ‘अंबू’ था। मूक स्टंट फ़िल्म ‘दिलेर जिगर’ उनकी प्रारंभिक सफलतम फ़िल्मों में शुमार है, जिसे ललिता के पति जी.पी. पवार ने निर्देशित किया था।

 

 

<><><> 

 

 

Sreeja is an Indian actress who was active in Malayalam films from 1989 to 1994. Her lead roles in Indrajaalam (1990) as Mohanlal’s heroine and Cheriya Lokavum Valiya Manushyarum (1990) are well noted. She had acted only in a few films. Sreeja made her debut as a child artist with the 1982 Malayalam film Nidhi. She continued to act in small roles after that. She acted as a sister to Kamalahasan in Chanakyan (1989) and Jayaram in Mazhavilkavadi (1989). She made her debut as a heroine with Annakutty Kodambakkam Vilikkunnu (1989), the first film directed by Jagathy Sreekumar. She went on to act as a heroine to many actors, including Mohanlal in Indrajaalam (1990) and Mukesh in Cheriya Lokavum Valiya Manushyarum (1990) and Kazhchakkappuram (1992).

 

 

<><><>

 

 

दुलारी जन्म- 18 अप्रॅल, 1928, नागपुर; मृत्यु- 18 जनवरी, 2013, मुम्बई) भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं। दुलारी ने शुरुआती कुछ फ़िल्में बतौर हिरोईन और साईड हिरोईन की थीं और फिर ज्यादातर मां के किरदार में नजर आई।

 ‘आना मेरी जान मेरी जान संडे के संडे’ और ‘जवानी की रेल चली जाए’ जैसे ज़बर्दस्त हिट गीत भी दुलारी पर ही फ़िल्माए गए थे।

 

 

<><><> 

 

 

पूनम डिल्लो, 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन का आज जन्मदिन है। 1978 में पूनम ढिल्लन ने मिस यंग इंडिया का खिताब हासिल किया था। दरअसल, उस समय पूनम चंडीगढ़ में रहती थीं। उस दौर में ब्यूटी पेजेंट, मॉडलिंग और फिल्मों के नाम सिर्फ मैगजीन या अखबारों में ही छपते थे।

यश चोपड़ा के बैनर तले बनी ये फिल्म ‘नूरी’ की मेकिंग किसी जादू से कम नहीं थी। इस फिल्म का कुल बजट सिर्फ 10 लाख रुपये था। फिल्म की पूरी शूटिंग महज 28 दिनों के अंदर पूरी कर ली गई थी। इतना ही नहीं, फिल्म के सभी कालजयी गानों को रिकॉर्ड करने में केवल 3 दिन लगा था। जब ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई, तो इसकी कमाई ने फिल्म मेकर्स को चौका दिया था।

 बता दें कि अपने करियर में पूनम ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘रेड रोज’ में काम किया था। इतना ही नहीं राजेश खन्ना के साथ उन्होंने 6 फिल्मों ‘रेड रोज’ (1980), ‘दर्द’ (1981), ‘निशान’ (1983), ‘जमाना’ (1985), ‘आवाम’ (1987), ‘जय शिव शंकर’ (1990) जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा सनी देओल के साथ साल 1984 में उन्होंने फिल्म ‘सोहनी महिवाल’ में भी काम किया था।

 

 

<><><> 

 

 

Mahendra Sandhu (born 18 April 1947) is an Indian actor, who worked in Hindi film and Punjabi films, most known for Agent Vinod (1977), produced by Rajshri Pictures. Mahendra Sandhu started his career in 1973 with Khoon Khoon, a movie inspired by Dirty Harry. He has acted in 30 films, most famously in Agent Vinod (1977), produced by Rajshri Pictures. He had impressed Tarachand Barjatya with his performance in Khoon Ki Keemat and was offered two movies. He refused those, but agreed to work in Agent Vinod.

<><><> 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><>

 

 

अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट newsonair.gov.in पर। नमस्कार

 

 

<><><> 

 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.